logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड। जिले में उपार्जन का पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र अच्छे और सुगम स्थानों पर स्थापित हों, जहां लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। गोदामों के स्थान पहले से चिन्हित कर लिए जाएं, जिससे अनाज के परिवहन और रखरखाव में कोई बाधा न आए। गोदामों के बाहर अनाज का ढेर न लगे, इसके लिए पहले से प्लानिंग आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों पर तौल की व्यवस्था लगातार बनी रहे, अनाज रखने की उचित सुविधा हो और ट्रांसपोर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनाज के ढेर लगने या जाम की स्थिति बिल्कुल न बने। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे। इसके अलावा हम्माल कार्य करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने सरसों खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने तथा भुगतान में पूर्ण सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन वितरण समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखें, लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और स्टॉक की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

2 hrs ago
user_कृष्ण कांत शर्मा
कृष्ण कांत शर्मा
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भिंड। जिले में उपार्जन का पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र अच्छे और सुगम स्थानों पर स्थापित हों, जहां लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। गोदामों के स्थान पहले से चिन्हित कर लिए जाएं, जिससे अनाज के परिवहन और रखरखाव में कोई बाधा न आए। गोदामों के बाहर अनाज का ढेर न लगे, इसके लिए पहले से प्लानिंग आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों पर तौल की व्यवस्था लगातार बनी रहे, अनाज रखने की उचित सुविधा हो और ट्रांसपोर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनाज के ढेर लगने या जाम की स्थिति बिल्कुल न बने। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे। इसके अलावा हम्माल कार्य करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने सरसों खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने तथा भुगतान में पूर्ण सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन वितरण समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखें, लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और स्टॉक की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोरमी नगर में आज फिर चलाया जा रहा अतिक्रमण पर बुलडोजर के मुख्य मार्केट से होकर की मुख्य मार्ग तक हो रही है कार्रवाई प्रशासनिक हमले के साथ एसडीएम मेहगांव एवं नायब तहसीलदार गोरानीबाद पुलिस प्रशासन मौजूद
    1
    गोरमी नगर में आज फिर चलाया जा रहा अतिक्रमण पर बुलडोजर के मुख्य मार्केट से होकर की मुख्य मार्ग तक हो रही है कार्रवाई प्रशासनिक हमले के साथ एसडीएम मेहगांव एवं नायब तहसीलदार गोरानीबाद पुलिस प्रशासन मौजूद
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ हुई मौत* इटावा के भरथना कस्बा निवासी एवं शक्कर व घी के थोक व्यापारी कल्लन गुप्ता उम्र 60 वर्ष जो अपनी पत्नी मधु व पुत्र शुभम् गुप्ता के साथ कार से शादी समारोह से कानपुर की तरफ से वापस घर लौट रहे थे।जहां बीतीं रात्रि में अछल्दा नहर में कार अनियंत्रण होकर गिर जाने से तीनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। तथा घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस तुरंत पहुंची।इस घटना से मृतक के परिवारी जनों व कस्बा में शोक व्याप्त है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    4
    *कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ हुई मौत*
इटावा के भरथना कस्बा निवासी एवं शक्कर व घी के थोक व्यापारी कल्लन गुप्ता उम्र 60 वर्ष जो अपनी पत्नी मधु व पुत्र शुभम् गुप्ता के साथ कार से शादी समारोह से कानपुर की तरफ से वापस घर लौट रहे थे।जहां बीतीं रात्रि में अछल्दा नहर में कार अनियंत्रण होकर गिर जाने से तीनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। तथा घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस तुरंत पहुंची।इस घटना से मृतक के परिवारी जनों व कस्बा में शोक व्याप्त है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Devendra singh Bhadauriya
    9
    Post by Devendra singh Bhadauriya
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Kamal Singh
    1
    Post by Kamal Singh
    user_Kamal Singh
    Kamal Singh
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ramraj Verma
    1
    Post by Ramraj Verma
    user_Ramraj Verma
    Ramraj Verma
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    3
    इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था।
लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जिले में उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है। सभी किसान भाई आवश्यक दस्तावेज ले जाकर पंजीयन कराएं - जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    1
    जिले में उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है।
सभी किसान भाई आवश्यक दस्तावेज ले जाकर पंजीयन कराएं - जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • mahewa ke pass anepura bhangara
    2
    mahewa ke pass anepura bhangara
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले  समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है।
इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। 
इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.