logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 माह पुराने अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, आरोपी पूर्णिया से गिरफ्तार तारापुर पुलिस ने करीब 9 माह पूर्व युवती के गायब होने के मामले में सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर निवासी मो. अजमल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र की एक युवती एएनएम काउंसलिंग के लिए आई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। इस संबंध में उसके पिता ने थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। करीब दो महीने बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया तथा मेडिकल जांच भी कराई गई। बयान में युवती ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

9 माह पुराने अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, आरोपी पूर्णिया से गिरफ्तार तारापुर पुलिस ने करीब 9 माह पूर्व युवती के गायब होने के मामले में सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर निवासी मो. अजमल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र की एक युवती एएनएम काउंसलिंग के लिए आई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। इस संबंध में उसके पिता ने थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। करीब दो महीने बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया तथा मेडिकल जांच भी कराई गई। बयान में युवती ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है
    1
    Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है
    user_Rajkumar Gupta
    Rajkumar Gupta
    Electrician मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • पीएम मोदी ने कहा है, कि ममता दीदी बंगाल को बर्बाद कर दिया है
    1
    पीएम मोदी ने कहा है, कि ममता दीदी बंगाल को बर्बाद कर दिया है
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    6 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुंगेर :- बड़ा महावीर स्थान से भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी; पुजारी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग ।
    1
    मुंगेर :- बड़ा महावीर स्थान से भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी; पुजारी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग ।
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    1
    रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का देसी अंदाज लोगों को खूब भाया। रविवार को सिंचाई प्रमंडल परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने अंगिका-मगही में लोगों से पूछा—“हाल चाल छै, बढ़िया छै ना?” भीड़ ने जवाब दिया—“बढ़िया छै सरकार!” सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व जनता के समर्थन से वे इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी दोगुनी है और तारापुर के साथ पूरे बिहार का विकास करना है। उन्होंने संग्रामपुर-असरगंज में उद्योग, हर घर गंगाजल योजना, रेलवे कनेक्टिविटी, शहीद संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी और मार्केट यार्ड जैसी योजनाओं को प्राथमिकता में बताया। “मैं सीएम नहीं, तारापुर का बेटा बनकर आया हूं,” कहते हुए उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था
    1
    मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का देसी अंदाज लोगों को खूब भाया। रविवार को सिंचाई प्रमंडल परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने अंगिका-मगही में लोगों से पूछा—“हाल चाल छै, बढ़िया छै ना?” भीड़ ने जवाब दिया—“बढ़िया छै सरकार!”
सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व जनता के समर्थन से वे इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी दोगुनी है और तारापुर के साथ पूरे बिहार का विकास करना है।
उन्होंने संग्रामपुर-असरगंज में उद्योग, हर घर गंगाजल योजना, रेलवे कनेक्टिविटी, शहीद संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी और मार्केट यार्ड जैसी योजनाओं को प्राथमिकता में बताया।
“मैं सीएम नहीं, तारापुर का बेटा बनकर आया हूं,” कहते हुए उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • बंगाल के लोग रात में क्यों जाग रहे हैं, पूरी वीडियो देखें
    1
    बंगाल के लोग रात में क्यों जाग रहे हैं, पूरी वीडियो देखें
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहार बांका- जिले के बाराहाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 133वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बाराहाट दुर्गा मंदिर के समीप बाराहाट विकास मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ को एक साथ सुना। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता जय शंकर चौधरी के आवास पर किया गया। इस दौरान जनभागीदारी, सकारात्मक सोच, एकता और समाज में जागरूकता बढ़ाने के संदेशों पर चर्चा हुई। जय शंकर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं और उनके संदेश समाज को नई दिशा देने वाले हैं।
    1
    बिहार बांका- जिले के बाराहाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 133वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बाराहाट दुर्गा मंदिर के समीप बाराहाट विकास मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ को एक साथ सुना।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता जय शंकर चौधरी के आवास पर किया गया। इस दौरान जनभागीदारी, सकारात्मक सोच, एकता और समाज में जागरूकता बढ़ाने के संदेशों पर चर्चा हुई।
जय शंकर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं और उनके संदेश समाज को नई दिशा देने वाले हैं।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.