Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है
Rajkumar Gupta
Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है
More news from बिहार and nearby areas
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- मुंगेर में नशे में धुत ट्रक ड्राईवर ने टाटा इंडिगो कार में मारी जोरदार टक्कर, क्षतिग्रस्त1
- मुंगेर :- बड़ा महावीर स्थान से भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी; पुजारी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग ।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- महाभारत कालीन ऐतिहासिक काली पहाड़ी की तराई में स्थित नहर के निकट रेलवे प्रशासन के प्रयास से बनाए गए प्याऊ को कुछ अ-सामाजिक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया गया है। काली पहाड़ तथा नहर के आसपास के क्षेत्र में सैर सपाटा करने आने वाले राहगीरों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन के द्वारा प्याऊ का निर्माण कराया गया था। बीते दिनों कुछ काली पहाड़ी के नीचे रेलवे द्वारा जो प्याऊ बनाया गया है, किसी विक्षुब्ध मानसिकता वाले अ-समाजिक तत्व के द्वारा किसी धारदार हथियार से प्लास्टिक वाली नल की टोंटी को सटा कर काट दिया गया। माता यमला काली मंदिर के पुरोहित अमित मिश्रा तथा सामाजिक कार्यकर्ता अशीष शाह रायजादा ने बताया कि एक सप्ताह पहले काली पहाड़ी के नीचे मंदिर वाली बोरिंग हुई थी, जो मंदिर में पानी पाइप के माध्यम से आता है। उसका पैनल बोर्ड का जो तार है उसको भी नहर घाट से लेकर पहाड़ी के ऊपर तक का तार काट कर पूरा समेट दिया गया है। इस बाबत स्थानीय पुलिस तथा रेलवे प्रशासन को भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।1
- धरहरा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 19 अप्रैल से आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे भव्य और श्रद्धामय समापन हुआ। अंतिम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अयोध्या से पधारे कथाव्यास पूज्य गुरुणेश जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य आचार्य के रूप में बनमाली आदित्य, लड्डू सिंह, मुन्ना सिंह और मुकुल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अनुज सिंह, ओम कमल, बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजन कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, लंबू सिंह एवं निलेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच पूरी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का रसपान किया।1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मालिया में एक 12 वर्षीय नाबालिक बालक घर से लापता है वही परिजनों द्वारा बताया गया कि काफी खोज बिन के बाद भी अभी तक नहीं मिला है आप सभी खोजने मदद करे मिलने पर जो खोज कर देंगें उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा2
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है1