ठाकुर गांव बाजार टांड में 19 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन का ऐलान,अध्यक्ष बने परिबा साहू बुढ़मू के ठाकुर गांव बाजार टांड स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को इसी स्थान पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में अध्यक्ष परिबा साहू, संरक्षक लाल उत्पल नाथ शाहदेव, कैलाश वर्मा, पार्वती देवी, तपेश्वर मिश्रा, मनोज वाजपेयी, कार्यकारी अध्यक्ष पनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, अशोक महतो, अन्नु साहू सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। तैयारियों को गति देने के लिए अगली बैठक 10 अप्रैल को ठाकुर गांव बाजार टांड शिव मंदिर प्रांगण में निर्धारित की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सनातन बंधुओं से सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

- नालियों का पानी सड़कों पर? “सफाई व्यवस्था फेल?”1
- पत्रकार बिजय कुमार बिधाथी की रिपोर्ट; - झारखंड मे आदिवासी युवक-युवतियां सरना धरम की पूजा-अर्चना के लिये लाल साडी पहनावा शुभम मानी जाती है। जहां बिभिन्न राजनीतिक दलों की आगुवाई में आदिवासी युवक-युवती ढोल मांदर की थाप पर थिरकती सरना धरम का अपमान तो नही?2
- dy iwhhuivcgggfgovccddyuygtyiihfdftreryujvvxsetuiiihfdsfvioojgdddhjuuyygreeerioiuyccqryuuuioojnbxxaert ka man 👞 iiyyyuii,, yyygfhjngfrtjjiiiiihtrhkitfnityioojttggbvdgjppfdaukvdeujj3
- --- --आइए, हम सभी मिलकर समाज के इन अनमोल लोगों के लिए थोड़ा समय और सहयोग जरूर दें: शेफाली गुप्ता ---- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को ओल्ड एज होम एवं मुखबधीर विद्यालय का दौरा कर वहां रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें जलपान भी कराया। ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए उन्होंने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देख उन्होंने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इसे अपने लिए आंतरिक सुख की अनुभूति बताया। मुखबधीर विद्यालय में भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वहां का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा रहा। शेफाली गुप्ता ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे जरूरतमंद और अनमोल लोगों के लिए समय निकालना चाहिए और यथासंभव सहयोग करना चाहिए, ताकि वे खुद को समाज से जुड़ा और सम्मानित महसूस कर सकें।1
- सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर डहुटोली, जलका व पंडरानी गांव में मंगलवार दोपहर को अचानक हुई भारी ओला वृष्टि के कारण दर्जनों किसानों का खेत में लगे मक्का, टमाटर, भिंडी, खिरा सहित कई प्रकार की फसल बर्बाद हो गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं।1
- हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संपूर्ण अस्पताल परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सर्जरी, आर्थो, गायनी, डायलिसिस, शिशु वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, वरिष्ठ नागरिक वार्ड, अल्ट्रासाउंड केंद्र, सिटी स्कैन, एक्स-रे, लैब, ड्रेसिंग रूम आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए डस्टबिन की समुचित व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा दवाइयों, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सतत चिकित्सीय निगरानी में रखने का निर्देश दिया गया।1
- Post by Sanjay kumar1
- “रांची में सनसनी: लोक-लाज के नाम पर नाबालिग की हत्या!”समाज के डर ने एक मासूम की जान ले ली…”1
- बेमौसम बारिश के कारण सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के किसान चिंतित तैयार फसल नष्ट होने के कगार पर आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ा1