लालापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, चालक भी जख्मी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, चालक भी जख्मी प्रयागराज जनपद के लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपारी बाग के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक सवार भी गिरकर जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे तभी तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- प्रयागराज। नैनी थाना पुलिस की टीम दबिश देकर लौट रही थी, तभी शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस दुर्घटना में दरोगा हर्ष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बलिराम और महिला सिपाही संगीता सहित कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। 👉 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई1
- बेटा मंजूर, भतीजा अलाउद्दीन भी हिरासत में सभी अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है सात नामजद, 5 अज्ञात पर दर्ज हुआ है केस अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है 20 घंटे बाद भी मौके पर रेस्क्यू चल रहा है फाफामऊ के चंदापुर गांव में हुई थी घटना1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- पूजा पाल का सपा पर बड़ा हमला। पूजा पाल ने अतीक अहमद को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना। सपा सरकार में अतीक को संरक्षण मिलने का आरोप। पूजा पाल बोलीं - फिल्म ने खोले अतीक और सपा के रिश्तों के राज। “सपा शासन में अतीक ने देश को दीमक की तरह खोखला किया”। योगी आदित्यनाथ को बताया धुरंधर मुख्यमंत्री। “योगी सरकार ने अतीक और मुख्तार के साम्राज्य का किया अंत”। पति राजू पाल की हत्या का जिक्र कर भावुक हुईं पूजा पाल। अतीक ने मेरी ही नहीं, हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की”। अतीक अहमद पर युवाओं को नशे का आदी बनाने का आरोप। नकली नोटों के कारोबार में अतीक की भूमिका का दावा। “सपा सरकार में देश की सुरक्षा से हुआ खिलवाड़”। पूजा पाल का आरोप- माफियाओं को मिला राजनीतिक संरक्षण।1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by गिरजेश कुमार1
- Post by Raju Yadav1
- कौंधियारा थाना क्षेत्र के डांडी देवरा गांव में आज मंगलवार रात करीब 07:30 के आसपास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1