logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर के कोडीराम गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

2 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Gorakhpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

गोरखपुर के कोडीराम गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर में 26 जुलाई को पटवा समाज की ओर से भव्य वैवाहिक परिचय एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
    1
    गोरखपुर में 26 जुलाई को पटवा समाज की ओर से भव्य वैवाहिक परिचय एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • गोरखपुर के विश्वविद्यालय गेट पर अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। अधिवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह विरोध जताया है और छात्रों की माँगों के साथ खड़े रहने का ऐलान किया है।
    1
    गोरखपुर के विश्वविद्यालय गेट पर अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। अधिवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह विरोध जताया है और छात्रों की माँगों के साथ खड़े रहने का ऐलान किया है।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    15 min ago
  • संत कबीर नगर जनपद में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर एक्ट के मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लंबित व आंशिक विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, विवेचक, हेडमुहर्रिर और अपराध शाखा के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान गैंगस्टर अधिनियम तथा महिला संबंधी गंभीर अपराधों—जैसे हत्या, दहेज हत्या, बलात्कार, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी एवं 105 बीएनएस व 109 बीएनएस की धाराओं से संबंधित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने 09 विवेचकों की प्रारंभिक जांच, 01 विवेचक से स्पष्टीकरण तथा 04 विवेचकों से विवेचनाएं थाना से अपराध शाखा को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। विवेचकों को भविष्य में शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी गई तथा साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और यक्ष ऐप, E-समन व S-ID प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों के अधिकतम प्रयोग के निर्देश दिए गए। आगामी सावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पैदल गश्त, निरोधात्मक कार्रवाई और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों एवं संगठित अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण विवेचना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    3
    संत कबीर नगर जनपद में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर एक्ट के मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लंबित व आंशिक विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, विवेचक, हेडमुहर्रिर और अपराध शाखा के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान गैंगस्टर अधिनियम तथा महिला संबंधी गंभीर अपराधों—जैसे हत्या, दहेज हत्या, बलात्कार, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी एवं 105 बीएनएस व 109 बीएनएस की धाराओं से संबंधित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने 09 विवेचकों की प्रारंभिक जांच, 01 विवेचक से स्पष्टीकरण तथा 04 विवेचकों से विवेचनाएं थाना से अपराध शाखा को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। विवेचकों को भविष्य में शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी गई तथा साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और यक्ष ऐप, E-समन व S-ID प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों के अधिकतम प्रयोग के निर्देश दिए गए।

आगामी सावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पैदल गश्त, निरोधात्मक कार्रवाई और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों एवं संगठित अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण विवेचना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • गोरखपुर के कौड़िया विकास खंड स्थित डीहाघाट ग्राम सभा में पानी निकासी के लिए इंजीनियरों द्वारा तैयार की गई 'आधुनिक नाली' और उनकी 'नई तकनीक' को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला आज क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण कार्य की इस स्थिति को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों पर सीधा निशाना साधा गया है और यह सवाल उठाया जा रहा है कि इस तरह के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
    1
    गोरखपुर के कौड़िया विकास खंड स्थित डीहाघाट ग्राम सभा में पानी निकासी के लिए इंजीनियरों द्वारा तैयार की गई 'आधुनिक नाली' और उनकी 'नई तकनीक' को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला आज क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण कार्य की इस स्थिति को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों पर सीधा निशाना साधा गया है और यह सवाल उठाया जा रहा है कि इस तरह के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
    user_तुलसी कुमार कश्यप
    तुलसी कुमार कश्यप
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में एक छात्र ने 70 साल के कारोबारी की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे आखिर क्या वजह रही, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश में एक छात्र ने 70 साल के कारोबारी की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे आखिर क्या वजह रही, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ने एक बड़ी पहल करते हुए गोरखपुर में लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी ओपीडी की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पूर्वांचल के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी जांच और परामर्श के लिए आसानी होगी।
    1
    लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ने एक बड़ी पहल करते हुए गोरखपुर में लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी ओपीडी की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पूर्वांचल के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी जांच और परामर्श के लिए आसानी होगी।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    45 min ago
  • गोरखपुर में राप्ती नदी में मलाव निवासी 70 वर्षीय सर्राफा कारोबारी रामलाल वर्मा का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। रामलाल वर्मा बुधवार सुबह कौड़ीराम स्थित घर से कटरा मलांव में दुकान खोलने निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचे। अगले दिन बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे के पास नदी में उनका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून के निशान, चप्पल, शराब की खाली बोतलें और मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में घटना का खुलासा करते हुए छात्र सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हत्या की साजिश 10वीं के 19 वर्षीय छात्र प्रिंस ने रची थी। प्रिंस ने कारोबारी से बाइक खरीदने के लिए ₹1 लाख उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पड़ें, इसलिए उसने रामलाल वर्मा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुराना परिचय होने के कारण बुधवार सुबह कसिहार ऑटो स्टैंड से प्रिंस ने कारोबारी को दुकान छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसने अपने ममेरे भाई अंशू (18) को बैठाया और फिर दोनों उन्हें भगवान राम के दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बांध के पास मंदिर ले गए। मंदिर के पास प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय और एक किशोर पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचने पर अंशू ने कारोबारी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए और छात्र प्रिंस ने जेब से चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर 6 वार कर दिए। कारोबारी के लहूलुहान होकर गिरने और मौत होने के बाद आरोपी शव को 500 मीटर तक घसीटकर राप्ती नदी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक, सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है।
    1
    गोरखपुर में राप्ती नदी में मलाव निवासी 70 वर्षीय सर्राफा कारोबारी रामलाल वर्मा का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। रामलाल वर्मा बुधवार सुबह कौड़ीराम स्थित घर से कटरा मलांव में दुकान खोलने निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचे। अगले दिन बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे के पास नदी में उनका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून के निशान, चप्पल, शराब की खाली बोतलें और मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में घटना का खुलासा करते हुए छात्र सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हत्या की साजिश 10वीं के 19 वर्षीय छात्र प्रिंस ने रची थी। प्रिंस ने कारोबारी से बाइक खरीदने के लिए ₹1 लाख उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पड़ें, इसलिए उसने रामलाल वर्मा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुराना परिचय होने के कारण बुधवार सुबह कसिहार ऑटो स्टैंड से प्रिंस ने कारोबारी को दुकान छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसने अपने ममेरे भाई अंशू (18) को बैठाया और फिर दोनों उन्हें भगवान राम के दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बांध के पास मंदिर ले गए।

मंदिर के पास प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय और एक किशोर पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचने पर अंशू ने कारोबारी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए और छात्र प्रिंस ने जेब से चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर 6 वार कर दिए। कारोबारी के लहूलुहान होकर गिरने और मौत होने के बाद आरोपी शव को 500 मीटर तक घसीटकर राप्ती नदी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक, सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.