logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

5 hrs ago
user_Aamir Khan
Aamir Khan
Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 भोपाल में तालाब में तैरती मिली बॉडी भोपाल के शीतलदास की बगिया रेलवे फिल्टर के पास आज एक बॉडी पानी में तैरती हुई दिखाई दी। सूचना मिलने पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को पानी से बाहर निकाला। बॉडी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना श्यामला हिल्स पुलिस के सुपुर्द किया गया। 🛟 रेस्क्यू टीम: शेख आसिफ गोताखोर मधुकर सिंह नगर निगम भोपाल 📍 भोपाल
    1
    🚨 भोपाल में तालाब में तैरती मिली बॉडी

भोपाल के शीतलदास की बगिया रेलवे फिल्टर के पास आज एक बॉडी पानी में तैरती हुई दिखाई दी। सूचना मिलने पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को पानी से बाहर निकाला।

बॉडी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना श्यामला हिल्स पुलिस के सुपुर्द किया गया।

🛟 रेस्क्यू टीम:
शेख आसिफ गोताखोर
मधुकर सिंह
नगर निगम भोपाल

📍 भोपाल
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, शिक्षा से लेकर महंगाई और शराब तक कांग्रेस चलाएगी अभियान भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य संकट में है और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को शर्म आनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा के मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी और प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचेगी। पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी के समय चुनाव सुधार के लिए टीएन शेषन ने महत्वपूर्ण काम किया था। उन्होंने कहा कि CWC की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा के मुद्दे पर सरकार से चर्चा करेगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहे तो कांग्रेस सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुधार न करना सरकार का आदतन अपराध है। पटवारी ने बताया कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत स्तर की समस्याओं को उठाया जाएगा और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को टैग कर जवाब मांगा जाएगा। रीवा और उज्जैन में पंचायत कमेटी के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन आयोजित कर सरकार को शिक्षा व्यवस्था के समाधान के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार को लेकर कांग्रेस आगे भी लड़ाई लड़ेगी। महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना पटवारी ने खाद्य तेल, शक्कर और दलहन की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सूरजमुखी तेल के दाम में 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि पाम ऑयल, सोयाबीन, सरसों और मूंगफली के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दलहन के दाम भी बढ़ाए गए हैं और करीब 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का दावा किया। पटवारी ने कहा कि किसान के उत्पादन की लागत बढ़ रही है और मैन्युफैक्चरिंग के दाम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने सांची और अमूल को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि इन संस्थाओं को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। शराब नीति पर भी कांग्रेस का अभियान पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर में दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर शराब के संबंध में कुछ नहीं कहा था। पटवारी ने आरोप लगाया कि शराब की होम डिलीवरी जैसी स्थिति बन गई है और मैसेज करने पर शराब घर तक पहुंच रही है। उन्होंने गुजरात के भावनगर से जहरीली शराब जाने और मौतों का भी उल्लेख किया। पटवारी ने कहा कि शराब के मुद्दे को लेकर कांग्रेस बड़ा अभियान चलाएगी। भाजपा पर महिलाओं के अपमान का आरोप भाजपा नेता पन्नालाल शाक्य के बयान को लेकर पटवारी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर निचले स्तर तक महिलाओं के प्रति इसी तरह की सोच दिखाई देती है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के पुराने बयानों का भी उल्लेख किया और सवाल किया कि महिलाओं के अपमान और अपराधों में किन राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम सामने आते हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में दिए गए मूल्यों को आत्मसात करेगी और भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर राष्ट्र के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया। प्रेस वार्ता के दौरान पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती रहेगी और शिक्षा, महंगाई, शराब तथा महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी।
    3
    जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, शिक्षा से लेकर महंगाई और शराब तक कांग्रेस चलाएगी अभियान

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य संकट में है और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को शर्म आनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा के मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी और प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचेगी।
पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी के समय चुनाव सुधार के लिए टीएन शेषन ने महत्वपूर्ण काम किया था। उन्होंने कहा कि CWC की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा के मुद्दे पर सरकार से चर्चा करेगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहे तो कांग्रेस सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुधार न करना सरकार का आदतन अपराध है।
पटवारी ने बताया कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत स्तर की समस्याओं को उठाया जाएगा और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को टैग कर जवाब मांगा जाएगा। रीवा और उज्जैन में पंचायत कमेटी के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन आयोजित कर सरकार को शिक्षा व्यवस्था के समाधान के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार को लेकर कांग्रेस आगे भी लड़ाई लड़ेगी।
महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना
पटवारी ने खाद्य तेल, शक्कर और दलहन की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सूरजमुखी तेल के दाम में 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि पाम ऑयल, सोयाबीन, सरसों और मूंगफली के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दलहन के दाम भी बढ़ाए गए हैं और करीब 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का दावा किया। पटवारी ने कहा कि किसान के उत्पादन की लागत बढ़ रही है और मैन्युफैक्चरिंग के दाम भी बढ़ रहे हैं।
उन्होंने सांची और अमूल को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि इन संस्थाओं को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।
शराब नीति पर भी कांग्रेस का अभियान
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर में दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर शराब के संबंध में कुछ नहीं कहा था। पटवारी ने आरोप लगाया कि शराब की होम डिलीवरी जैसी स्थिति बन गई है और मैसेज करने पर शराब घर तक पहुंच रही है। उन्होंने गुजरात के भावनगर से जहरीली शराब जाने और मौतों का भी उल्लेख किया। पटवारी ने कहा कि शराब के मुद्दे को लेकर कांग्रेस बड़ा अभियान चलाएगी।
भाजपा पर महिलाओं के अपमान का आरोप
भाजपा नेता पन्नालाल शाक्य के बयान को लेकर पटवारी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर निचले स्तर तक महिलाओं के प्रति इसी तरह की सोच दिखाई देती है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के पुराने बयानों का भी उल्लेख किया और सवाल किया कि महिलाओं के अपमान और अपराधों में किन राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम सामने आते हैं।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में दिए गए मूल्यों को आत्मसात करेगी और भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर राष्ट्र के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया।
प्रेस वार्ता के दौरान पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती रहेगी और शिक्षा, महंगाई, शराब तथा महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *महंगाई से बेहाल जनता, किसान परेशान और शिक्षा व्यवस्था बदहाल: जीतू पटवारी* भोपाल, 20 अगस्त 2026। *मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज विभिन्न समसामयिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक उपस्थित रहे।* *श्री राजीव गांधी के योगदान को किया याद* श्री जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक है। राजीव गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत की, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। आज भारत जिस डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी के दूरदर्शी निर्णयों में दिखाई देती है। *महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा* श्री पटवारी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तथाकथित ‘नए भारत’ में आम आदमी की रसोई लगातार महंगी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोयाबीन तेल के दाम में लगभग 12 प्रतिशत, मूंगफली तेल में 10 प्रतिशत और सरसों तेल में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम भी बढ़े हैं और दूध की कीमतों में ₹2 से ₹3 तक की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर किसानों को उनके दूध और कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा किसानों को बोनस देने के वादे भी पूरे नहीं किए गए। *किसान सस्ता बेच रहा है, उपभोक्ता महंगा खरीद रहा है* श्री पटवारी ने कहा कि दालों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तुअर/अरहर दाल लगभग ₹140 प्रति किलो तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब किसान की उपज उसे उचित मूल्य पर नहीं मिल रही, तो मिल और बाजार में वही उत्पाद महंगा क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि सरकार की कृषि नीति में स्पष्ट विरोधाभास है। किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि उपभोक्ता को वही वस्तु महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। यह स्थिति सरकार की कृषि और बाजार प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। *शराबबंदी के दावों पर श्री पटवारी ने उठाए सवाल* प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों पर भी श्री पटवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक नगरियों में शराबबंदी की बात करती है, लेकिन जमीन पर शराब की उपलब्धता और अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश से अवैध और जहरीली शराब की आपूर्ति की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि शराब की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण है, तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं? श्री पटवारी ने प्रदेश में शराब की कथित होम डिलीवरी को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शराब के अवैध कारोबार और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। *भ्रष्टाचार और जहरीली शराब के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी अभियान* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े इन मुद्दों को लेकर चुप नहीं बैठेगी। जहरीली शराब, अवैध शराब कारोबार और विभिन्न सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना है। *शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग* श्री पटवारी ने मध्य प्रदेश की स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है। सरकार को विपक्ष और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखनी चाहिए और सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के आह्वान के तहत पूरे प्रदेश में शिक्षा के अधिकार और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। *8 दिन में निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी ‘दस्तक’* श्री पटवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 8 दिनों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचेंगे और ‘दस्तक’ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित पंचायत कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से स्कूलों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवन, सुविधाएं, विद्यार्थियों की स्थिति और अन्य समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। *सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन* श्री पटवारी ने कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी शिक्षा के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो कांग्रेस प्रदेश के सभी संभागों में साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से जनता को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगी और सरकार को शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए मजबूर करेगी। *CWC के निर्णयों को प्रदेश में जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस* श्री पटवारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में देश में बढ़ती महंगाई, खाद्य तेलों और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, आस्था के केंद्रों से जुड़े मामलों, चीन द्वारा भारतीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और केंद्र एवं राज्य सरकार से जवाब मांगेगी। श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसान, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। सरकार को अब दावों से आगे बढ़कर जमीन पर काम करना होगा और जनता को जवाब देना होगा। *सादर प्रकाशनार्थ*
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*

 *महंगाई से बेहाल जनता, किसान परेशान और शिक्षा व्यवस्था बदहाल: जीतू पटवारी*

भोपाल, 20 अगस्त 2026। 

*मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज विभिन्न समसामयिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक उपस्थित रहे।*

*श्री राजीव गांधी के योगदान को किया याद*
श्री जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक है। राजीव गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत की, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। आज भारत जिस डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी के दूरदर्शी निर्णयों में दिखाई देती है।

*महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा*
श्री पटवारी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तथाकथित ‘नए भारत’ में आम आदमी की रसोई लगातार महंगी होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोयाबीन तेल के दाम में लगभग 12 प्रतिशत, मूंगफली तेल में 10 प्रतिशत और सरसों तेल में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि चीनी के दाम भी बढ़े हैं और दूध की कीमतों में ₹2 से ₹3 तक की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर किसानों को उनके दूध और कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा किसानों को बोनस देने के वादे भी पूरे नहीं किए गए।

*किसान सस्ता बेच रहा है, उपभोक्ता महंगा खरीद रहा है*
श्री पटवारी ने कहा कि दालों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तुअर/अरहर दाल लगभग ₹140 प्रति किलो तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब किसान की उपज उसे उचित मूल्य पर नहीं मिल रही, तो मिल और बाजार में वही उत्पाद महंगा क्यों हो रहा है?

उन्होंने कहा कि सरकार की कृषि नीति में स्पष्ट विरोधाभास है। किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि उपभोक्ता को वही वस्तु महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। यह स्थिति सरकार की कृषि और बाजार प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

*शराबबंदी के दावों पर श्री पटवारी ने उठाए सवाल*
प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों पर भी श्री पटवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक नगरियों में शराबबंदी की बात करती है, लेकिन जमीन पर शराब की उपलब्धता और अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती हैं।

उन्होंने गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश से अवैध और जहरीली शराब की आपूर्ति की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि शराब की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण है, तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?

श्री पटवारी ने प्रदेश में शराब की कथित होम डिलीवरी को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शराब के अवैध कारोबार और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

*भ्रष्टाचार और जहरीली शराब के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी अभियान*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े इन मुद्दों को लेकर चुप नहीं बैठेगी। जहरीली शराब, अवैध शराब कारोबार और विभिन्न सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस व्यापक अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना है।

*शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग*
श्री पटवारी ने मध्य प्रदेश की स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है। सरकार को विपक्ष और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखनी चाहिए और सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के आह्वान के तहत पूरे प्रदेश में शिक्षा के अधिकार और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

*8 दिन में निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी ‘दस्तक’*

श्री पटवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 8 दिनों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचेंगे और ‘दस्तक’ अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित पंचायत कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से स्कूलों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवन, सुविधाएं, विद्यार्थियों की स्थिति और अन्य समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

*सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन*
श्री पटवारी ने कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी शिक्षा के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो कांग्रेस प्रदेश के सभी संभागों में साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से जनता को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगी और सरकार को शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए मजबूर करेगी।

*CWC के निर्णयों को प्रदेश में जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस*
श्री पटवारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में देश में बढ़ती महंगाई, खाद्य तेलों और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, आस्था के केंद्रों से जुड़े मामलों, चीन द्वारा भारतीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और केंद्र एवं राज्य सरकार से जवाब मांगेगी।

श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसान, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। सरकार को अब दावों से आगे बढ़कर जमीन पर काम करना होगा और जनता को जवाब देना होगा।


*सादर प्रकाशनार्थ*
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | महंगाई से बेहाल जनता, किसान परेशान, शिक्षा व्यवस्था बदहाल: जीतू पटवारी भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर महंगाई, किसानों, शराबबंदी, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। 🔴 पटवारी के प्रमुख आरोप/मांगें: • खाद्य तेल, दाल, चीनी और दूध के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा • किसानों को फसल और दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने का आरोप • अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर सरकार से जवाब मांगा • शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग • सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम, निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस चलाएगी ‘दस्तक’ अभियान • स्कूलों की स्थिति जनता के सामने लाने का ऐलान • मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन आयोजित करने की चेतावनी पटवारी ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसान, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। 📍 भोपाल | 20 अगस्त 2026
    1
    🚨 BREAKING NEWS | महंगाई से बेहाल जनता, किसान परेशान, शिक्षा व्यवस्था बदहाल: जीतू पटवारी
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर महंगाई, किसानों, शराबबंदी, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।
🔴 पटवारी के प्रमुख आरोप/मांगें: • खाद्य तेल, दाल, चीनी और दूध के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा
• किसानों को फसल और दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने का आरोप
• अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर सरकार से जवाब मांगा
• शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग
• सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम, निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस चलाएगी ‘दस्तक’ अभियान
• स्कूलों की स्थिति जनता के सामने लाने का ऐलान
• मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन आयोजित करने की चेतावनी
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसान, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।
📍 भोपाल | 20 अगस्त 2026
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    1
    पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    3 hrs ago
  • महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
    1
    महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।

मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। 

- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।
मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। 
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के लिए क्या कहा
    4
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के लिए क्या कहा
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार, कांग्रेस ने उठाएं सवाल, नेता प्रतिपक्ष का आरोप आधी बहनों के साथ भेदभाव कर रही सरकार, सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ बहनों को ही मिल रही राशि, कुपोषण के मुद्दे पर भी साधा निशाना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश में फिर से सियासत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को राखी का उपहार भेंट किया है, राशि खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही इसको लेकर सवाल खड़े हो गए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ लाड़ली बहनें हैं, लेकिन सरकार केवल सवा करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी बहनों को राशि क्यों नहीं दी जा रही और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ कब तक मिलेगा। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वही प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति क्यों बनी हुई है। बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि बच्चों के हिस्से का भोजन आखिर कौन खा रहा है। सिंघार ने बालाघाट का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं वहां गए थे और स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुपोषण के कारण मौत तक हुई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता और बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय खुद को पोषित करने में लगे हैं। 800 शहरों me होगा छात्र से संवाद दिल्ली में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के करीब 800 छोटे-बड़े शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस अभियान के तहत कई शहरों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसको लेकर उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में युवाओं से संवाद करेंगे मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसको लेकर आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और लगातार बैठकें करते आए हैं। ऐसे में भाजपा को अब अचानक युवाओं की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन से घबराई हुई है। सिंघार के मुताबिक युवाओं के मुद्दों और उनकी आवाज को गंभीरता से समझने की जरूरत है। बीजेपी के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है बताएं वंदे मातरम को लेकर चल रही सियासत पर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा वंदे मातरम गायन आता है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों-लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें वंदे मातरम का पूरा गीत नहीं आता, लेकिन इससे उनकी भारतीयता पर कोई सवाल नहीं उठता। सिंघार ने कहा कि वंदे मातरम को गाने को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय इस मुद्दे को देशभक्ति और भारतीय होने के गर्व से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान इस बात से होनी चाहिए कि हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं।
    2
    लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार, कांग्रेस ने उठाएं सवाल, नेता प्रतिपक्ष का आरोप आधी बहनों के साथ भेदभाव कर रही सरकार, सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ बहनों को ही मिल रही राशि, कुपोषण के मुद्दे पर भी साधा निशाना 

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश में फिर से सियासत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को राखी का उपहार भेंट किया है, राशि खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही इसको लेकर सवाल खड़े हो गए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ लाड़ली बहनें हैं, लेकिन सरकार केवल सवा करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी बहनों को राशि क्यों नहीं दी जा रही और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ कब तक मिलेगा। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वही प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति क्यों बनी हुई है। बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि बच्चों के हिस्से का भोजन आखिर कौन खा रहा है। सिंघार ने बालाघाट का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं वहां गए थे और स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुपोषण के कारण मौत तक हुई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता और बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय खुद को पोषित करने में लगे हैं।
800 शहरों me होगा छात्र से संवाद
दिल्ली में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के करीब 800 छोटे-बड़े शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस अभियान के तहत कई शहरों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसको लेकर उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में युवाओं से संवाद करेंगे मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसको लेकर आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और लगातार बैठकें करते आए हैं। ऐसे में भाजपा को अब अचानक युवाओं की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन से घबराई हुई है। सिंघार के मुताबिक युवाओं के मुद्दों और उनकी आवाज को गंभीरता से समझने की जरूरत है।
बीजेपी के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है बताएं
वंदे मातरम को लेकर चल रही सियासत पर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा वंदे मातरम गायन आता है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों-लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें वंदे मातरम का पूरा गीत नहीं आता, लेकिन इससे उनकी भारतीयता पर कोई सवाल नहीं उठता। सिंघार ने कहा कि वंदे मातरम को गाने को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय इस मुद्दे को देशभक्ति और भारतीय होने के गर्व से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान इस बात से होनी चाहिए कि हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.