Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवीपुरा गौशाला में डीएम का अचानक पहुंचा काफिला, पशुओं की लापरवाही पर सख्त तेवर चारा-पानी, सफाई और इलाज की व्यवस्था परखी, लापरवाही पर अफसरों को दिए कड़े निर्देश
Raunak Ali Ansari
देवीपुरा गौशाला में डीएम का अचानक पहुंचा काफिला, पशुओं की लापरवाही पर सख्त तेवर चारा-पानी, सफाई और इलाज की व्यवस्था परखी, लापरवाही पर अफसरों को दिए कड़े निर्देश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवीपुरा गौशाला में डीएम का अचानक पहुंचा काफिला, पशुओं की लापरवाही पर सख्त तेवर चारा-पानी, सफाई और इलाज की व्यवस्था परखी, लापरवाही पर अफसरों को दिए कड़े निर्देश1
- विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है। मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।4
- वन विभाग की निगरानी में लकड़ी तस्करी के आरोप, बैरियर से कैसे निकल रही जंगली लकड़ी?1
- देवीपुरा गौशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सीवीओ और बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण सतर्क भारत। ब्यूरो पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने का पानी, हरा चारा, साफ-सफाई और उपचार समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले पशुओं के उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ऐसे गोवंशों को नियमित दवा और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने गौशाला में मृत गोवंशों के पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने भूसे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला में टिनशेड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में गोवंशों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कृष्ण जन्माष्टमी मेले का नाटकीय कार्यक्रम के साथ हुआ समापन। कृष्ण जन्माष्टमी मेले का नाटकीय कार्यक्रम के साथ हुआ समापन। बीसलपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खनंका गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले का नाटकीय कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। मेले के दौरान ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में ग्रामवासियों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दुकानदारों ने खान-पान एवं विभिन्न प्रकार की अन्य वस्तुओं की दुकानें लगाईं। मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्थाओं के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल एवं अन्य आकर्षण भी लगाए गए। मेले के चलते पूरे आयोजन स्थल पर लोगों की चहल-पहल बनी रही। बच्चों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया, वहीं ग्रामीणों ने पारंपरिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार मेले के दौरान आयोजित नाटकीय कार्यक्रम को लेकर कुछ ऐसी प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं, जिन्हें लेकर कुछ लोग नाराज नजर आए। लोगों का कहना है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। कुल मिलाकर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।1
- आस्था बरेली न्यूज लाईव रेलवे के सभी मंडलों में शिलान्यास1
- दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।1
- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।1