logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

1 hr ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आस्था बरेली न्यूज लाईव रेलवे के सभी मंडलों में शिलान्यास
    1
    आस्था बरेली न्यूज लाईव 
रेलवे के सभी मंडलों में शिलान्यास
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खेत में करंट की चपेट में आए किसान और नौकर, दोनों की मौत।। फरीदपुर भुता। ग्राम फरीदापुर में गुरुवार सुबह खेत में पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से किसान सरदार रतन सिंह (60) और उनके नौकर जाहिद खान (23) की मौत हो गई। रतन सिंह को बचाने पहुंचे जाहिद भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
    1
    खेत में करंट की चपेट में आए किसान और नौकर, दोनों की मौत।।
फरीदपुर भुता। ग्राम फरीदापुर में गुरुवार सुबह खेत में पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से किसान सरदार रतन सिंह (60) और उनके नौकर जाहिद खान (23) की मौत हो गई। रतन सिंह को बचाने पहुंचे जाहिद भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    23 hrs ago
  • दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।
    1
    दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल
बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए।
अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/ badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/ badayun ughati Se juda pura mamla/ maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/ UP police ka bada action/ SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/ Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/ badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/ badayun ughati Se juda pura mamla/ maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/ UP police ka bada action/ SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/
    1
    Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/
badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/
badayun ughati Se juda pura mamla/
maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/
UP police ka bada action/
SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/

Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/
badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/
badayun ughati Se juda pura mamla/
maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/
UP police ka bada action/
SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है। मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    4
    विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है।
मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वन विभाग की निगरानी में लकड़ी तस्करी के आरोप, बैरियर से कैसे निकल रही जंगली लकड़ी?
    1
    वन विभाग की निगरानी में लकड़ी तस्करी के आरोप, बैरियर से कैसे निकल रही जंगली लकड़ी?
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे भुता, बरेली। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पड़ौली भुता में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एवं आईएमए अध्यक्ष बरेली डॉ. डीपी गंगवार ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीपी गंगवार ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे। इस दौरान बृजेश गंगवार, अहिबारन गंगवार, मुजाहिद मलिक, उपासना, सत्यपाल, अफीप खान, बबलू, प्रवेश गंगवार और शिवम गंगवार सुमित अवस्थी, हिमांशु सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फार्मासिस्ट डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
    4
    पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे
पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे
भुता, बरेली। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पड़ौली भुता में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एवं आईएमए अध्यक्ष बरेली डॉ. डीपी गंगवार ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीपी गंगवार ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे। इस दौरान बृजेश गंगवार, अहिबारन गंगवार, मुजाहिद मलिक, उपासना, सत्यपाल, अफीप खान, बबलू, प्रवेश गंगवार और शिवम गंगवार सुमित अवस्थी, हिमांशु सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फार्मासिस्ट डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
    1
    नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं।
क्या है पूरा मामला -
छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी।
भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.