सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
- मशरूम खेती से बदलेगी डुमरी की तस्वीर, पाँच सौ जनजातीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल 📍 डुमरी (गुमला) : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डुमरी प्रखंड में मशरूम कल्टीवेशन परियोजना के माध्यम से जनजातीय एवं पीवीटीजी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल शुरू की गई है। जानकारी देते हुए शाम छह बजे बताया गया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत डुमरी प्रखंड के कुल पाँच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को मशरूम खेती से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में मॉडल गांव औरापाट के पैंतालीस परिवारों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया तथा उन्हें ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को कम लागत में घर के छोटे स्थानों पर मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। साथ ही उत्पादन, भंडारण एवं विपणन से जुड़ी जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण परिवार नियमित आय अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को उनके उत्पाद की खरीद सुनिश्चित करने के लिए चेक प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि डुमरी प्रखंड आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके। #GumlaNews #DumriGumla #MushroomFarming #AakankshiBlockProgram #JharkhandNews #RuralDevelopment #SelfReliance #TeamPRDGumla1
- चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल जेम्स टोप्पो को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।1
- यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और नई फसलों के स्वागत का एक अत्यंत खूबसूरत और प्राचीन आदिवासी उत्सव है। चैनपुर क्षेत्र में सरहुल को लेकर स्थानीय लोगों और जनजातीय समाज में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला। सरहुल का शाब्दिक अर्थ 'साल (सखुआ) के पेड़ों की पूजा' है, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति ही हमारी सच्ची रक्षक है।4
- लापुंग प्रखंड कार्यालय में लापुंग प्रखंड के 18 किसानों के बीच इलैक्ट्रिक वेटिंग मशीन 100 केजी कैपेसिटी का वितरण किया गया और यह कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से किया गया ताकि किसान अपने उपज का सही वजन कर बाजार में बेच सकें कई बार किसानों के साथ होता है कि बाजार में गलत वजन किया जाता उससे वे बचेंगे।1
- Video 📸📸1
- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेन्हा में मंडल अध्यक्ष नवल साहू के नेतृत्व में हर्षोउल्लष के साथ मनाया गया।1
- सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जिला कार्यालय में भव्य एवं प्रभावशाली समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों एवं आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक विमला प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया और आगामी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक जी झंडा तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और संगठन के विस्तार के लिए सदैव समर्पित है।कार्यक्रम के समापन के उपरांत जिला कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण को दोहराया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव चंदन परसुन श्रद्धानंद बेसरा राकेश रविकांत प्रधान कृष्णा ठाकुर अनूप केसरी अनूप प्रसाद अनिरुद्ध सिंह शंभू भगत उपेंद्र श्रीवास्तव रमेश कुमार भरोसा महतो रेनू पुरी शिखा अग्रवाल पिंकी प्रसाद प्रतिमा देवी आदि मौजूद रहे1
- चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक पर्व सर्हुल सोमवार को पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्हुल पूजा केंद्रीय समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रौतिया समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- रामप्रवेश गुप्ता *महुआडांड़:* लातेहार जिले के ग्राम बारेसांड से मानवता और सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां अत्यंत गरीब और असहाय परिवार के दो मासूम बच्चों को आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट ने आश्रम में आश्रय देकर उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। *मानसिक रूप से अस्वस्थ माता वही पिता है दृष्टि बाधित, पुत्र के आग में झुलसने के बाद से थे चिंतित* ग्राम बारेसांड, थाना बारेसांड, जिला लातेहार निवासी दिलबहार सिंह दृष्टिबाधित हैं, जबकि उनकी पत्नी तेतरी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। पिता दिलबाहर बताते हैं कि कुछ महीने पूर्व ही पुत्र आग से बुरी तरह झुलस गया था। तब ग्रामीणों और अधिकारियों के सहयोग से पुत्र को बचाया गया था। जिसके कारण सुरक्षा को लेकर विशेष चिंतित रहते हैं। माता-पिता दोनों शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग है ऐसे में बच्चों को नियंत्रित करना बहुत ही कठिन है। पुत्र के आग में झुलसने के दौरान घर पर होने के बावजूद घटना को समझने में उन्हें देर हुई थी, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा माता-पिता के समक्ष एक बड़ी चुनौती थी। घटना के बाद से ही लगातार वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिल रहे थे। *आरपीएस सेवा संस्थान ने दिया असहाय बच्चों को आश्रय* आरपीएस सेवा संस्थान के संचालक कमलेश यादव ने बताया की बारेसाढ़ गांव के समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने आरपीएस सेवा संस्थान से अपील की थी की इन असहाय गरीब बच्चों को भी अपने आश्रम में जगह दे जिसके बाद संस्थान द्वारा दोनों बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, उचित भोजन और समुचित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आश्रम लाने का निर्णय लिया गया। यह पूरी प्रक्रिया अरविंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, वनपाल परमजीत तिवारी एवं बारेसांड थाना के एसआई कृष्णा गोड सोरे की उपस्थिति में संपन्न हुई।2