पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी को दी श्रद्धांजलि नौगांव के ग्राम बिलहरी स्वर्गीय पंडित श्री बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नातियों वीरेन्द्र दीक्षित, रवि दीक्षित , सुमित दीक्षित एवं प्रसून दीक्षित द्वारा ग्राम बिलहरी स्थित अपने खेत में मिशन ग्रीन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सागौन एवं शीशम के पौधे शामिल रहे। परिजनों ने पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया । परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए । मिशन ग्रीन के माध्यम से आयोजित इस पहल ने न केवल स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाया, बल्कि समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश भी दिया ।
पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी को दी श्रद्धांजलि नौगांव के ग्राम बिलहरी स्वर्गीय पंडित श्री बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नातियों वीरेन्द्र दीक्षित, रवि दीक्षित , सुमित दीक्षित एवं प्रसून दीक्षित द्वारा ग्राम बिलहरी स्थित अपने खेत में मिशन ग्रीन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सागौन एवं शीशम के पौधे शामिल रहे। परिजनों ने पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया । परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए । मिशन ग्रीन के माध्यम से आयोजित इस पहल ने न केवल स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाया, बल्कि समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश भी दिया ।
- पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी को दी श्रद्धांजलि नौगांव के ग्राम बिलहरी स्वर्गीय पंडित श्री बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नातियों वीरेन्द्र दीक्षित, रवि दीक्षित , सुमित दीक्षित एवं प्रसून दीक्षित द्वारा ग्राम बिलहरी स्थित अपने खेत में मिशन ग्रीन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सागौन एवं शीशम के पौधे शामिल रहे। परिजनों ने पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया । परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए । मिशन ग्रीन के माध्यम से आयोजित इस पहल ने न केवल स्वर्गीय पंडित बैजनाथ दीक्षित जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाया, बल्कि समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश भी दिया ।1
- छतरपुर में टूरिज्म क्विज में झींझन स्कूल की टीम रही अव्वल। छतरपुर में मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आज 08 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींझन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के 116 विद्यालयों की तीन सदस्यीय टीमों ने भाग लिया।लिखित परीक्षा के बाद मल्टीमीडिया क्विज राउंड में ऑडियो, वीडियो और चित्र आधारित सवालों का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें झींझन स्कूल की टीम विजेता बनी। टीम अब राज्य स्तरीय टूरिज्म क्विज-2026 में छतरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 छतरपुर दूसरे और सुमति अकादमी तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से पर्यटन भ्रमण पैकेज, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।1
- छतरपुर जिले के ईशानगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को शिकायतों की जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बालिका टॉयलेट के इस्तेमाल, महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करने और कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसी शिकायतें जांच में सामने आईं। कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव के बाद सागर संभाग के कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की। छतरपुर जिले के ईशानगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को शिकायतों की जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बालिका टॉयलेट के इस्तेमाल, महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करने और कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसी शिकायतें जांच में सामने आईं। कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव के बाद सागर संभाग के कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की।1
- “महाकाल की भक्ति में डूबे बी प्राक, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद!” 🎙️ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मशहूर गायक बी प्राक ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। बी प्राक ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भक्ति में लीन नजर आए बी प्राक का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया और उन्हें प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘फिलहाल’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले बी प्राक का महाकाल दरबार पहुंचना खास रहा। उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट। 🔥 “तेरी मिट्टी वाले बी प्राक पहुंचे महाकाल!” 🙏 “भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद” “महाकाल की भक्ति में डूबे बी प्राक, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद!” 🎙️ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मशहूर गायक बी प्राक ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। बी प्राक ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भक्ति में लीन नजर आए बी प्राक का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया और उन्हें प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘फिलहाल’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले बी प्राक का महाकाल दरबार पहुंचना खास रहा। उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट। 🔥 “तेरी मिट्टी वाले बी प्राक पहुंचे महाकाल!” 🙏 “भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद”4
- बिजली विभाग के कार्यालय से चोरी हुआ कंप्यूटर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार बिजली विभाग के कार्यालय से चोरी का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..... बम्हौरीकलां। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता हनरारायण पिता दौलत प्रसाद अहिरवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भदोरा, थाना बड़ागांव, वर्तमान में विद्युत वितरण केंद्र बम्हौरीकलां में प्रशिक्षण कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से अज्ञात चोर द्वारा कंप्यूटर (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड व माउस) चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर बम्हौरीकलां पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मयंक उर्फ मिट्ठू पिता बल्लन रैकवार (19 वर्ष), मनमोहन उर्फ राजा पिता रामेश्वर रैकवार (19 वर्ष) और अमित पिता गनेश रैकवार (22 वर्ष), सभी निवासी मोहल्ला गांधीगंज मझगुआपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये, तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP93CE9384, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये, बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां नीतू खटीक, उनि आकाश रुसिया, उनि मयंक नायडू (साइबर सेल), प्रआर. रहमान (साइबर सेल), प्रआर. 386 मुकेश राय सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। #bundelkhand #viralreelschallenge #viralshorts @highlight1
- कटेरा में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 शातिर गिरफ्तार खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते थे, फिर खातों में मंगवाते थे रकम कटेरा में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 शातिर गिरफ्तार खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते थे, फिर खातों में मंगवाते थे रकम1
- 432 नामांतरण और 266 बंटवारा प्रकरण लंबित, तीन तहसीलदारों को कलेक्टर ने दिया शोकॉज नोटिस। छतरपुर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर आज 08 अगस्त दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्टर मृणाल मीणा ने नाराजगी जताई। तीन माह से अधिक समय से लंबित अविवादित नामांतरण-बंटवारे के मामलों में छतरपुर नगर में 432, नौगांव में 266 और छतरपुर ग्रामीण में 98 प्रकरण लंबित पाए गए। संतोषजनक निराकरण नहीं मिलने पर तीनों तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने खराब प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन सीएमओ, जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राजस्व न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश एडीएम को दिए।1
- झांसी ब्रेकिंग् कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक लोगो को किया गिरफ्तार, झांसी के कटेरा में पुलिस ने रात के अंधेरे में ऐसा बड़ा ऑपरेशन चलाया कि तीन गांवों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों से झांसी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कटेरा थाना क्षेत्र के काडौर, खोरयाना और मोरयाना गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों में बैठाकर झांसी ले जाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर की गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से पूरे मामले में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से तीनों गांवों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक गांवों में पुलिस की भारी मौजूदगी बनी रही। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर साइबर फ्रॉड के इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और पुलिस की जांच में क्या-क्या खुलासे सामने आते हैं?1