Shuru
Apke Nagar Ki App…
चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त पेड़ पौधे लगाए गए चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त पेड़ पौधे लगाए गए चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- महोबा रोड फोरलेन पुल के पास ई-रिक्शा पलटा, 45 वर्षीय दुकानदार की मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज निवासी 45 वर्षीय बलराम नामदेव की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। हादसा आज 09 अगस्त सुबह करीब 9:00 बजे छतरपुर से निकलते ही महोबा रोड फोरलेन पुल के पास हुआ।परिजनों के मुताबिक, बलराम नामदेव गांव के रहने वाले भवानीदीन पाल का ई-रिक्शा किराये पर लेकर अपनी दुकान का सामान खरीदने छतरपुर आए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बलराम के सिर में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल बलराम को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बलराम नामदेव बागेश्वर धाम में दुकान संचालित करते थे।1
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकांत श्रीवास्तव1
- पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी को दी श्रद्धांजलि नौगांव के ग्राम बिलहरी स्वर्गीय पंडित श्री बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नातियों वीरेन्द्र दीक्षित, रवि दीक्षित , सुमित दीक्षित एवं प्रसून दीक्षित द्वारा ग्राम बिलहरी स्थित अपने खेत में मिशन ग्रीन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सागौन एवं शीशम के पौधे शामिल रहे। परिजनों ने पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया । परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए । मिशन ग्रीन के माध्यम से आयोजित इस पहल ने न केवल स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाया, बल्कि समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश भी दिया ।1
- छतरपुर जिले के ईशानगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को शिकायतों की जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बालिका टॉयलेट के इस्तेमाल, महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करने और कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसी शिकायतें जांच में सामने आईं। कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव के बाद सागर संभाग के कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की। छतरपुर जिले के ईशानगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को शिकायतों की जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बालिका टॉयलेट के इस्तेमाल, महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करने और कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसी शिकायतें जांच में सामने आईं। कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव के बाद सागर संभाग के कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की।1
- सोशल मीडिया पर 220 करोड़ रुपये खर्च करके 'इंसान से कुत्ता बनने' का दावा करने वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी (Fake) और भ्रामक है सोशल मीडिया पर 220 करोड़ रुपये खर्च करके 'इंसान से कुत्ता बनने' का दावा करने वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी (Fake) और भ्रामक है1
- हमीरपुर :मकान के विवाद में सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, बच्चों ने भी पिता को पीटा, वायरल वीडियो ने रिश्तों को किया शर्मसार, पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट के पास मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति द्वारा पत्नी को बिना बताए मकान बेचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और पति-पत्नी ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा। इसी दौरान मां के पक्ष में छोटे बच्चे भी पिता से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामले में हमीरपुर पुलिस के मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।1