logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

19 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
19 hrs ago

कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोलेबिरा: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और जोसेफ सोरेंग ने नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • बडी खबर जशपुर के बगीचा से आ रही है। महादेवडांड के पास एक तालाब में 2 बच्चों की लाश मिली है। बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 8 वर्ष एवं अनीस टोप्पो 7 वर्ष के रूप मे हुई है । दोनों बिसबहरी गांव के बच्चेहैं। दोनों बच्चेशनिवार से लापता थ
    1
    बडी खबर जशपुर के बगीचा से आ रही है। महादेवडांड के पास एक तालाब में 2 बच्चों की लाश मिली है। बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 8 वर्ष एवं अनीस टोप्पो 7 वर्ष के रूप मे हुई है । दोनों बिसबहरी गांव के बच्चेहैं। दोनों बच्चेशनिवार से लापता थ
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के समीप ऑटो सवार महिलाओं को तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए, जिसमें 5 महिलाएं शामिल है। बताया जाता है कि गैस की किल्लत से महिलाएं परेशान थी और सभी सीलम जंगल लकड़ी लाने जा रहे थे। क्योंकि गैस खत्म होने के कारण चूल्हा नहीं जल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के 3 महिलाओं को गंभीर चोट पहुंची है, अन्य को हल्की चोट पहुंची है । वहीं पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है।
    1
    रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के समीप ऑटो सवार महिलाओं को तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए, जिसमें 5 महिलाएं शामिल है। बताया जाता है कि गैस की किल्लत से महिलाएं परेशान थी और सभी सीलम जंगल लकड़ी लाने जा रहे थे। क्योंकि गैस खत्म होने के कारण चूल्हा नहीं जल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के 3 महिलाओं को गंभीर चोट पहुंची है, अन्य को हल्की चोट पहुंची है । वहीं पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • heart ink tattoo Studio & laser centre Gumla Jharkhand
    1
    heart ink tattoo Studio & laser centre Gumla Jharkhand
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Ajay Swansi
    1
    Post by Ajay Swansi
    user_Ajay Swansi
    Ajay Swansi
    Kamdara, Gumla•
    4 hrs ago
  • मांदर की थाप पर झूमा चैनपुर, सरहुल महोत्सव में इक्कीस गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। सरना स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न कर क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की गई। परंपरा अनुसार बैगा द्वारा श्रद्धालुओं के कानों में सरई फूल लगाया गया तथा जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया। पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रेम नगर एवं बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और युवा एक साथ लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। महोत्सव में कुल इक्कीस गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़ा दलों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बचाए रखने का संदेश दिया। समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत, संतोष कुमार, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सरहुल पर्व को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा। #Sarhul2026 #SarhulFestival #ChainpurGumla #JharkhandCulture #AdivasiSanskriti #SarnaDharma #GumlaNews #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #TraditionalDance #PublicAppNews
    1
    मांदर की थाप पर झूमा चैनपुर, सरहुल महोत्सव में इक्कीस गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। सरना स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न कर क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की गई। परंपरा अनुसार बैगा द्वारा श्रद्धालुओं के कानों में सरई फूल लगाया गया तथा जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया।
पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रेम नगर एवं बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और युवा एक साथ लोकधुनों पर थिरकते नजर आए।
महोत्सव में कुल इक्कीस गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़ा दलों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बचाए रखने का संदेश दिया।
समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत, संतोष कुमार, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सरहुल पर्व को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।
#Sarhul2026 #SarhulFestival #ChainpurGumla #JharkhandCulture #AdivasiSanskriti #SarnaDharma #GumlaNews #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #TraditionalDance #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
    1
    सिमडेगा: परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी कमिटी का विस्तार आगामी 9 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें, ताकि संगठन को और सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।वहीं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.