वायरल वीडियो पर एक्शन! आरोपी पुलिस कर्मी सस्पेंड जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला
वायरल वीडियो पर एक्शन! आरोपी पुलिस कर्मी सस्पेंड जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस
के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला
- Post by North India bulletin1
- Post by Dev Raj Thakur1
- पंचकूला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 9 में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थको के बीच जमकर लात घुसे चले। आपको बता दे कि भाजपा से हरिंदर मलिक चुनावी मैदान में है और निर्दलीय उम्मीदवार रविकांत चुनावी मैदान में है दोनों समर्थकों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ और इस झगड़े में काफी लोगों को गंभीर चोटें आई है जिनको पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है1
- Post by Daily Media 24 News1
- जिला स्तरीय लक्ष्मी नारायण सैंज मेला 2026 की तैयारियों को लेकर आज सैंज में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मुख्य अतिथियों की आधिकारिक घोषणा की गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में महासचिव मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। चारों सांस्कृतिक संध्याओं के स्टार कलाकार तय मेला कमेटी ने इस वर्ष की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए हिमाचल के लोकप्रिय लोक गायकों का चयन किया है। महासचिव ने सूची जारी करते हुए बताया कि: 4 जून: पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार लाल सिंह ठाकुर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। 5 जून: दूसरी संध्या ठाकुर रघुवीर सिंह के नाम रहेगी। 6 जून: तीसरी स्टार नाइट में गीता भारद्वाज मुख्य आकर्षण होंगी। 7 जून: समापन संध्या में 'नाटी किंग' सुरेश शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय उभरते कलाकारों को भी मुख्य मंच पर उचित समय प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं के मुख्य अतिथि मेले के दौरान हर शाम विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी: 4 जून: पहली संध्या के मुख्य अतिथि चंदन सेठ (MD बाबा बालक नाथ एंटरप्राइजेज) होंगे। 5 जून: दूसरी संध्या में अधिशाषी अभियंता (लोक निर्माण विभाग, बंजार) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 6 जून: तीसरी संध्या में अधिशाषी अभियंता (जल शक्ति विभाग, लारजी) अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। 7 जून: अंतिम संध्या में उपमहाप्रबंधक (हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन, शाडावाई) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।1
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आयोजित की गई। हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ये परीक्षा केंद्र कुल 2773 उम्मीदवारों को आवंटित किए गए थे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी में 408 उम्मीदवारों, एनआईटी में 720, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु में 960, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 181 और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में 504 उम्मीदवारों द्वारा नीट की परीक्षा दी गई। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए एनटीए के अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए थे। जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कालेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की बस सेवाएं उपलब्ध रही। पुलिस की कड़ी निगरानी में आयोजित की गई इस परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स ने भाग लिया। हालांकि सुबह हुई भारी बारिश से लोगों ने गर्मी से काफी राहत ली। एसपी बलबीर सिंह ने सभी परीक्षा केदो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आए बच्चों की सैकड़ो की तादाद में आई गाड़ियों से शहर में लगभग दिन भर लंबा जाम रखना रहा।1
- जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला2
- Post by North India bulletin1
- Post by Dev Raj Thakur1