Shuru
Apke Nagar Ki App…
ice factory काम चल रहा है सुबह से शाम तक इसी तरह हम लोग काम करते हैं #viral #video
Manoj Singh
ice factory काम चल रहा है सुबह से शाम तक इसी तरह हम लोग काम करते हैं #viral #video
More news from झारखंड and nearby areas
- #viral #video1
- सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण एजेंडों पर समीक्षा की गई 100% FHTC से आच्छादित ग्रामों का HGJ के माध्यम से सत्यापन करना।योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करना।ग्रामवार जलकर शुल्क का निर्धारण करना।RPWSS में प्रविष्टि की प्रगति में तेजी लाना।समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।इस बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।1
- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति सजगता फैलाने के उद्देश्य से बसिया प्रखंड के कोनबीर में आरसीएम (RCM) द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आरसीएम के टेक्निकल अचीवर विजय कुशवाहा महतो की कुशल अगुवाई में निकाली गई। *गली-मोहल्लों में गूँजा स्वास्थ्य का संदेश* रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। विजय कुशवाहा महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य प्रेमियों का यह जत्था कोनबीर के विभिन्न गली-मोहल्लों और मुख्य चौराहों से होकर गुजरा। रैली के दौरान "स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत" जैसे नारों के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव और शुद्ध उत्पादों के उपयोग के लाभ बताए गए।1
- Post by Ajay Swansi1
- रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के समीप ऑटो सवार महिलाओं को तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए, जिसमें 5 महिलाएं शामिल है। बताया जाता है कि गैस की किल्लत से महिलाएं परेशान थी और सभी सीलम जंगल लकड़ी लाने जा रहे थे। क्योंकि गैस खत्म होने के कारण चूल्हा नहीं जल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के 3 महिलाओं को गंभीर चोट पहुंची है, अन्य को हल्की चोट पहुंची है । वहीं पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है।1
- सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर डहुटोली, जलका व पंडरानी गांव में मंगलवार दोपहर को अचानक हुई भारी ओला वृष्टि के कारण दर्जनों किसानों का खेत में लगे मक्का, टमाटर, भिंडी, खिरा सहित कई प्रकार की फसल बर्बाद हो गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं।1
- चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गांव के किसान दिलफिनुस तिग्गा की 10 वर्षीय पुत्री नैंन्सी तिग्गा बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।1
- रौतिया समाज कि अगुवाई में चैनपुर में सरहुल कि धूम निकली हुई शोभायात्रा1