logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐच्छिक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले ०३ पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा दी गई विदाई *मीरजापुर पुलिस* दिनांकः31.07.2026 *ऐच्छिक/अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा दी गई विदाई —* आज दिनांकः 31.07.2026 को आर.के. मीणा पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी । सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1.उपनिरीक्षक ना0पु0 हरिद्वार मिश्र, 2.उपनिरीक्षक ना0पु0 लालमणि यादव, 3. उप निरीक्षक ना0पु0 सुनील कुमार राय, 4. उप निरीक्षक ना0पु0 ओम प्रकाश वर्मा व 5. शिशिधर मिश्रा (ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

8 hrs ago
user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
13c155c1-ae6d-4342-8351-b9046ebf9c10

ऐच्छिक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले ०३ पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा दी गई विदाई *मीरजापुर पुलिस* दिनांकः31.07.2026 *ऐच्छिक/अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा दी गई विदाई —* आज दिनांकः 31.07.2026 को आर.के. मीणा पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी । सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1.उपनिरीक्षक ना0पु0 हरिद्वार मिश्र, 2.उपनिरीक्षक ना0पु0 लालमणि यादव, 3. उप निरीक्षक ना0पु0 सुनील कुमार राय, 4. उप निरीक्षक ना0पु0 ओम प्रकाश वर्मा व 5. शिशिधर मिश्रा (ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

More news from Varanasi and nearby areas
  • क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    1
    क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता?             अब होगा...
#दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Mirzapur, Varanasi•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग
मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका मिर्जापुर घंटाघर रोड जहूर एंड कंपनी के बगल वाली गली आए दिन दुकानदार के कर्मचारी गंदगी फैला कर चले जाते हैं गली में रहने वाले महिला पुरुष को आने जाने में दिक्कत होती रहती है
    1
    नगर पालिका 
मिर्जापुर घंटाघर रोड 
जहूर एंड कंपनी के बगल वाली गली 
आए दिन दुकानदार के कर्मचारी 
गंदगी फैला कर चले जाते हैं
गली में रहने वाले महिला पुरुष 
को आने जाने में दिक्कत होती रहती है
    user_Ravi Sonkar
    Ravi Sonkar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​मिर्ज़ापुर: 2029 में योगी आदित्यनाथ को PM बनाने की मांग, हिंदू युवा वाहिनी का हुआ विस्तार
    1
    ​मिर्ज़ापुर: 2029 में योगी आदित्यनाथ को PM बनाने की मांग, हिंदू युवा वाहिनी का हुआ विस्तार
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश मिर्जापुर, 30 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी - चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। भवदीय अशोक सिंह "मुन्ना" जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर
    4
    सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश
सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश
मिर्जापुर, 30 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी - चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है।
प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भवदीय
अशोक सिंह "मुन्ना"
जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी
समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के तत्वधान में जनपद मिर्जापुर के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मिर्ज़ापुर पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष की बात कही गई। प्रांतीय संरक्षक डॉ श्याम नारायण तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापकों ने अपने संघर्षों और बलिदानों से शिक्षकों को दासता से मुक्त कराकर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम संघर्ष से प्राप्त हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय बताया कि पेंशन तथा परिवार पेंशन का कोषागार से भुगतान, केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान, नियुक्तियों में धांधली को रोकने एवं हो रहे परिवारवाद तथा अनियमितताओं को दूर कराने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एलटी ग्रेड में , मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,केंद्र के समान वेतनमान, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमें 1956 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के पश्चात दिलायी। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। अप्रैल 2005 से सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन छीन लिया गया तथा अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 का गठन करके पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12 ,18 एवं 21 को निरसित कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ षड्यंत्र किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिनियम 2023 में धारा 12,18 एवं 21 को पुनर्स्थापित किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए एवं माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा ने कहा कि 2005 से सरकार ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर जघन्य अपराध किया है। पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाय हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं । धरना स्थल पर एन०पी०एस गो बैक के नारे लगाए गए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र नाथ ने मांग किया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान किया जाए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य जगदीश मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर अविलंब लागू करने तथा 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने , व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर आमेलित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया कोई एन 0ओ 0सी0 की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना लेकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्थानांतरण करने हेतु संसूचना जारी की जाए, नगर प्रतिकर भत्ता एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। जिला मंत्री संजय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को महीनों लंबित रहने पर आक्रोश जताया जनपदीय समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण की मांग की और कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद के जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित हुए हैं उनके एनपीएस में कटौती का अंश ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने एनपीएस की पासबुक प्रत्येक विद्यालय का अद्यतन पूरा कराकर लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्ताक्षर करने एवं ब्याज सहित एनपीएस में जमा धनराशि का आगणन करने तथा अद्यतन करने की मांग की। कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा सरकार से मांग किया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी ना लगाया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ रहा है। ग्रीष्मावकाश में जो शिक्षक कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे थे उनके लिए जनगणना कार्य के दौरान का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कराया जाए।प्रांतीय कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह ने मांग किया कि 50% डी ए को मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारण कराया जाए साथ ही कोरोना काल में फ्रीज डी ए अवशेष तथा नगर प्रतिकर भत्ते का भुगतान कराया जाए। महिला उपाध्यक्षा सुधा गुप्ता ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के रामआसरे के वेतन भुगतान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के किरन देवी के वेतन संरक्षण के लाभ, हिंदू बालिका के ललिता ओझा का एरियर भुगतान, गांगपुर इंटर कॉलेज के संत कुमार सिंह के पेंशन भुगतान, श्रीमती उषा कनक पाठक के पेंशन भुगतान, श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी के दो वर्षों की वेतनवृद्धि लगाते हुए वेतन निर्धारण करने , विन्ध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी हरिप्रसाद जी के एन पी एस से आच्छादित पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन का भुगतान करने, संबंधी कार्रवाई तत्काल करने की मांग की। धरने को संबोधित करने वालों पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा गोपाल जी पाण्डेय , अशोक कुमार द्विवेदी,बृजभूषण पांडेय ,अनिल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय,ललित मोहन पांडेय,अरुण कुमार सिंह,अशोक सरोज, नरसिंह राम ,बसन्त लाल सरोज,जय प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार विश्वकर्मा,रजनीश जी , अवधेश कुमार सिंह, राम आसरे ,बालकृष्ण शुक्ल , दीपचंद तिवारी, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,राम गोविंद यादव, दया शंकर शुक्ल , मुरारी कुमार, अनुराग प्रजापति,सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सूर्यभान, नंदलाल दिवाकर ,हेमचंद केशरी , हरि प्रसाद , उपेंद्र यादव, अमलेश यादव,अंशु सिंह,वीरेश कुमार बृजेश कुमार,अजय कुमार विश्वकर्मा,सपना,हर्षिता, चन्दा पटेल , अभिषेक कुमार द्विवेदी सुरेश कुमार पांडे ए अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कपिल देव श्याम बिहारी अश्वनी कुमार गुप्ता अश्विनी कुमार गुप्ता अमरनाथ विष्णु नारायण कृष्ण कुमार मिश्रा अंशुमान दुबे ए ललिता ओझा, क्रिस्टीना रुबैका फॉरमर, सुनीता निर्भाकर,श्वेता पांडेय, गुंजा त्रिपाठी ,किरण देवी,नविता, अंजली गुप्ता , आयुषी रावत, सहित सैकड़ो शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। ज्ञापन लेने के लिए धरना स्थल पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा धरने का समापन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी के अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
    3
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम मुख्यमंत्री को  प्रेषित किया गया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के तत्वधान में जनपद मिर्जापुर के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक  कार्यालय मिर्ज़ापुर पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय  निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष की बात कही गई।
प्रांतीय संरक्षक डॉ श्याम नारायण तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापकों ने अपने संघर्षों और बलिदानों से शिक्षकों को दासता से मुक्त कराकर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम संघर्ष से प्राप्त हुआ।
पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय  बताया कि पेंशन तथा परिवार पेंशन का कोषागार से भुगतान, केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान, नियुक्तियों में धांधली को रोकने  एवं हो रहे परिवारवाद तथा अनियमितताओं को दूर कराने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एलटी ग्रेड में , मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,केंद्र के समान वेतनमान, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमें 1956  में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के पश्चात दिलायी। 
मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। अप्रैल 2005 से सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन छीन लिया गया तथा अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 का गठन करके पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12 ,18 एवं 21 को निरसित कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ  षड्यंत्र किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिनियम 2023 में धारा 12,18 एवं 21 को पुनर्स्थापित किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए एवं माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों  एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए।
मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा ने कहा कि 2005 से सरकार ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर जघन्य अपराध किया है। पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाय हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं । धरना स्थल पर एन०पी०एस गो बैक के नारे लगाए गए।
प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र नाथ ने मांग किया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी के   कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान किया जाए।
प्रांतीय कार्य समिति सदस्य जगदीश मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर अविलंब लागू करने तथा 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने , व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर आमेलित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया कोई एन 0ओ 0सी0 की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना लेकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्थानांतरण करने हेतु  संसूचना जारी की जाए,  नगर प्रतिकर भत्ता एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
जिला मंत्री संजय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को महीनों लंबित रहने पर  आक्रोश जताया जनपदीय समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण की मांग की  और कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद के जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित हुए हैं उनके एनपीएस में कटौती का अंश ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने एनपीएस की पासबुक प्रत्येक विद्यालय का अद्यतन पूरा कराकर लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्ताक्षर करने एवं ब्याज सहित एनपीएस में जमा धनराशि का आगणन करने तथा अद्यतन करने की मांग की।
कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा सरकार से मांग किया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी ना लगाया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ रहा है। ग्रीष्मावकाश में जो शिक्षक कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे थे उनके लिए जनगणना कार्य के दौरान का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कराया जाए।प्रांतीय
कार्य समिति सदस्य मनोज  सिंह ने मांग किया कि 50% डी ए को मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारण कराया जाए साथ ही कोरोना काल में फ्रीज डी ए अवशेष तथा नगर प्रतिकर भत्ते का भुगतान कराया जाए।
महिला उपाध्यक्षा सुधा गुप्ता ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के रामआसरे के वेतन भुगतान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के किरन देवी के वेतन संरक्षण के लाभ, हिंदू बालिका के ललिता ओझा का एरियर भुगतान, गांगपुर इंटर कॉलेज के संत कुमार सिंह के पेंशन भुगतान, श्रीमती उषा कनक पाठक के पेंशन भुगतान, श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी के दो वर्षों की वेतनवृद्धि लगाते हुए वेतन निर्धारण करने , विन्ध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी हरिप्रसाद जी के एन पी एस से आच्छादित पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन  का भुगतान करने, संबंधी कार्रवाई तत्काल करने की मांग की।
धरने को संबोधित करने वालों पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा गोपाल जी पाण्डेय , अशोक कुमार द्विवेदी,बृजभूषण पांडेय ,अनिल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय,ललित मोहन पांडेय,अरुण कुमार सिंह,अशोक सरोज, नरसिंह राम ,बसन्त लाल सरोज,जय प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार विश्वकर्मा,रजनीश जी , अवधेश कुमार सिंह, राम आसरे ,बालकृष्ण शुक्ल , दीपचंद तिवारी, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,राम गोविंद यादव, दया शंकर शुक्ल , मुरारी  कुमार, अनुराग प्रजापति,सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सूर्यभान,  नंदलाल दिवाकर ,हेमचंद केशरी , हरि प्रसाद , उपेंद्र यादव,  अमलेश यादव,अंशु सिंह,वीरेश कुमार बृजेश कुमार,अजय कुमार विश्वकर्मा,सपना,हर्षिता, चन्दा पटेल , अभिषेक कुमार द्विवेदी सुरेश कुमार पांडे ए अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कपिल देव श्याम बिहारी अश्वनी कुमार गुप्ता अश्विनी कुमार गुप्ता अमरनाथ विष्णु नारायण कृष्ण कुमार मिश्रा अंशुमान दुबे ए ललिता ओझा, क्रिस्टीना रुबैका फॉरमर, सुनीता निर्भाकर,श्वेता पांडेय, गुंजा त्रिपाठी ,किरण देवी,नविता, अंजली गुप्ता , आयुषी रावत, सहित सैकड़ो शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
ज्ञापन लेने के लिए  धरना स्थल पर  जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा धरने का समापन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी के अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 31 जुलाई 2026 मिर्जापुर, आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    3
    महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना
समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन 
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन 
जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 
31 जुलाई 2026 मिर्जापुर,
आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.