प्रदेश में अब तक 527 लोगों का रेस्क्यू, उमरिया में भी प्रशासन अलर्ट प्रदेश में अब तक 527 लोगों का रेस्क्यू, उमरिया में भी प्रशासन अलर्ट सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर नदी-नालों के किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील की उमरिया, 11 अगस्त। प्रदेश में बारिश के बीच कई जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को होमगार्ड कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेस्क्यू टीमों ने अब तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। अचानक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई बार खतरे की स्थिति बन जाती है। ऐसे में रेस्क्यू टीमें दिन-रात तत्परता से कार्य कर रही हैं। उमरिया में भी प्रशासन की नजर बारिश के मौसम को देखते हुए उमरिया जिले में भी नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच निचले इलाकों, नदी-नालों और जलस्रोतों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए सहायता ली जाए। प्रदेश स्तर पर बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार का उद्देश्य हर परिस्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी, नाले अथवा तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।
प्रदेश में अब तक 527 लोगों का रेस्क्यू, उमरिया में भी प्रशासन अलर्ट प्रदेश में अब तक 527 लोगों का रेस्क्यू, उमरिया में भी प्रशासन अलर्ट सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर नदी-नालों के किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील की उमरिया, 11 अगस्त। प्रदेश में बारिश के बीच कई जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को होमगार्ड कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेस्क्यू टीमों ने अब तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। अचानक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई बार खतरे की स्थिति बन जाती है। ऐसे में रेस्क्यू टीमें दिन-रात तत्परता से कार्य कर रही हैं। उमरिया में भी प्रशासन की नजर बारिश के मौसम को देखते हुए उमरिया जिले में भी नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच निचले इलाकों, नदी-नालों और जलस्रोतों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए सहायता ली जाए। प्रदेश स्तर पर बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार का उद्देश्य हर परिस्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी, नाले अथवा तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।
- परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- उमरिया जिले के NH 43 सड़क मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई, उमरिया जिले के सड़क मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई, एवं यह घटना सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोढ़ा सड़क मार्ग पर हुई है,जहाँ-घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुँचे इस दौरान लोगो का कहना है कि,तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन एक्सीडेंट की घटनायें हो रहीं हैं, अभी कुछ दिन पूर्व में भी एक्सीडेंट होने से मवेशियों की मौत हो गई थी एवं जंगली जानवरों सहित कई नागरिकों की भी मौत हो चुकी है और आज लोढ़ा ग्राम में यह बड़ी घटना सामने आई हैं, वाहनों की रफ्तार पर बिल्कुल भी अंकुश नही लगाया जा रहा,जिसके चलते जिले के विभिन्न स्थानों में लगातार एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं,वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि, रोड क्रॉसिंग के दौरान, किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता,तेज रफ्तार के चलते स्कूली छात्र छात्राओं के परिजनों को भी उनके एक्सीडेंट होने का भय हमेशा बना रहता है,इन दिनों एक्सीडेंट होने से जहाँ संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होती नजर आ रही है, वहीँ-पशु पलकों की भी लापरवाही सामने आई है,लोग अपने पशुओं को सड़क मार्ग पर छोड़ देते हैं, जिससे एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है एवं यह घटना लोढ़ा स्कूल के नजदीक हुई है, जहाँ-आनेजाने के दौरान सैकड़ों छात्र सड़क मार्ग पर चलते हैं, लेकिन-इस घटना को देखते हुये छात्र छात्राओं के परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है, एवं बच्चो की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगायी हैं। वहीँ-चंदिया सलैया ग्राम सड़क मार्ग पर भी एक्सीडेंट की बड़ी घटना हुई,जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर लगने से चंदिया स्कूल की दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई,जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया,1
- तिरंगे के सम्मान में उमरिया में निकली बाइक-साइकिल रैली, बनी विशाल मानव श्रृंखला तिरंगे के सम्मान में उमरिया में निकली बाइक-साइकिल रैली, बनी विशाल मानव श्रृंखला कलेक्टर राखी सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन उमरिया, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय उमरिया में बाइक एवं साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर स्टेशन चौराहा, कलेक्टर बंगला, नया बस स्टैंड, रमपुरी रोड, रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड और रानी दुर्गावती चौक होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची। रैली के दौरान प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। रेलवे स्टेशन परिसर में रैली के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कलेक्टर राखी सहाय ने उपस्थित जनों को देश और तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इससे पूर्व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली जिला पंचायत से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- तिरंगे के रंग में रंगा पाली, सरस्वती स्कूल से साईं मंदिर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगे के रंग में रंगा पाली, सरस्वती स्कूल से साईं मंदिर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा उमरिया तपस गुप्ता देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पाली नगर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, भाजपा मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सरस्वती विद्यालय से हुई। यहां से यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए साईं मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में छात्राएं भी यात्रा में शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं। आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे को सम्मान के साथ थामे रखा और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। सरस्वती विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के साथ यात्रा में सहभागिता की। भाजपा मंडल पाली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और व्यापक रूप दिया। यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की नजरें भी तिरंगा यात्रा पर टिकी रहीं। विद्यार्थियों की अनुशासित कतार, हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। पाली नगर में निकली इस तिरंगा यात्रा ने न केवल लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया, बल्कि युवा पीढ़ी को देश की एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश भी दिया। आयोजन के समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में प्रभारी सुदामा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, महामंत्री विमल अग्रवाल, एल्डरमैन चिंटू सोनी एवं कामता विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, प्रकाश पालीवाल, राजकुमार खरे, पार्षद भरत प्रजापति, समय लाल साहू, प्रेमलता बर्मन, लक्ष्मी विश्वकर्मा, सितारा विश्वकर्मा, बबली यादव, सुरेश विश्वकर्मा, हिमांशु तिवारी, नीरज रॉय, किशन कोरी, देवी सिंह और क्षेत्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।4
- उमरिया पुलिस की बड़ी सफलताः मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार ₹5हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार, अमरपुर पुलिस टीम ने धर-दबोचा* • *उमरिया पुलिस की बड़ी सफलताः मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार ₹5हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार, अमरपुर पुलिस टीम ने धर-दबोचा* पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब 01 वर्ष से फरार चल रहे 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। विदित हो कि चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 137(2), 64(2), 65(1), 96, 98, 142, 143(4), 144(1), 70(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 05 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश एवं तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।1
- स्कूल में शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्लासरूम में घुसा नशे में धुत युवक, बच्चों के सामने शिक्षक से मारपीट शहडोल | बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय दमकी टोला में शराब के नशे में एक युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि युवक क्लासरूम में बच्चों के बीच पहुंचा और फर्श पर लेटकर गाना गाने लगा। इसके बाद उसने हंगामा करते हुए जमीन पर सिर पटकना शुरू कर दिया। शिक्षक ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस दौरान क्लासरूम में मौजूद बच्चे डर के मारे सहमे रहे।2
- उमरिया जिले के NH परतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 10 पशुओं को मारी टक्कर , हुई मौत उमरिया जिले के सड़क मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई, एवं यह घटना सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोढ़ा सड़क मार्ग पर हुई है,जहाँ-घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुँचे इस दौरान लोगो का कहना है कि,तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन एक्सीडेंट की घटनायें हो रहीं हैं, अभी कुछ दिन पूर्व में भी एक्सीडेंट होने से मवेशियों की मौत हो गई थी एवं जंगली जानवरों सहित कई नागरिकों की भी मौत हो चुकी है और आज लोढ़ा ग्राम में यह बड़ी घटना सामने आई हैं, वाहनों की रफ्तार पर बिल्कुल भी अंकुश नही लगाया जा रहा,जिसके चलते जिले के विभिन्न स्थानों में लगातार एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं,वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि, रोड क्रॉसिंग के दौरान, किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता,तेज रफ्तार के चलते स्कूली छात्र छात्राओं के परिजनों को भी उनके एक्सीडेंट होने का भय हमेशा बना रहता है,इन दिनों एक्सीडेंट होने से जहाँ संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होती नजर आ रही है, वहीँ-पशु पलकों की भी लापरवाही सामने आई है,लोग अपने पशुओं को सड़क मार्ग पर छोड़ देते हैं, जिससे एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है एवं यह घटना लोढ़ा स्कूल के नजदीक हुई है, जहाँ-आनेजाने के दौरान सैकड़ों छात्र सड़क मार्ग पर चलते हैं, लेकिन-इस घटना को देखते हुये छात्र छात्राओं के परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है, एवं बच्चो की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगायी हैं। वहीँ-चंदिया सलैया ग्राम सड़क मार्ग पर भी एक्सीडेंट की बड़ी घटना हुई,जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर लगने से चंदिया स्कूल की दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई,जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया,1
- राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर 10 मवेशियों की वहां की टक्कर से मृत्यु स्थित ग्राम लोध प्रतिदिन होती है दुर्घटनाएं प्रशासन मौन सुनेगा कौन l उमरिया जिला मुकेश कुमार दुबे मध्य प्रदेश संवाददाता उमरिया मध्य प्रदेश उमरिया मुख्यालय अंतर्गत 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर आज दिनांक को दिन में वाहनों की टक्कर से 11 गए मवेशी मृत्यु मृत्यु हो गई है राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड बहुत अच्छा बना है वाहनों पर गति नियंत्रण नहीं है किस कारण से प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती है l1