बादलों की गरज के बीच गांव-गांव पहुंची खाकी, सुरक्षा का दिया संदेश! पूरनपुर पुलिस ने तेज किया जागरूकता अभियान, आकाशीय बिजली और जलभराव से बचाव के बताए उपाय पीलीभीत/पूरनपुर। खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच पूरनपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। कोतवाल पूरनपुर और शेरपुर हलका इंचार्ज रविंद्र बालियान पुलिस टीम के साथ गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को आकाशीय बिजली, तेज बारिश और जलभराव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। बारिश के दौरान यदि कहीं बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरे हों तो उनके पास न जाएं और उन्हें छूने की कोशिश बिल्कुल न करें। पुलिस ने जलभराव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों और बुजुर्गों को पानी भरे स्थानों से दूर रखने की भी अपील की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि मौसम खराब होने पर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दें। पुलिस की अपील बारिश और गरज-चमक के दौरान घर में रहें। पेड़ व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। गिरे हुए बिजली के तारों को बिल्कुल न छुएं। जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। पुलिस की सजगता, जनता की सुरक्षा। सावधान रहें... सुरक्षित रहें

- पीलीभीत में बारिश में तंबू के नीचे हुआ दसवां, गांव में अंतिम रस्म के लिए भी नहीं मिला ठिकाना1
- वरसात में धरने पर बैठे किसान ने गन्ना मूल्य 600 तक बढ़ाने की मांग की। पीलीभीत। बरसात के मौसम में भी धरने पर बैठे किसान ने कहा कि गन्ना मूल्य 600 रू तक बढ़ाया जाए।1
- बरेली -25 सितंबर से लगातार हुई बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त घरों में पानी घुसने से हुआ काफी नुकसान1
- जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा बाढ़ को लेकर जारी अलर्ट.......... जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा बाढ़ को लेकर जारी अलर्ट..........3
- पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने बरेली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर बताया पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने बरेली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर बताया कि उनके चाचा अपने बेटे की बीटेक की पढ़ाई के लिए मासिक खर्च के रूप में ऑनलाइन 20 हजार रुपये भेज रहे थे। इसी दौरान मोबाइल नंबर अथवा खाता संख्या दर्ज करते समय एक अंक गलत हो गया, जिससे धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई। गलत खाते में रकम पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति ने धनराशि प्राप्त होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने ट्रूकॉलर के माध्यम से संबंधित मोबाइल नंबर के बरेली से जुड़े होने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट से क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, बरेली का संपर्क नंबर प्राप्त कर अपनी शिकायत से अवगत कराया। तकनीकी जानकारी से संबंधित व्यक्ति को किया ट्रेस शिकायत मिलने के बाद बरेली पुलिस ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाई और संबंधित व्यक्ति को ट्रेस किया। इसके बाद मलूकपुर चौकी प्रभारी ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मामले में पूछताछ और जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से दी गई शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता को वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने वीडियो संदेश के माध्यम से बरेली पुलिस की तत्परता, कार्यशैली और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।1
- बीसलपुर में भरभराकर गिरी तीन मंजिला दीवार, कई मकान चपेट में; बड़ा हादसा टला1
- देवीपुरा गौशाला में डीएम का अचानक पहुंचा काफिला, पशुओं की लापरवाही पर सख्त तेवर चारा-पानी, सफाई और इलाज की व्यवस्था परखी, लापरवाही पर अफसरों को दिए कड़े निर्देश1
- Yudh Abhyas 2026': Skystriker hits a precise target at Mahajan Range Yudh Abhyas 2026': Skystriker hits a precise target at Mahajan Range A "Skystriker" loitering munition conducted a precision strike at the Mahajan Field Firing Range in Rajasthan during the joint Indian-US military exercise "Yudh Abhyas 2026." A video shared by the Indian Army showed the advanced suicide drone identifying a target and conducting a sustained attack. This test showcases the capabilities of drones and indigenous capabilities in the modern battlefield.1
- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।1