Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओलावृष्टि से फसल हुआ बर्बाद, किसानों को हुआ भारी नुकसान, मुखिया ने कृषि विभाग से मुआवजे की मांग सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर डहुटोली, जलका व पंडरानी गांव में मंगलवार दोपहर को अचानक हुई भारी ओला वृष्टि के कारण दर्जनों किसानों का खेत में लगे मक्का, टमाटर, भिंडी, खिरा सहित कई प्रकार की फसल बर्बाद हो गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं।
कृष्णा कुमार साहु
ओलावृष्टि से फसल हुआ बर्बाद, किसानों को हुआ भारी नुकसान, मुखिया ने कृषि विभाग से मुआवजे की मांग सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर डहुटोली, जलका व पंडरानी गांव में मंगलवार दोपहर को अचानक हुई भारी ओला वृष्टि के कारण दर्जनों किसानों का खेत में लगे मक्का, टमाटर, भिंडी, खिरा सहित कई प्रकार की फसल बर्बाद हो गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- रौतिया समाज कि अगुवाई में चैनपुर में सरहुल कि धूम निकली हुई शोभायात्रा1
- #viral #video1
- बुढ़मू के ठाकुर गांव बाजार टांड स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को इसी स्थान पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में अध्यक्ष परिबा साहू, संरक्षक लाल उत्पल नाथ शाहदेव, कैलाश वर्मा, पार्वती देवी, तपेश्वर मिश्रा, मनोज वाजपेयी, कार्यकारी अध्यक्ष पनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, अशोक महतो, अन्नु साहू सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। तैयारियों को गति देने के लिए अगली बैठक 10 अप्रैल को ठाकुर गांव बाजार टांड शिव मंदिर प्रांगण में निर्धारित की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सनातन बंधुओं से सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।1
- मांदर की थाप पर झूमा चैनपुर, सरहुल महोत्सव में इक्कीस गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। सरना स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न कर क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की गई। परंपरा अनुसार बैगा द्वारा श्रद्धालुओं के कानों में सरई फूल लगाया गया तथा जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया। पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रेम नगर एवं बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और युवा एक साथ लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। महोत्सव में कुल इक्कीस गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़ा दलों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बचाए रखने का संदेश दिया। समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत, संतोष कुमार, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सरहुल पर्व को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा। #Sarhul2026 #SarhulFestival #ChainpurGumla #JharkhandCulture #AdivasiSanskriti #SarnaDharma #GumlaNews #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #TraditionalDance #PublicAppNews1
- चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल जेम्स टोप्पो को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।1
- ICU से लेकर दवाओं तक… हर सवाल पर RIMS का जवाब”1
- बुढ़मू प्रखंड के ठाकुर गांव मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में नवपल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरौदी के अध्यापकों ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने 11 अप्रैल को स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष साहू ने शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, "यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।" स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार साहू, सहायक शिक्षक उपेंद्र कुमार साहू, सीटू मुंडा तथा भाजपा नेता कमलेश राम ने भी प्रदेश अध्यक्ष से विशेष आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त दौरे के बीच समय निकालकर वार्षिकोत्सव में पधारें तथा शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे हर हाल में इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे।1
- मशरूम खेती से बदलेगी डुमरी की तस्वीर, पाँच सौ जनजातीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल 📍 डुमरी (गुमला) : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डुमरी प्रखंड में मशरूम कल्टीवेशन परियोजना के माध्यम से जनजातीय एवं पीवीटीजी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल शुरू की गई है। जानकारी देते हुए शाम छह बजे बताया गया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत डुमरी प्रखंड के कुल पाँच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को मशरूम खेती से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में मॉडल गांव औरापाट के पैंतालीस परिवारों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया तथा उन्हें ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को कम लागत में घर के छोटे स्थानों पर मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। साथ ही उत्पादन, भंडारण एवं विपणन से जुड़ी जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण परिवार नियमित आय अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को उनके उत्पाद की खरीद सुनिश्चित करने के लिए चेक प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि डुमरी प्रखंड आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके। #GumlaNews #DumriGumla #MushroomFarming #AakankshiBlockProgram #JharkhandNews #RuralDevelopment #SelfReliance #TeamPRDGumla1
- सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण एजेंडों पर समीक्षा की गई 100% FHTC से आच्छादित ग्रामों का HGJ के माध्यम से सत्यापन करना।योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करना।ग्रामवार जलकर शुल्क का निर्धारण करना।RPWSS में प्रविष्टि की प्रगति में तेजी लाना।समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।इस बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।1