Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया। 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।
शेखर तिवारी
स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया। 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।
More news from Rewa and nearby areas
- ग्राम पंचायत शिवपुरवा 601 में पक्की सड़क या रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत शिवपुरवा 601 में लंबे समय से मुख्य रास्ते/सड़क का निर्माण न होने के कारण समस्त ग्रामवासी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गाँव में रास्ता सही न होने के कारण भारी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं: *स्कूली बच्चे:* कीचड़ और खराब रास्ते के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाना कठिन हो जाता है। *स्वास्थ्य सेवाएँ:* आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस का गाँव तक पहुँचना असंभव हो जाता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुँचाना मुश्किल होता है। *आम आवागमन:* बुजुर्गों और राहगीरों के लिए इस रास्ते पर चलना दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। ग्रामवासियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। *समस्त ग्रामवासी:* ग्राम पंचायत शिवपुरवा 601- रास्ते को लेकर जनता परेशान, प्रशासन व सरपंच मौन! ग्राम पंचायत शिवपुरवा 601 में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़क न होने के कारण रोजाना स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे अस्पताल जाने वाले मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन और सरपंच इस गंभीर मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। # *ग्राम_पंचायत_शिवपुरवा601* # *सड़क_समस्या* #जनसुनवाई #विकास_कार्य #ग्रामीण_समस्या 1
- रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर *रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है। पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। (नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।1
- कुछ तथा कथित कंपनीयां जैसे विजय मिशरा कनस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, मैनटेना कनस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और संगमा हाइडल पावर प्लांट प्राइवेट लिमिटेड कंपिनयों ने ग्राम वासियों का जीवन हराम कर दिया है ग्राम वासियों द्वारा बताया जता है की इनके इतने घटिया किस्म के कार्य हैं जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है नहरों का कनस्ट्रक्शन इतना खराब है की आसपास के खेत लवा लव 12 महीना भरे रहते हैं जिसमें एक दाना किसानों का नहीं होता है जमीन के उत्पाान क्षमता खतम हो चुकी है लोग पलायन के लिए मजबूर हैं आखिर एसी स्थिति में क्या किया जाए और विजय मिशरा का कनस्ट्रक्शन कंपनी ने एको टेक वॉटर पुलिया का निर्माण किया जो पुरी तो छत्तिग्रस् है कभी भी कोई घटनायें हो सक्ति है। संगमा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का आउटलेट से निकलने वाला वॉटर जो अब नाले से नदी में तब्दील होता जा रहा है जिसमें आये दिन घटनायें होती जा रही है लगभग 20 लोगों की गुम हो जाने की घटनायें सामने आई हैं जो एक विशेष चिंता का विषय है और ग्राम वासियों भए अक्रोश बना हुआ है।4
- लोकेशन रीवा। प्रयागराज में ट्रकों की नो-एंट्री, चाकघाट NH-30 पर 3 किमी लंबा जाम। प्रयागराज में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते भारी वाहनों की एंट्री पर रोक का असर अब रीवा में दिख रहा है। चाकघाट NH-30 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जबकि ट्रकों की कतार 12 घंटे से ज्यादा समय से फंसी बताई जा रही है। जाम के चलते ट्रक चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालकों के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश की सीमा चाकघाट पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े हो गए हैं। लंबे जाम से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, रीवा प्रशासन का कहना है कि ट्रक चालकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और उत्तर प्रदेश से दिशा-निर्देश मिलने के बाद वाहनों को चरणबद्ध तरीके से प्रयागराज की ओर रवाना किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। अब नजर उत्तर प्रदेश से मिलने वाले अगले निर्देशों पर है, जिसके बाद चाकघाट पर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी।1
- स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया। 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।1
- ऐसे हुई थी अतीक अहमद के बेटे की मौत, एक्सीडेंट का LIVE वीडियो आया सामने 💥 *बड़ी खबर*💥 *ऐसे हुई थी अतीक अहमद के बेटे की मौत, एक्सीडेंट का LIVE वीडियो आया सामने!* माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस भीषण हादसे में 21 वर्षीय आबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई।1