बिजली कटौती और कम वोल्टेज से परेशान किसान पंहुचे बिजली ऑफिस बिजली कटौती और कम वोल्टेज से परेशान किसान पंहुचे बिजली ऑफिस: रबी की फसल को हो रहा नुकसान, किसान त्रस्त लांजी। रबी की फसल की सिंचाई के लिये बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से परेशान बोलेगांव के किसान आखिरकार त्रस्त होकर भानेगांव के बिजली ऑफिस पंहुचे जहां उन्होने कनिष्ठ अभियंता से मामले को लेकर अवगत कराया और फसल के लिये विद्युत आपूर्ति 10 घंट से अधिक देकर परेशानी का समाधान किये जाने हेतु कहा गया, जिस पर कनिष्ठ अभियंता द्वारा बताया गया कि जब तक फीडर का कार्य पूर्ण नहीं हुआ था तब तक 24 घंटे आपूर्ति हो रही थी लेकिन फीडर सेपरेशन के बाद कृषि सिंचाई हेतु गाईडलाईन के अनुसार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं किसानों का कहना था कि जितनी बिजली उन्हे मिल रही है उसमें भी वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है। ग्राम बोलेगांव के लगभग 70 किसान विद्युत आपूर्ति को लेकर परेशान है, उनका कहना है कि जब वे लोग फसल की बुआई कर रहे थे तब 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही थी, जिसके कारण वे निश्चिंत थे और इसी कारण उन्होने बड़े रकबे में फसल लगाया है, लेकिन अब 10 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है लगभग 6 से 8 घंटे की विद्युत आपूर्ति होने के कारण उनकी फसल खराब हो रही है, ऐसे में आने वाले समय में फसल नष्ट होने के चलते उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट सामने आ रहा है, किसानों का कहना है कि भानेगांव फीडर से विद्युत आपूर्ति लगातार होती है लेकिन लाईनमेन गौतम के द्वारा विद्युत पोल से आपूर्ति रोक दी जाती है और उसको बाद में मैनेज नहीं किया जाता है इस प्रकार किसानों को महज 6 से 8 घंटे की विद्युत सप्लाई हो रही है, हालांकि कनिष्ठ अभियंता भानेगांव का कहना है कि किसी काम के कारण अगर कटौती की जाती है तो उसे मैनेज भी किया जाता है लेकिन किसानों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। बहरहाल किसानों के सामने बिजली संकट उस वक्त विकराल रूप लेकर उभरा है, जब कि गर्मी अपने चरम पर पंहुच रही है और खेतों में किसानों की रबी की फसल लगी हुई है, ऐसे में बिजली की कमी के चलते सूख रही फसल से किसानों की जेब पर भारी मार पड़ रही है, समय रहते यदि किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो उनकी फसल नष्ट होगी और किसान की पूरी मेहनत बेकार हो जायेगी, ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा इस पर कोई समाधान कारण निर्णय लिया जाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

- कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा और बोड़ला जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.ये कार्रवाई बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर हुई है. कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये कार्रवाई उनके बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है. कारण बताओ नोटिस में क्या ? जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.1
- कवर्धा में नपा अध्यक्ष खुद उतरे मैदान में, घर-घर पहुंचाया स्वच्छता का संदेश वार्ड 01 में डोर-टू-डोर अभियान, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील कवर्धा | स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वे स्वयं टीम के साथ घर-घर पहुंचे और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। पालिका टीम ने नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस पहल को लेकर वार्डवासियों में उत्साह भी देखने को मिला। नपा अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा, जिससे “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव सहित स्वच्छता टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।2
- 👉𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐅𝐈𝐒𝐓𝐔𝐋𝐀 𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐒𝐄𝐗𝐔𝐀𝐋 𝟏𝟎𝟎% 👍1
- Post by Rameshwar sahu1
- नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी! डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार एंकर – लवली साहू | चैनल – the Chhattisgarh डोंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अछोली गांव का है, जहां पीड़िता ललिता सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी आशीष पुर्ती ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये मांगे… जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए गए। लेकिन ना नौकरी लगी… और ना ही पैसे वापस किए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए the Chhattisgarh के साथ। मैं हूं लवली साहू।1
- क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी गुरुवार की शाम साढ़े 07 बजे तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के पंचायत भवन पहुंंचे। गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयासशील महिलाओं के निवेदन पर विधायक सेलवा पहुंचे। यहां महिलाओं ने विधायक को बताया कि बसाहट के बीच शराब दुकान का संचालन होने से किस तरह से गांव की महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गांव की युवा पीढ़ी नशे की लत में तेजी से डूब रही है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गांव में अवैध तरीके से बिकने वाली खुली शराब की ब्रिकी पर रोकथाम लगाने के लिए एक संगठन का गठन किया है।1