विहिप की कार्ययोजना बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन ..... *नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, आगामी कार्यक्रमों की बनाई कार्ययोजना* *हर्रैया।* विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला हर्रैया की कार्ययोजना बैठक मंगलवार को आर्या वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित की गई। दो सत्रों में हुई बैठक में संगठन विस्तार कार्यकर्ता सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के मुख्य वक्ता विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र जी रहे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्षेत्र के संबंध में संगठन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले और प्रखंड स्तर की कार्यसमितियों को पूर्ण करने के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारी देने की जरूरत है। बैठक में जिला कार्यसमिति को पूर्ण करने, प्रखंडों की कार्यसमितियों के गठन, स्थापना दिवस कार्यक्रम, हितचिंतक अभियान, श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम तथा संत रविदास जयंती के आयोजन समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना भी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रांत पालिका मातृशक्ति संयोजिका कविता दीदी, प्रांत संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा, मंदिर-अर्चक पुरोहित प्रांत संपर्क प्रमुख एवं सदस्य महेंद्र पांडेय तथा विभाग मंत्री विवेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारी— भूपेंद्र सिंह — जिला विशेष संपर्क प्रमुख अवनीश कुमार मिश्रा — जिला सह संपर्क प्रमुख सुनील विश्वकर्मा — नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष, कप्तानगंज राम सजन — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज विशाल गुप्ता — प्रखंड बजरंग दल संयोजक, कप्तानगंज विजय सोनी — प्रखंड सहसंयोजक, बजरंग दल, कप्तानगंज हरिओम उपाध्याय — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज दुर्गेश पांडेय — प्रखंड मंत्री, कप्तानगंज गौरी शंकर तिवारी — खंड अध्यक्ष, कप्तानगंज राम मूरत निषाद — खंड मंत्री, कप्तानगंज विहिप के जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन आचार्य पद्धति जिला सहसंयोजक बजरंग दल दीपक शर्मा ने किया। जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला, बजरंग दल जिला संयोजक विमलेश कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, जिला सहमंत्री सर्वेश कुमार कसौधन, जिला सहमंत्री चंद्रमणि चौधरी, धर्म प्रसार प्रमुख अनिल कुमार मिश्रा और जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करने और विश्व हिंदू परिषद को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।1
- नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?1
- “स्कूल यूनिफॉर्म या हिजाब?लखनऊ में क्यों फिर भड़की बहस, फैसले पर पुनर्विचार की मांग से बढ़ा सस्पेंस” लखनऊ में हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर बहस फिर तेज़ हो गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही, जबकि ओम प्रकाश राजभर ने फैसले को सही बताते हुए कहा कि बच्चे स्कूल शिक्षा के लिए जाते हैं। #HijabRow #Lucknow #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #KhalidRashid #OPRajbhar #HijabControversy #SchoolUniform #UPPolitics #HijabPolitics1
- नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews1
- त्योहारों की मिठास में घुलता ‘जहर’: लखनऊ में नकली खोये और तेल का काला कारोबार त्योहारों की मिठास में घुलता ‘जहर’: लखनऊ में नकली खोये और तेल का काला कारोबार त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही घरों में खुशियों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, मिठाइयों के डिब्बे एक-दूसरे के यहां पहुंचने लगते हैं और बाजार गुलजार हो जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए, जिस ‘मिठास’ से आप अपने परिवार का मुंह मीठा करा रहे हैं, अगर वही आपकी जिंदगी के लिए ‘धीमा जहर’ साबित हो? लखनऊ के दुबग्गा और पारा इलाकों में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा की गई हालिया छापेमारी ने एक बार फिर इस खौफनाक सच से पर्दा उठा दिया है। त्योहारों से ठीक पहले नकली और जहरीले खाद्य पदार्थों का यह बड़ा जखीरा इस बात का प्रमाण है कि मुनाफाखोरों के लिए इंसानी जान की कोई कीमत नहीं है। मौसमी सक्रियता बनाम मिलावट का स्थायी नासूर दुबग्गा में जहरीला खोया लदी गाड़ियां, नकली तेल से भरे ट्रक और बच्चों के चूरन से लदे वाहन इस बात की गवाही देते हैं कि मिलावट का यह खेल कितना संगठित और व्यापक है। जब-जब त्योहार आते हैं, प्रशासन की नींद टूटती है और छापेमारी का दौर शुरू होता है। बड़ा सवाल: क्या मिलावट का यह काला बाजार सिर्फ त्योहारों के आसपास ही चलता है? बाकी के महीनों में ये मिलावटखोर कहां छिप जाते हैं? जब तक प्रशासन की कार्रवाई ‘मौसमी दिखावा’ बनी रहेगी, तब तक इन सौदागरों के हौसले पस्त नहीं हो सकते। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़: अक्षम्य अपराध त्योहारों के वक्त मांग बढ़ने पर नकली खोया, सिंथेटिक दूध और घटिया तेल का धंधा धड़ल्ले से फलने-फूलता है। यह सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि सीधा-सीधा आपराधिक कृत्य है जो मासूम बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ताक पर रख देता है। नमूनों की खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा: पकड़े गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजना और मानकों पर खरे न उतरने पर उन्हें नष्ट करना एक सामान्य प्रक्रिया है। जरूरत सख्त सजा की है: सिर्फ माल सीज करने या जुर्माना लगाने से इन अपराधियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता। इन्हें ऐसी कठोर सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए एक कड़ा संदेश बने। अब चुप रहने का वक्त नहीं FSDA की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन इसे यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इन ट्रकों के पीछे छिपे उन बड़े सरगनाओं तक पहुंचना जरूरी है जो पर्दे के पीछे बैठकर इस जहरीले कारोबार को चला रहे हैं। यदि हमने अब भी कड़े कदम नहीं उठाए, तो अगली बार जब आप बाजार से कोई मिठाई खरीदेंगे, तो त्योहार की खुशियों के साथ डर का साया भी आपके घर के दरवाजे पर दस्तक दे रहा होगा। जनता की सेहत के साथ खिलواड़ करने वालों के लिए नरक में भी जगह नहीं होनी चाहिए!1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1
- उत्तर प्रदेश के पास कितना है चीनी का भंडार? CM योगी ने दे दिया पूरा आंकड़ा, गदगद हो जाएगी जनता चीनी संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। क्या कुछ कहा, सुनिए... #YogiAdityanath #CMYogi #UttarPradesh #SugarStock #SugarPrices #SugarShortage #SugarCrisis #UPNews #SugarIndustry #IndiaNews1
- 🚨 नेपाल के रसुवा जिले में कुदरत का कहर! भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही 🌊 नेपाल से बेहद डराने वाली और चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भयंकर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पानी के तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां चंद सेकेंडों में बह गईं। 📍 सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके: टिमुरे (Timure) और स्याफ्रुबेसी (Syabrubesi) क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान की खबर है। ⚠️ लापता लोगों की आशंका: अचानक आई इस आपदा की वजह से कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। 🛡️ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में लगा दिया गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रभावित परिवारों के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं। 🙏1