RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखिए पूरा रिपोर्ट RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखिए पूरा रिपोर्ट उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखिए पूरा रिपोर्ट RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखिए पूरा रिपोर्ट उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच
कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई
कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
- एमपीपीएससी में रूचि तिवारी की शानदार सफलता, उप कुल सचिव पद पर तीसरा स्थान एमपीपीएससी में रूचि तिवारी की शानदार सफलता, उप कुल सचिव पद पर तीसरा स्थान नौरोजाबाद की बेटी ने घर पर रहकर 6–7 घंटे की नियमित मेहनत से हासिल की उपलब्धि, उमरिया का नाम किया रोशन आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया । जिले के नौरोजाबाद की बेटी रूचि तिवारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। रूचि तिवारी ने उप कुल सचिव (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) पद के सामान्य वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सामान्य परिवार से आने वाली रूचि ने बिना किसी बड़े संस्थान या कोचिंग के घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का आधार नियमित अध्ययन, मेहनत और लगन को बनाया। रूचि के अनुसार वह प्रतिदिन औसतन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। रूचि तिवारी पहले से ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एमपीपीएससी द्वारा असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया। उन्होंने अपनी तैयारी को इस परीक्षा के अनुरूप आगे बढ़ाया और मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। नौरोजाबाद में हुई प्रारंभिक शिक्षा रूचि तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा नौरोजाबाद में ही हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और अंततः अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी रूचि के पिता राजेंद्र तिवारी सामान्य परिवार से आते हैं। बेटी की मेहनत और लगन से मिली इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं रूचि की सफलता की खबर से नौरोजाबाद नगर में भी हर्ष का माहौल है। स्व. श्री रतन लाल मालवीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों सहित नगरवासियों ने रूचि तिवारी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। रूचि की सफलता क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। रूचि की कहानी यही संदेश देती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और आत्मविश्वास मजबूत हो तो सीमित संसाधनों के बीच भी सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है।2
- एक बाइक चालक ने चेंज गयी से दूसरे बाईक चालक को मारी जोरदार टक्कर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिस बाईक से किया एक्सीडेंट उसे रात का अंधेरा होते ही बाईक मालिक बाईक ले गया अपने घर सामने से बाइक ने मारी टककर 50 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, शहडोल रेफर उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में 16/09/2026 बुधवार सुबह करीब तकरीबन 8 बजे बाइक क्रमांक MP54ZB1838 मोटर साइकिल मुन्ना विश्वकर्मा की बाइक के बीचो बीच बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की हादसे में 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही शुरू हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 बाइक इतनी तेज गति में थी की मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गाड़ी मोड़ कर पाली मार्केट से दफाई जा रहा था तभी सामने आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारा की जिसमें 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गिर पड़ा राहगीरों ने गाड़ी में बैठ कर हॉस्पिटल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि जिस बाईक ने टक्कर मारी वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय स्थानीय निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए शहडोल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रोड के किनारे रखवा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। किन्तु इसथानिय एवं प्रत्यक्ष दर्शियों का आरोप है कि अगर दो बाईक वाहनों की टक्कर हुई है और एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है।जिसे बाहर रेफर कर दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है तो जिस बाईक से 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा घायल हुआ और है और ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है अयसे में जिस बाईक ने टक्कर मारी और छती ग्रस्त हो गई उसे पाली पुलिस ने अपने कब्जे में क्यों नहीं लिया।इन सबके विपरीत जिस बाईक ने टक्कर मारी थी उसके मालिक ने रात का अंधेरा होते ही छती ग्रस्त बाईक को अपने घर ले गया। लोगों का कहना है की क्या अयसा संभव है यह बाईक तो पुलिस अभिरक्षा में थाने में होनी चाहिए थी। जबकि वाहन चालक का लाइसेंस भी नहीं है।फिर एक्सीडेंटल वाहन को वाहन मालिक अपने घर कैसे ले जा सकता है। गौरतलब है कि बिरसिंहपुर पाली मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रोड के किनारे खड़ी गाड़ियां को हटवाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की और निष्पक्ष जांच करने की तथा एक्सीडेंटल बाईक को अपने कब्जे में लेने की बात कही है। ताकि घायल व्यक्ति को सही इन्साफ मिल सके और दोषी व्यक्ति को सजा मिल सके। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।4
- मूल निवासी संघ द्वारा 15 अगस्त से चल रहे हैं धरना प्रदर्शन के समर्थन में भू माफिया पर कार्रवाई हेतु कलेक्ट्रेट पहुंचे भू माफियाओ के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन जो 15 अगस्त से चल रहा कलेक्ट्रेट के सामने आम जनता को प्रताड़ित कर रहा है भू माफिया उनके खिलाफ जिला कलेक्टर को दिया तीन पीड़ितो के आवेदन1
- सवर्ण समाज के लिए सीधी भाजपा विधायक रीति पाठक साबित हुई कैंसर! सिंगरौली में पत्रकार ने यूजीसी पर सवाल किया तो रीति पाठक जी के मुंह में ताला लग गया, जुबान ही नहीं खोली। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में हुई। पहली बार इन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा। सवर्ण समाज के बहुसंख्यक क्षेत्र से चुनाव लड़ीं। सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया और विजयी होकर जिला पंचायत की सदस्य बनीं। फिर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। 2014 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ीं। सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया, तब यह सांसद बनीं। 2019 में भी सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया, तब यह दोबारा सांसद बनीं। फिर 2023 में सीधी विधानसभा से चुनाव लड़ीं। सीधी विधानसभा के सवर्ण समाज के लोगों ने फिर से इन्हें भर-भरकर वोट दिया, तब यह विधायक बनीं। लेकिन आज जब सवर्ण समाज के लोगों के हक और अधिकार की बात आई और उस पर पत्रकार द्वारा सवाल किया गया, तो उनके मुंह में ताला लग गया। रीति पाठक जैसे तमाम हजारों नेताओं के दोगलेपन और रवैये की वजह से आज एससी-एसटी एक्ट जैसे कानून की वजह से सवर्ण समाज के हजारों लोग जेल में सड़ रहे हैं। यूजीसी के लिए आज पूरा सवर्ण समाज संघर्ष कर रहा है, आंदोलन कर रहा है। जातिगत आरक्षण की वजह से सवर्ण समाज की प्रतिभा पलायन होने को मजबूर है, दर-दर भटक रही है। युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। लेकिन सवर्ण समाज के दोगले नेताओं की जुबान पर ताला लग जाता है। इन दोगले नेताओं की वजह से आज हमारे सवर्ण समाज की दुर्दशा है। ऐसे दोगले नेताओं को जो आज भी वोट देने की सोच रहा है, उससे बड़ा मूर्ख कोई हो ही नहीं सकता। #UGC_Rollback #SaveMeritInMP #सवर्ण_आयोग_बनाओ #आरक्षण_आर्थिक_आधार_पर #सवर्ण_समाज सवर्ण समाज के लिए सीधी भाजपा विधायक रीति पाठक साबित हुई कैंसर! सिंगरौली में पत्रकार ने यूजीसी पर सवाल किया तो रीति पाठक जी के मुंह में ताला लग गया, जुबान ही नहीं खोली। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में हुई। पहली बार इन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा। सवर्ण समाज के बहुसंख्यक क्षेत्र से चुनाव लड़ीं। सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया और विजयी होकर जिला पंचायत की सदस्य बनीं। फिर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। 2014 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ीं। सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया, तब यह सांसद बनीं। 2019 में भी सवर्ण समाज के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया, तब यह दोबारा सांसद बनीं। फिर 2023 में सीधी विधानसभा से चुनाव लड़ीं। सीधी विधानसभा के सवर्ण समाज के लोगों ने फिर से इन्हें भर-भरकर वोट दिया, तब यह विधायक बनीं। लेकिन आज जब सवर्ण समाज के लोगों के हक और अधिकार की बात आई और उस पर पत्रकार द्वारा सवाल किया गया, तो उनके मुंह में ताला लग गया। रीति पाठक जैसे तमाम हजारों नेताओं के दोगलेपन और रवैये की वजह से आज एससी-एसटी एक्ट जैसे कानून की वजह से सवर्ण समाज के हजारों लोग जेल में सड़ रहे हैं। यूजीसी के लिए आज पूरा सवर्ण समाज संघर्ष कर रहा है, आंदोलन कर रहा है। जातिगत आरक्षण की वजह से सवर्ण समाज की प्रतिभा पलायन होने को मजबूर है, दर-दर भटक रही है। युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। लेकिन सवर्ण समाज के दोगले नेताओं की जुबान पर ताला लग जाता है। इन दोगले नेताओं की वजह से आज हमारे सवर्ण समाज की दुर्दशा है। ऐसे दोगले नेताओं को जो आज भी वोट देने की सोच रहा है, उससे बड़ा मूर्ख कोई हो ही नहीं सकता। #UGC_Rollback #SaveMeritInMP #सवर्ण_आयोग_बनाओ #आरक्षण_आर्थिक_आधार_पर #सवर्ण_समाज1
- शहडोल में 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ1
- आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के काँटी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहास में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री विनोद यादव जी, वार्ड सदस्य श्री सुन्दर लाल बर्मन जी, श्री श्याम लाल बर्मन जी एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनों ने देश की उन्नति और जनकल्याण के लिए अपने संकल्प को दोहराया। आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के काँटी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहास में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री विनोद यादव जी, वार्ड सदस्य श्री सुन्दर लाल बर्मन जी, श्री श्याम लाल बर्मन जी एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनों ने देश की उन्नति और जनकल्याण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।2
- जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। *सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा* *हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा* *स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी। *जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार* सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ। *शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव* एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।4
- वेदाग पार्टी, ईमानदार पार्टी, जय हिंद जय भारत इंकलाब वेदाग पार्टी, ईमानदार पार्टी, जय हिंद जय भारत इंकलाब1
- न्यू बरौंधा की निर्मित सड़क पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कें नाममात्र नगरपालिका ब्योहारी को आदर्श ग्राम न्यू बरौंधा हस्तांतरित करने के पश्चात आंतरिक सड़कों को तो कभी देखा ही नहीं गया फलस्वरूप आंतरिक सड़कों के निशान मात्र दिखलाई पड़ते हैं। न्यू बरौंधा तिराहे से लेकर न्यू बरौंधा की प्रमुख सड़क का जिस गुणवत्ता हीन एवं अमानक तरीके से निर्माण करवाया गया वह किसी से छिपा नहीं है। आखिरकार करोड़ों की राशि आती है निर्माण कार्यों के दौरान भी विरोध किए गए फिर भी शासन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगी2