Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोपालगंज में प्राइवेट स्कूल पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूलों पर लगेगा ताला गोपालगंज में प्राइवेट स्कूल पर जिला प्रशासन की सख्ती, स्कूल फी, बुक की खरीद, ड्रेस आदि को लेकर दिए गए सख्त निर्देश... बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूलों पर लगेगा ताला... #gopalganj #privateschool
हथुआ हलचल
गोपालगंज में प्राइवेट स्कूल पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूलों पर लगेगा ताला गोपालगंज में प्राइवेट स्कूल पर जिला प्रशासन की सख्ती, स्कूल फी, बुक की खरीद, ड्रेस आदि को लेकर दिए गए सख्त निर्देश... बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूलों पर लगेगा ताला... #gopalganj #privateschool
More news from बिहार and nearby areas
- **सहतवार (बलिया) में सपा नेता का युवा संवाद कार्यक्रम, सरकार पर साधा निशाना** बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा अंतर्गत **सहतवार नगर पंचायत** क्षेत्र स्थित **सिटी कान्वेंट स्कूल** के प्रांगण में बुधवार देर रात वरिष्ठ सपा नेता **नीरज सिंह गुड्डू** द्वारा **“युवा संवाद कार्यक्रम”** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति के महानायक **मंगल पांडे** के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं ने रोजगार, छात्रसंघ चुनाव, स्वास्थ्य और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर सवाल किए, जिनका जवाब नीरज सिंह गुड्डू ने विस्तार से दिया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं की बातों को सुनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “मन की बात” तो करते हैं, लेकिन युवाओं के मन की बात सुनने की जरूरत है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष **अखिलेश यादव** को **“कोहिनूर”** बताते हुए कहा कि लाखों युवा उनके साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष **2027** में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम के समापन पर नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथियों और अन्य आगंतुकों का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का फूलों से अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **बच्चा लाल फौजी** ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। **(बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट)**1
- पश्चिम चंपारण जिले के प्रसिद्ध सहोदरा मेला से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी चालाकी से दुकानदार को निशाना बनाते हुए गल्ले से नकदी उड़ा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था। जैसे ही दुकानदार किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया, युवक ने तुरंत मौका भांपा और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हर हरकत साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला में भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1
- बैरिया पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, बीडीओ से जांच की मांग शौपा आवेदन बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बैरिया पंचायत निवासी चंदन चौधरी ने गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की पंचायत समिति मद से कराए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैरिया बाजार में बनाए गए ग्रामीण हाट शेड तथा वार्ड संख्या 8 स्थित ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। आरोप है कि जहां छठ घाट निर्माण में 10 से 12 फीट गहराई तक पिलर डाले जाने चाहिए थे, वहां मात्र 2 से 3 फीट तक ही पिलर ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं बाजार शेड निर्माण में भी पिलर को जमीन के अंदर मजबूत नींव देने के बजाय ऊपर से ही खड़ा कर दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टीन शेड के एंगल को मजबूत नट-बोल्ट की जगह कमजोर छड़ से लगाया गया है, जिससे तेज आंधी या तूफान में हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही 80 एमएम के स्थान पर कमजोर और डुप्लीकेट सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। चंदन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया की मनरेगा योजना के कार्य कराई गई है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मामले के जांच कर विभागीय कार्रवाई की जा जायेगी।1
- देखिए कैसे शिक्षा व्यवस्था है। मैडम के कान में ईयरफोन, मैम बातचीत में व्यस्त. और बच्चे से पंखा हकवा रही है। ये शिक्षा व्यवस्था के नाम पर मजाक नहीं तो क्या है. वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल का है। न्यूज़ ऑफ़ कुशीनगर लाइव चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करे।1
- Post by RAJA KUMAR1
- खुले में मांस-मछली की बिक्री की रोक को लेकर नगर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान,दुकानदारों का दिया गया नोटिस। कहा गया विभागीय नियम का पालन नही करने पर होगी कार्रवाई।1
- पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर पंचायत से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69, 71, 213 और 216 बंद पाए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सरकार जहां एक ओर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आंगनबाड़ी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर इन योजनाओं की स्थिति काफी खराब नजर आ रही है। बंद पड़े केंद्र इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लाभार्थियों तक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं पहुंच रहा। मुखिया राहुल जायसवाल ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही की शिकायत कई बार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को लेकर मुखिया अपने वार्ड पार्षदों के साथ सीडीपीओ कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। मुखिया ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा, “जब केंद्र बंद मिल रहे हैं, तो अब तक लाभार्थियों को किस आधार पर लाभ दिया जा रहा है? क्या सारा काम सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे किसका संरक्षण है?” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पंचायत की जनता के साथ मिलकर सड़क जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि निगरानी के अभाव में सरकारी योजनाएं किस तरह प्रभावित हो रही हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वह इस गंभीर मुद्दे को कितनी प्राथमिकता देता है।1
- सिलेंडर लीकेज से मचा हड़कंप, आग में घर खाक; पांच लोग झुलसे बैरिया अंचल क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि ईदु मियां के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नगद, आभूषण, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में डोमा मियां, नसीब मियां, आयशा खातून, शहनाज हवारी और अहिल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जीएमसी बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।1
- मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और लगभग 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की। बरामद शराब को तुरंत वहीं नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जो इस बात का संकेत देते हैं कि यह कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था। कार्रवाई के दौरान श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्पिरिट का उपयोग जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी। प्रशासन को शक है कि यह सप्लाई चेन चंपारण के कई इलाकों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।1