logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

4 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर
मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा।
सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे  नारे
हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा के कराटे चैंपियंस का सम्मान, आत्मरक्षा के हुनर ने जीता दिल। बांदा के कराटे चैंपियंस का सम्मान, आत्मरक्षा के हुनर ने जीता दिल। बांदा के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित विश्व मॉडर्न नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बांदा के 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए आज बांदा की जैन धर्मशाला में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं वीरांगना झलकारी बाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों ने आत्मरक्षा के हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। तस्वीरें बांदा की जैन धर्मशाला की हैं, जहां कराटे के मैदान में जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। लखनऊ में आयोजित विश्व मॉडर्न नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बांदा के 12 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वीरांगना झलकारी बाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों ने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने मुश्किल परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के हुनर का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के आयोजक और संस्थान के संयोजक शिवप्रसाद भारती ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बच्चों, खासकर बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाइट: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी।
    1
    बांदा के कराटे चैंपियंस का सम्मान, आत्मरक्षा के हुनर ने जीता दिल।
बांदा के कराटे चैंपियंस का सम्मान, आत्मरक्षा के हुनर ने जीता दिल।
बांदा के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित विश्व मॉडर्न नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बांदा के 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए आज बांदा की जैन धर्मशाला में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं वीरांगना झलकारी बाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों ने आत्मरक्षा के हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
तस्वीरें बांदा की जैन धर्मशाला की हैं, जहां कराटे के मैदान में जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। लखनऊ में आयोजित विश्व मॉडर्न नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बांदा के 12 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वीरांगना झलकारी बाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों ने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने मुश्किल परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के हुनर का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के आयोजक और संस्थान के संयोजक शिवप्रसाद भारती ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बच्चों, खासकर बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाइट: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा - अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैराडा ग्राम के सामने अर्थ निर्मित पुल के पास एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है ।
    1
    बांदा - अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैराडा ग्राम के सामने अर्थ निर्मित पुल के पास एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, घर में लोग सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल
नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया।
बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल
नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घर में लोग सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस, नारे-ए-तकबीर के नारों से गूंजा मौदहा मौदहा हमीरपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बे में अकीदत और उल्लास के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। स्टेशन रोड स्थित आला हजरत नगर से सलीम अहमद मजदूर के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर दोपहर बाद गंतव्य पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद दोपहर मे हफीज़ हाजीजी के मकान से कदीमी जुलूस निकाला गया जो देर शाम नगर भ्रमण के बाद नेशनल चौराहा पहुंच सलातो सलाम पढ़कर समाप्त हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में आशिक-ए-रसूल शामिल हुए और नारे-ए-तकबीर व लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। सुबह जुलूस में डीजे, घोड़ा और बग्घी आकर्षण का केंद्र रहे। तहरीक-ए-इंसानियत हिंद संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष हाफिज दानिश गफूर, मौलाना सोहिल अत्तारी, मुफ्ती सलमान मिस्बाही और कारी जमील साहब ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ, हैदरगंज फिरोज पठान जुलूस में उपस्थित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। जुलूस स्टेशन रोड से देवी चौराहा, नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, मलिकुआं, रागौल होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचा। इसके बाद मलिकुआं, रहमानिया और नरहिया होते हुए वापस निर्धारित स्थान पर पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।इसके बाद कदीमी जुलूस हुसैनगंज से उठकर, नेशनल चौराहा से नरहिया, हुसैनगंज, हैदरगंज, उपरौस होते हुए पुनः नेशनल चौराहा पहुंचा जहां सलातो सलाम पढ़कर समाप्त हुआ। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह लंगर और शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई। इलाही तालाब में सभासद कल्लू बाबू, मलिकुआं चौराहे पर युवा नेता आसिफ कुरैशी, रागौल में साकिर खान, बड़ा चौराहे पर सैफ शेरू और कमराहा में सभासद कुतुबुद्दीन जुम्मू समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों का इस्तकबाल किया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। इसके अलावा जुलूस के निर्धारित मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    हमीरपुर :जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस, नारे-ए-तकबीर के नारों से गूंजा मौदहा 
मौदहा हमीरपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बे में अकीदत और उल्लास के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। स्टेशन रोड स्थित आला हजरत नगर से सलीम अहमद मजदूर के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर दोपहर बाद गंतव्य पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद दोपहर मे हफीज़ हाजीजी के मकान से कदीमी जुलूस निकाला गया जो देर शाम नगर भ्रमण के बाद नेशनल चौराहा पहुंच सलातो सलाम पढ़कर समाप्त हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में आशिक-ए-रसूल शामिल हुए और नारे-ए-तकबीर व लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
सुबह जुलूस में डीजे, घोड़ा और बग्घी आकर्षण का केंद्र रहे। तहरीक-ए-इंसानियत हिंद संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष हाफिज दानिश गफूर, मौलाना सोहिल अत्तारी, मुफ्ती सलमान मिस्बाही और कारी जमील साहब ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ, हैदरगंज फिरोज पठान जुलूस में उपस्थित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। जुलूस स्टेशन रोड से देवी चौराहा, नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, मलिकुआं, रागौल होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचा। इसके बाद मलिकुआं, रहमानिया और नरहिया होते हुए वापस निर्धारित स्थान पर पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।इसके बाद कदीमी जुलूस हुसैनगंज से उठकर, नेशनल चौराहा से नरहिया, हुसैनगंज, हैदरगंज, उपरौस होते हुए पुनः नेशनल चौराहा पहुंचा जहां सलातो सलाम पढ़कर समाप्त हुआ। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह लंगर और शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई। इलाही तालाब में सभासद कल्लू बाबू, मलिकुआं चौराहे पर युवा नेता आसिफ कुरैशी, रागौल में साकिर खान, बड़ा चौराहे पर सैफ शेरू और कमराहा में सभासद कुतुबुद्दीन जुम्मू समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों का इस्तकबाल किया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। इसके अलावा जुलूस के निर्धारित मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश का कहर: खेत से लौट रहे तीन लोगों को उफ़नाते नाले ने निग़ला दो महिलाओं समेत तीन की मौत बांदा। आसमान से बरसता पानी जब हद पार कर जाए तो बारिश राहत नहीं, आफत बन जाती है। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मूसलाधार बारिश के बीच उफनाए गहरे नाले ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जिंदगी निगल ली। खेत तक पहुंचने की मजबूरी में नाला पार करने वाले ग्रामीण जब वापस लौटे, तब तक पानी का बहाव विकराल हो चुका था। बताया गया कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश से नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए।हादसे की सूचना पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि बारिश के दिनों में गांवों के रास्ते और नाले कितने सुरक्षित हैं। जिस नाले को पार कर किसान रोज अपनी जमीन तक पहुंचते हैं, वही नाला कुछ ही घंटों की बारिश में मौत का मुहाना बन गया। बारिश तो आसमान से उतरी थी, लेकिन तीन जिंदगियों का यह मातम व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी सामने रख गया।हादसे के बाद गुजेनी गांव में सन्नाटा पसरा है। जिन घरों में रोजमर्रा की जिंदगी की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब अपनों को खोने का विलाप है।
    1
    बारिश का कहर: खेत से लौट रहे तीन लोगों को उफ़नाते नाले ने निग़ला दो महिलाओं समेत तीन की मौत
बांदा। आसमान से बरसता पानी जब हद पार कर जाए तो बारिश राहत नहीं, आफत बन जाती है। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मूसलाधार बारिश के बीच उफनाए गहरे नाले ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जिंदगी निगल ली। खेत तक पहुंचने की मजबूरी में नाला पार करने वाले ग्रामीण जब वापस लौटे, तब तक पानी का बहाव विकराल हो चुका था।
बताया गया कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश से नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए।हादसे की सूचना पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि बारिश के दिनों में गांवों के रास्ते और नाले कितने सुरक्षित हैं। जिस नाले को पार कर किसान रोज अपनी जमीन तक पहुंचते हैं, वही नाला कुछ ही घंटों की बारिश में मौत का मुहाना बन गया। बारिश तो आसमान से उतरी थी, लेकिन तीन जिंदगियों का यह मातम व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी सामने रख गया।हादसे के बाद गुजेनी गांव में सन्नाटा पसरा है। जिन घरों में रोजमर्रा की जिंदगी की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब अपनों को खोने का विलाप है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.