बिजली कटौती से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, उपकेंद्र पर कांग्रेसियों का धरना जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विद्युत उपकेंद्र जगतपुर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना और ब्लॉक अध्यक्ष हारून अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अवर अभियंता व मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से गांव और कस्बे की बिजली सप्लाई में भारी कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में दिन में महज 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी बार-बार कटौती के साथ। इससे आम नागरिकों, दुकानदारों, किसानों, छात्रों और अस्पतालों में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राकेश सिंह राना ने कहा कि हवा और रोस्टिंग के नाम पर अनावश्यक कटौती बंद की जाए तथा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर की समस्याओं को भी दूर करने की मांग की। वहीं हारून अली ने उपकेंद्र पर कर्मचारियों की कमी को समस्या का प्रमुख कारण बताया। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त कर उसे मुख्य अभियंता कार्यालय भेज दिया गया है।

- रायबरेली: पुलिस कार्यशैली पर सवाल, महिला ने लगाया मारपीट का आरोप रायबरेली: जनपद के डीह थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की छवि को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई है। अब देखना यह है कि विभाग अपने ही कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी4
- Post by Shiv darshan1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ डीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य घटनाक्रम विवाद का कारण: महिला के अनुसार, पुलिस टीम एक जमीनी विवाद की जांच करने उनके घर पहुंची थी। गंभीर आरोप: महिला का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का बयान: महिला ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका पर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की सत्यता की जांच की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।1