logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews

59 min ago
user_Shreyash Pandey
Shreyash Pandey
Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    1
    नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा
नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो।
#NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    1
    पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अखिलेश-डिंपल ने योगी सरकार को घेरा! छात्र, महिला और रोजगार पर उठाए बड़े सवाल | UP Politics
    1
    अखिलेश-डिंपल ने योगी सरकार को घेरा! छात्र, महिला और रोजगार पर उठाए बड़े सवाल | UP Politics
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Nepal mein tawai hone ke Karan CM Yogi Adityanath ji mein Uttar Pradesh mein kuchh sthanon per alert hone ka aadesh diye hai. Ham Bata Dena chahte Hain ki Nepal se jo bhi kasbe hain unko alert ho jana chahie Jo nadiyon ke kinare kasbe Hain unko bhi sachak ho jana chahiye aur pani ka astarab badhta ja raha hai.. aur sabhi se mera nyayalay hai ki apna khyal rakhen ab dusron ka bhi khyal rakhte Hain.. please like share comment and follow me in my profile main aap sabhi ko बहुत-बहुत dhanyvad kar rahe hai...
    1
    Nepal mein tawai hone ke Karan CM Yogi Adityanath ji mein Uttar Pradesh mein kuchh sthanon per alert hone ka aadesh diye hai.
Ham Bata Dena chahte Hain ki Nepal se jo bhi kasbe hain unko alert ho jana chahie Jo nadiyon ke kinare kasbe Hain unko bhi sachak ho jana chahiye aur pani ka astarab  badhta ja raha hai.. aur sabhi se mera nyayalay hai ki apna khyal rakhen ab dusron ka bhi khyal rakhte Hain.. please like share comment and follow me in my profile main aap sabhi ko बहुत-बहुत dhanyvad kar rahe hai...
    user_Vivek Gond
    Vivek Gond
    Student union Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    3
    बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन,  अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश। मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    1
    जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश।
मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी* गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। *गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।
    1
    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी*
गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है।
नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा।
डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
*गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया, ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली,सीसीटीवी में बाल्टी लेकर जाता दिखा गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली।जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई।यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था।घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली।सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे।वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा,जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है।जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है।वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। स्नानघर में बंद था,आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था।रात भर उसी में पड़ा रहा।सुबह सफाईकर्मी विनोद आया।उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। 2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वह दोनों आखों से दिव्यांग था।पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी।अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा।CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है।उसके हाथ में गमछा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।पैनल से होगा पोस्टमार्टम एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बाइट- अनूप कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन गोरखपुर बाइट-गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नगर
    1
    गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया, ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली,सीसीटीवी में बाल्टी लेकर जाता दिखा
गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली।जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई।यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था।घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली।सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे।वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा,जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है।जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है।वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।  
स्नानघर में बंद था,आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका
उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था।रात भर उसी में पड़ा रहा।सुबह सफाईकर्मी विनोद आया।उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला।
2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वह दोनों आखों से दिव्यांग था।पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी।अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा।CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है।उसके हाथ में गमछा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।पैनल से होगा पोस्टमार्टम
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
बाइट- अनूप कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन गोरखपुर
बाइट-गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नगर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.