Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुंवारे रह जा रहे लड़के, प्यास की वजह से लौट रही बारातें; चंपानगर का ये सच रुला देगा! 40 डिग्री की तपिश और सूखता हलक! लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड का चंपानगर में न घर में कुआं है, न चापाकल। पूरा गांव एक खराब सरकारी बोरिंग और फूटी टंकी के भरोसे बूंद-बूंद को मोहताज है। पानी की किल्लत से शादियां रुक रही हैं और मर्यादा तार-तार हो रही है। देखिए सिस्टम की शर्मनाक हकीकत!
Vinay kumar suman
कुंवारे रह जा रहे लड़के, प्यास की वजह से लौट रही बारातें; चंपानगर का ये सच रुला देगा! 40 डिग्री की तपिश और सूखता हलक! लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड का चंपानगर में न घर में कुआं है, न चापाकल। पूरा गांव एक खराब सरकारी बोरिंग और फूटी टंकी के भरोसे बूंद-बूंद को मोहताज है। पानी की किल्लत से शादियां रुक रही हैं और मर्यादा तार-तार हो रही है। देखिए सिस्टम की शर्मनाक हकीकत!
More news from बिहार and nearby areas
- 40 डिग्री की तपिश और सूखता हलक! लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड का चंपानगर में न घर में कुआं है, न चापाकल। पूरा गांव एक खराब सरकारी बोरिंग और फूटी टंकी के भरोसे बूंद-बूंद को मोहताज है। पानी की किल्लत से शादियां रुक रही हैं और मर्यादा तार-तार हो रही है। देखिए सिस्टम की शर्मनाक हकीकत!1
- लखीसराय:जिले में नए डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार के आगमन के साथ ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वे जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां वरीय पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता प्रशासन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।डीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में समय पर पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। नए डीएम के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड कुर्मी टोला में शुक्रवार शनिवार की देर रात्रि चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शनिवार रात्रि करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,अज्ञात चोरों ने शिवकुण्ड गांव निवासी कंतलाल राय के पुत्र राजाराम राय के घर में घुसकर सोने की चेन,कान के झुमके सहित करीब 80 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए रंजू देवी और उनकी बेटी सपना कुमारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया,ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे जब रंजू देवी की नींद खुली,तो उन्होंने पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद है। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने उनकी सास के कमरे को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों की तलाशी ली। इसके बाद सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई, उस समय उनकी सास एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गई थीं, जबकि उनके पति और बेटा इलाज के लिए बेगूसराय गए हुए थे। परिजनों का कहना है कि घर के कई सदस्यों की अनुपस्थिति की जानकारी चोरों को पहले से थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। तलाशी के दौरान एक सूटकेस शिवकुंड बांध के किनारे से बरामद किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट के नमूने भी जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित राजाराम राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- बलिया में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा बेगूसराय कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का फूलों की माला पहनकर भव्य रूप से किया गया स्वागत1
- Post by NITISH KUMAR SHARMA1
- मुंगेर में नशे में धुत ट्रक ड्राईवर ने टाटा इंडिगो कार में मारी जोरदार टक्कर, क्षतिग्रस्त1
- मुंगेर :- बड़ा महावीर स्थान से भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी; पुजारी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग ।1
- लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुचक गांव के समीप NH-80 किनारे सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। लखीसराय से मुंगेर की ओर जा रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो अचानक सड़क किनारे बनी पान की गुमटी में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पान की गुमटी भी टक्कर से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय यहां अक्सर लोगों की भीड़ रहती है—अगर हादसा उस वक्त होता, तो बड़ी त्रासदी से इनकार नहीं किया जा सकता था। हादसे में स्कॉर्पियो चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।1