logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीहोर जिला अस्पताल में महिला आरक्षक से मारपीट:* पति-पत्नी ने घेरकर पीटा, भीड़ में लाइन को लेकर हुआ विवाद सीहोर । सीहोर जिला अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर एक महिला आरक्षक के साथ पति-पत्नी ने मारपीट कर दी। महिला आरक्षक को अस्पताल के अंदर ही घेरकर पीटा गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद हाथापाई की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ थी। इसी दौरान आरोपी पति-पत्नी ने कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट की। घटना में महिला आरक्षक घायल हो गईं। मारपीट के बाद महिला आरक्षक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। कार्रवाई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी। घटना के पीछे की वजह भी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

1 day ago
user_Journalist  Ramakant Mansoriya
Journalist Ramakant Mansoriya
पत्रकारिता Sehore, Madhya Pradesh•
1 day ago

*सीहोर जिला अस्पताल में महिला आरक्षक से मारपीट:* पति-पत्नी ने घेरकर पीटा, भीड़ में लाइन को लेकर हुआ विवाद सीहोर । सीहोर जिला अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर एक महिला आरक्षक के साथ पति-पत्नी ने मारपीट कर दी। महिला आरक्षक को अस्पताल के अंदर ही घेरकर पीटा गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद हाथापाई की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ थी। इसी दौरान आरोपी पति-पत्नी ने कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट की। घटना में महिला आरक्षक घायल हो गईं। मारपीट के बाद महिला आरक्षक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। कार्रवाई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी। घटना के पीछे की वजह भी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार, कांग्रेस ने उठाएं सवाल, नेता प्रतिपक्ष का आरोप आधी बहनों के साथ भेदभाव कर रही सरकार, सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ बहनों को ही मिल रही राशि, कुपोषण के मुद्दे पर भी साधा निशाना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश में फिर से सियासत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को राखी का उपहार भेंट किया है, राशि खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही इसको लेकर सवाल खड़े हो गए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ लाड़ली बहनें हैं, लेकिन सरकार केवल सवा करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी बहनों को राशि क्यों नहीं दी जा रही और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ कब तक मिलेगा। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वही प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति क्यों बनी हुई है। बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि बच्चों के हिस्से का भोजन आखिर कौन खा रहा है। सिंघार ने बालाघाट का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं वहां गए थे और स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुपोषण के कारण मौत तक हुई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता और बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय खुद को पोषित करने में लगे हैं। 800 शहरों me होगा छात्र से संवाद दिल्ली में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के करीब 800 छोटे-बड़े शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस अभियान के तहत कई शहरों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसको लेकर उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में युवाओं से संवाद करेंगे मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसको लेकर आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और लगातार बैठकें करते आए हैं। ऐसे में भाजपा को अब अचानक युवाओं की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन से घबराई हुई है। सिंघार के मुताबिक युवाओं के मुद्दों और उनकी आवाज को गंभीरता से समझने की जरूरत है। बीजेपी के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है बताएं वंदे मातरम को लेकर चल रही सियासत पर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा वंदे मातरम गायन आता है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों-लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें वंदे मातरम का पूरा गीत नहीं आता, लेकिन इससे उनकी भारतीयता पर कोई सवाल नहीं उठता। सिंघार ने कहा कि वंदे मातरम को गाने को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय इस मुद्दे को देशभक्ति और भारतीय होने के गर्व से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान इस बात से होनी चाहिए कि हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं।
    2
    लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार, कांग्रेस ने उठाएं सवाल, नेता प्रतिपक्ष का आरोप आधी बहनों के साथ भेदभाव कर रही सरकार, सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ बहनों को ही मिल रही राशि, कुपोषण के मुद्दे पर भी साधा निशाना 

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश में फिर से सियासत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को राखी का उपहार भेंट किया है, राशि खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही इसको लेकर सवाल खड़े हो गए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ लाड़ली बहनें हैं, लेकिन सरकार केवल सवा करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी बहनों को राशि क्यों नहीं दी जा रही और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ कब तक मिलेगा। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वही प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति क्यों बनी हुई है। बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि बच्चों के हिस्से का भोजन आखिर कौन खा रहा है। सिंघार ने बालाघाट का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं वहां गए थे और स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुपोषण के कारण मौत तक हुई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता और बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय खुद को पोषित करने में लगे हैं।
800 शहरों me होगा छात्र से संवाद
दिल्ली में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के करीब 800 छोटे-बड़े शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस अभियान के तहत कई शहरों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसको लेकर उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में युवाओं से संवाद करेंगे मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसको लेकर आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और लगातार बैठकें करते आए हैं। ऐसे में भाजपा को अब अचानक युवाओं की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन से घबराई हुई है। सिंघार के मुताबिक युवाओं के मुद्दों और उनकी आवाज को गंभीरता से समझने की जरूरत है।
बीजेपी के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है बताएं
वंदे मातरम को लेकर चल रही सियासत पर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा वंदे मातरम गायन आता है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों-लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें वंदे मातरम का पूरा गीत नहीं आता, लेकिन इससे उनकी भारतीयता पर कोई सवाल नहीं उठता। सिंघार ने कहा कि वंदे मातरम को गाने को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय इस मुद्दे को देशभक्ति और भारतीय होने के गर्व से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान इस बात से होनी चाहिए कि हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | उज्जैन में महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली रफ्तार! महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नए स्वरूप में विस्तार लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 📍 उज्जैन | महाकाल मार्ग
    1
    🚨 BREAKING NEWS | उज्जैन में महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली रफ्तार!
महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।
मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नए स्वरूप में विस्तार लेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
📍 उज्जैन | महाकाल मार्ग
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    1
    पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
    1
    महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।

मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। 

- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।
मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। 
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के लिए क्या कहा
    4
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के लिए क्या कहा
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हर एक स्थान पर, चाहे रेल हो या नदी, जहां भी आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण पहली बार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इन निर्माण कार्यों का स्थायी और दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित हो।सिंहस्थ के दौरान पुराने शहर में भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अधिकांश प्रमुख देवस्थान पुराने शहर में ही स्थित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, होमगार्ड और सिविल डिफेंस की टीम द्वारा 8,000 से अधिक लोगों को भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के समय आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें और व्यवस्थाओं को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके। - *डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री*
    1
    हर एक स्थान पर, चाहे रेल हो या नदी, जहां भी आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण पहली बार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इन निर्माण कार्यों का स्थायी और दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित हो।सिंहस्थ के दौरान पुराने शहर में भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अधिकांश प्रमुख देवस्थान पुराने शहर में ही स्थित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, होमगार्ड और सिविल डिफेंस की टीम द्वारा 8,000 से अधिक लोगों को भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के समय आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें और व्यवस्थाओं को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

- *डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री*
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आपरेशन क़े बाद भी पूजा ने दिया बच्ची को जन्म जिम्मेदार कौन आर्थिक तंगी से गुजर रहा परिवार लोकेशन सीहोर हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263 नसबंदी भी फेल, दावों की खुली पोल, 4 बच्चों के बाद 5वीं संतान की मजबूरी, जिला अस्पताल की लापरवाही से आर्थिक तंगी में फंसा परिवार ​ सीहोर। स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावे और नसबंदी अभियानों की असल हकीकत देखनी हो, तो सीहोर के जिला अस्पताल चले आइए। नगर के मंडी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ 9 महीने पहले कराया गया एक नसबंदी ऑपरेशन नाकाम साबित हुआ और पीड़ित महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दे दिया। ​ ​बाईट 1 नाम: मनीष (पीड़ित महिला का पति बाईट 2 नाम पूजा पीड़ित महिला अब क्या जिम्मेदारी के खिलाफ कारवाही होगी या गरीब परिवार के लिय 5 वी संतान का भरण पोषण करना हो जाएगा मुश्किल?
    2
    आपरेशन क़े बाद भी पूजा ने दिया बच्ची को जन्म जिम्मेदार कौन आर्थिक तंगी से गुजर रहा परिवार 
लोकेशन सीहोर
हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263
नसबंदी भी फेल, दावों की खुली पोल,  4 बच्चों के बाद 5वीं संतान की मजबूरी, जिला अस्पताल की लापरवाही से आर्थिक तंगी में फंसा परिवार
​
सीहोर। स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावे और नसबंदी अभियानों की असल हकीकत देखनी हो, तो सीहोर के जिला अस्पताल चले आइए। नगर के मंडी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ 9 महीने पहले कराया गया एक नसबंदी ऑपरेशन नाकाम साबित हुआ और पीड़ित महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दे दिया।
​
​बाईट 1
नाम: मनीष (पीड़ित महिला का पति
बाईट 2
नाम पूजा पीड़ित महिला 
अब क्या जिम्मेदारी के खिलाफ कारवाही होगी या गरीब परिवार के लिय 5 वी संतान का भरण पोषण करना हो जाएगा मुश्किल?
    user_Tripathi
    Tripathi
    News Anchor सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    1
    पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | सलकनपुर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो सामने आया! सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से विवाद के बाद मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में श्रद्धालुओं के साथ लाठी से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद ₹20 की वाहन रसीद को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। 📹 घटना का पूरा वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल—पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है? 👉 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    🚨 BREAKING NEWS | सलकनपुर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो सामने आया!
सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से विवाद के बाद मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में श्रद्धालुओं के साथ लाठी से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद ₹20 की वाहन रसीद को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।
📹 घटना का पूरा वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल—पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है?
👉 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.