logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मशरूम खेती से बदलेगी डुमरी की तस्वीर, पाँच सौ जनजातीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल मशरूम खेती से बदलेगी डुमरी की तस्वीर, पाँच सौ जनजातीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल 📍 डुमरी (गुमला) : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डुमरी प्रखंड में मशरूम कल्टीवेशन परियोजना के माध्यम से जनजातीय एवं पीवीटीजी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल शुरू की गई है। जानकारी देते हुए शाम छह बजे बताया गया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत डुमरी प्रखंड के कुल पाँच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को मशरूम खेती से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में मॉडल गांव औरापाट के पैंतालीस परिवारों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया तथा उन्हें ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को कम लागत में घर के छोटे स्थानों पर मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। साथ ही उत्पादन, भंडारण एवं विपणन से जुड़ी जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण परिवार नियमित आय अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को उनके उत्पाद की खरीद सुनिश्चित करने के लिए चेक प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि डुमरी प्रखंड आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके। #GumlaNews #DumriGumla #MushroomFarming #AakankshiBlockProgram #JharkhandNews #RuralDevelopment #SelfReliance #TeamPRDGumla

2 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक पर्व सर्हुल सोमवार को पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्हुल पूजा केंद्रीय समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रौतिया समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    1
    चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक पर्व सर्हुल सोमवार को पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्हुल पूजा केंद्रीय समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रौतिया समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेन्हा में मंडल अध्यक्ष नवल साहू के नेतृत्व में हर्षोउल्लष के साथ मनाया गया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेन्हा में मंडल अध्यक्ष नवल साहू के नेतृत्व में हर्षोउल्लष के साथ मनाया गया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Anjit Ekka Vlogs
    1
    Post by Anjit Ekka Vlogs
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    56 min ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    2 hrs ago
  • कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Ajay Swansi
    1
    Post by Ajay Swansi
    user_Ajay Swansi
    Ajay Swansi
    Kamdara, Gumla•
    3 hrs ago
  • Post by Anjit Ekka Vlogs
    1
    Post by Anjit Ekka Vlogs
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
    1
    सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • लापुंग प्रखंड कार्यालय में लापुंग प्रखंड के 18 किसानों के बीच इलैक्ट्रिक वेटिंग मशीन 100 केजी कैपेसिटी का वितरण किया गया और यह कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से किया गया ताकि किसान अपने उपज का सही वजन कर बाजार में बेच सकें कई बार किसानों के साथ होता है कि बाजार में गलत वजन किया जाता उससे वे बचेंगे।
    1
    लापुंग प्रखंड कार्यालय में लापुंग प्रखंड के 18 किसानों के बीच इलैक्ट्रिक वेटिंग मशीन 100 केजी कैपेसिटी का वितरण किया गया और यह कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से किया गया ताकि किसान अपने उपज का सही वजन कर बाजार में बेच सकें कई बार किसानों के साथ होता है कि बाजार में गलत वजन किया जाता उससे वे बचेंगे।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    लापुंग, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.