द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के साथ शिव महापुराण का भव्य समापन,भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, कुलेश्वर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय कथा संपन्न, महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन धरहरा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 19 अप्रैल से आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे भव्य और श्रद्धामय समापन हुआ। अंतिम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अयोध्या से पधारे कथाव्यास पूज्य गुरुणेश जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य आचार्य के रूप में बनमाली आदित्य, लड्डू सिंह, मुन्ना सिंह और मुकुल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अनुज सिंह, ओम कमल, बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजन कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, लंबू सिंह एवं निलेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच पूरी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का रसपान किया।

- धरहरा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 19 अप्रैल से आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे भव्य और श्रद्धामय समापन हुआ। अंतिम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अयोध्या से पधारे कथाव्यास पूज्य गुरुणेश जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य आचार्य के रूप में बनमाली आदित्य, लड्डू सिंह, मुन्ना सिंह और मुकुल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अनुज सिंह, ओम कमल, बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजन कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, लंबू सिंह एवं निलेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच पूरी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का रसपान किया।1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- मुंगेर में नशे में धुत ट्रक ड्राईवर ने टाटा इंडिगो कार में मारी जोरदार टक्कर, क्षतिग्रस्त1
- मुंगेर :- बड़ा महावीर स्थान से भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी; पुजारी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग ।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- 40 डिग्री की तपिश और सूखता हलक! लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड का चंपानगर में न घर में कुआं है, न चापाकल। पूरा गांव एक खराब सरकारी बोरिंग और फूटी टंकी के भरोसे बूंद-बूंद को मोहताज है। पानी की किल्लत से शादियां रुक रही हैं और मर्यादा तार-तार हो रही है। देखिए सिस्टम की शर्मनाक हकीकत!1
- खोदावंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मिर्जापुर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय बंद रहने के दौरान शरारती तत्व परिसर में घुस गए और बाथरूम का गेट, टॉयलेट, टेबल-बेंच समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।1
- धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड कुर्मी टोला में शुक्रवार शनिवार की देर रात्रि चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शनिवार रात्रि करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,अज्ञात चोरों ने शिवकुण्ड गांव निवासी कंतलाल राय के पुत्र राजाराम राय के घर में घुसकर सोने की चेन,कान के झुमके सहित करीब 80 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए रंजू देवी और उनकी बेटी सपना कुमारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया,ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे जब रंजू देवी की नींद खुली,तो उन्होंने पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद है। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने उनकी सास के कमरे को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों की तलाशी ली। इसके बाद सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई, उस समय उनकी सास एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गई थीं, जबकि उनके पति और बेटा इलाज के लिए बेगूसराय गए हुए थे। परिजनों का कहना है कि घर के कई सदस्यों की अनुपस्थिति की जानकारी चोरों को पहले से थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। तलाशी के दौरान एक सूटकेस शिवकुंड बांध के किनारे से बरामद किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट के नमूने भी जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित राजाराम राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1