60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सिद्धार्थनगर जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसका लाइव प्रसारण बुधवार को लोहिया कला भवन में मंत्री मत्स्य डॉ. संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत अन्य लोगों ने देखा। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने इसे मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया ।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड अथवा वोटर आइडी दिखाकर पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा, सरोज शुक्ला,अनुपमा सिंह दूबे, रमेश मणि त्रिपाठी,सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सिद्धार्थनगर जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसका लाइव
प्रसारण बुधवार को लोहिया कला भवन में मंत्री मत्स्य डॉ. संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत अन्य लोगों ने देखा। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ
परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने इसे मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया ।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड अथवा वोटर आइडी दिखाकर पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क
यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा, सरोज शुक्ला,अनुपमा सिंह दूबे, रमेश मणि त्रिपाठी,सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- नोनहवा से पुन्नीहवा और रखियाहवा को जोड़ने वाली PWD सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें सिद्धार्थनगर #नोनहवा #पुन्नीहवा #रखियाहवा #PWD #PWDRoad #जर्जरसड़क #सड़ककीहालत #सड़कसमस्या #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #जनसमस्या #विकासकीहकीकत #सड़कनिर्माण #RoadProblem #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #UPNews #SiddharthnagarNews #SashaktBharatNews18 #NewsUpdate #GroundReport #जनताकीआवाज #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज1
- आखिर कहां से आया डरवाने वाला दृश्य,रुह कांपाने वाली वीडियो! #नेपाल #भारत #टूरिस्ट #Maharajganj #UttarPradesh #CMYogiAdityanath #DM #police #reelsviralシ #BJPGovernment #आपदा1
- 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक ..... 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।3
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- विहिप की कार्ययोजना बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन ..... *नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, आगामी कार्यक्रमों की बनाई कार्ययोजना* *हर्रैया।* विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला हर्रैया की कार्ययोजना बैठक मंगलवार को आर्या वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित की गई। दो सत्रों में हुई बैठक में संगठन विस्तार कार्यकर्ता सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के मुख्य वक्ता विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र जी रहे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्षेत्र के संबंध में संगठन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले और प्रखंड स्तर की कार्यसमितियों को पूर्ण करने के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारी देने की जरूरत है। बैठक में जिला कार्यसमिति को पूर्ण करने, प्रखंडों की कार्यसमितियों के गठन, स्थापना दिवस कार्यक्रम, हितचिंतक अभियान, श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम तथा संत रविदास जयंती के आयोजन समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना भी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रांत पालिका मातृशक्ति संयोजिका कविता दीदी, प्रांत संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा, मंदिर-अर्चक पुरोहित प्रांत संपर्क प्रमुख एवं सदस्य महेंद्र पांडेय तथा विभाग मंत्री विवेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारी— भूपेंद्र सिंह — जिला विशेष संपर्क प्रमुख अवनीश कुमार मिश्रा — जिला सह संपर्क प्रमुख सुनील विश्वकर्मा — नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष, कप्तानगंज राम सजन — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज विशाल गुप्ता — प्रखंड बजरंग दल संयोजक, कप्तानगंज विजय सोनी — प्रखंड सहसंयोजक, बजरंग दल, कप्तानगंज हरिओम उपाध्याय — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज दुर्गेश पांडेय — प्रखंड मंत्री, कप्तानगंज गौरी शंकर तिवारी — खंड अध्यक्ष, कप्तानगंज राम मूरत निषाद — खंड मंत्री, कप्तानगंज विहिप के जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन आचार्य पद्धति जिला सहसंयोजक बजरंग दल दीपक शर्मा ने किया। जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला, बजरंग दल जिला संयोजक विमलेश कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, जिला सहमंत्री सर्वेश कुमार कसौधन, जिला सहमंत्री चंद्रमणि चौधरी, धर्म प्रसार प्रमुख अनिल कुमार मिश्रा और जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करने और विश्व हिंदू परिषद को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का गठन | व्यापारी एकता का संकल्प महराजगंज के घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का भव्य गठन हुआ। दीपक कश्यप को नगर अध्यक्ष, प्रिंस जायसवाल को महामंत्री, सचिन कुमार वैश्य को कोषाध्यक्ष और आदित्य अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापारी एकता, सदस्यता अभियान और व्यापारी हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ ‘लखनऊ चलो’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।1
- सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN1
- नेपाल में कागज की तरह ब्रिज बह गया, हजारों लोग इस हादसे में लापता हो गए, बुधवार को सुबह नौ बजे आई भयानक तस्वीरें #नेपाल #Maharajganj #police #BJPGovernment #DM #CMYogiAdityanath #UttarPradesh #reelsviralシ नेपाल में कागज की तरह ब्रिज बह गया, हजारों लोग इस हादसे में लापता हो गए, बुधवार को सुबह नौ बजे आई भयानक तस्वीरें #नेपाल #Maharajganj #police #BJPGovernment #DM #CMYogiAdityanath #UttarPradesh #reelsviralシ1