Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- chhote bacche ne police Kanoon se poochha Aisa sawal sab har Koi rah Gaya hairan.. please support me and comment like share follow me my profile aap sabhi ko Dil Se dhanyvad please support Me..1
- बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।3
- जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश। मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।1
- दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।1
- कम से कम आठ की मौत, नेपाल के हिमालयी जिलों में तबाही — 105 भारतीय लापता काठमांडू/नई दिल्ली, 26 अगस्त (एजेंसी)। नेपाल के तिब्बत-सीमावर्ती हिमालयी जिलों में आई भयंकर फ्लैश फ्लड में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाढ़ ने पहाड़ी घाटियों से होकर गुजरते हुए बस्तियों, सड़कों और प्रमुख हाइड्रोपावर सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिए गए हैं। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर और आपदा प्रतिक्रिया दल भेजे गए हैं जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं और नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर तुरंत जाने की अपील कर रहे हैं। नदियों का बहाव कीचड़ और मलबे से भरे तेज प्रवाह में दिख रहा है जिसने रास्ते और आधारभूत संरचनाएँ बहा दीं। दृश्यों में भारी पानी घाटियों को तहस-नहस करता दिखाई दिया है और बचाव कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम और कठिन भूभाग के कारण राहत व बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हैं और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की सूची और क्षति के पूर्ण आंकड़ों का संकलन कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की तलाश और सहायता के लिए संबंधित दलों के साथ समन्वय कर रहे हैं।1
- धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है 12 रवि अव्वल1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1