Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर-दिनांक 21 सितंबर 2026 को मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय ( महिला ITI मैदान , DM ऑफिस के पीछे) में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । इसमें कई स्थानीय और बाहर की लगभग 20 कम्पनियां हिस्सा लेंगी । इसमें 8th पास से लेकर ग्रेजुएट लेवल तक की रिक्तियां हैं । सभी अभ्यर्थी अपने योग्यता अनुसार भाग ले सकते है । अभ्यर्थी अपना बायो डाटा ले कर पहुंचे । दिये गये QR कोड को स्कैन करके आप अपना पंजीकरण कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए *72618 12816* नंबर पर संपर्क कर सकते है । नौकरी या रजिस्ट्रेशन के नाम रुपये ठगने वाले से सावधान रहें , यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है ।
Soyal alam DAT/MDE news
खबर-दिनांक 21 सितंबर 2026 को मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय ( महिला ITI मैदान , DM ऑफिस के पीछे) में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । इसमें कई स्थानीय और बाहर की लगभग 20 कम्पनियां हिस्सा लेंगी । इसमें 8th पास से लेकर ग्रेजुएट लेवल तक की रिक्तियां हैं । सभी अभ्यर्थी अपने योग्यता अनुसार भाग ले सकते है । अभ्यर्थी अपना बायो डाटा ले कर पहुंचे । दिये गये QR कोड को स्कैन करके आप अपना पंजीकरण कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए *72618 12816* नंबर पर संपर्क कर सकते है । नौकरी या रजिस्ट्रेशन के नाम रुपये ठगने वाले से सावधान रहें , यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है ।
More news from बिहार and nearby areas
- एक मगरमच्छ जो कि तालाब से निकाल कर बाकी और बढ़कर सभी जलवणों ने मुझे मुसाफिर के साथ इसको अपने काबू में किया1
- NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! 🚨 NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! #NH27 #NHAI #NitinGadkari #सड़क_निर्माण #टैक्स_का_पैसा #जनता_का_सवाल #सरकारी_पैसा #सड़क_की_हकीकत #बिहार #HamTakNews1
- पथरदेवा में SSB की कार्रवाई, 9.5 किलो गांजा बरामद। नेपाल से भारत लाया जा रहा था गांजा, तस्कर मौके से फरार। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पथरदेवा वार्ड संख्या-01 से 9.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई 15 सितंबर 2026 की अलसुबह करीब 3:30 बजे बीओपी पथरदेवा, आई समवाय फुलकाहा की टीम ने विशेष गश्ती के दौरान की। जानकारी के अनुसार, जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत की तरफ गांजा लाए जाने की सूचना पर जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जवानों की कार्रवाई के दौरान तस्कर गांजा छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर पारदर्शी प्लास्टिक में पैक 9.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को मंगलवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में मुख्य आरक्षी/सामान्य समेत कुल तीन SSB जवान शामिल थे। यह कार्रवाई आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में की गई। सहायक सेना नायक राणा कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर SSB की पैनी नजर है। सीमा पर विशेष गश्ती और निगरानी लगातार जारी है। तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।3
- फारबिसगंज में गणेश महोत्सव का भव्य आगाज, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी । 🙏 फारबिसगंज में गणेश महोत्सव का भव्य आगाज, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी । 🙏1
- वीरपुर में सेवा संकल्प सप्ताह की शुरुआत, अस्पताल में मरीजों को बांटी गई मिठाइयां वीरपुर में सेवा संकल्प सप्ताह की शुरुआत, अस्पताल में मरीजों को बांटी गई मिठाइयां वीरपुर, सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प सप्ताह के तहत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर नीरज कुमार सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।#वीरपुर #सुपौल #रक्तदानशिविर #18सितंबर #सेवासंकल्पसप्ताह #प्रधानमंत्रीमोदी #नीरजकुमारसिंह #अनुमंडलीयअस्पताल #रक्तदान Bihari Live खबर 427 subscribers #SupaulNews #VeerpurNews #BiharNews1
- विश्वकर्मा पूजा को लेकर सजने लगा फुलकाहा बाजार, फूल-मालाओं की खरीदारी में जुटे वाहन चालक रंजीत ठाकुर, फुलकाहा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर फुलकाहा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।सुबह से ही बाजार में फूल-माला, सजावटी सामग्री और पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। खासकर वाहन चालक और वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों को सजाने तथा भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे नजर आए। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में जगह-जगह फूल-मालाओं की दुकानें सज गई हैं। वाहन चालकों द्वारा ट्रक, पिकअप, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक सहित अन्य वाहनों के लिए फूल-मालाओं की खरीदारी की जा रही है। दुकानदारों में घनश्याम साह ने बताया कि पूजा को लेकर फूल-माला और सजावटी सामान की मांग बढ़ी है, जिससे बाजार में कारोबार भी तेज हो गया है। वाहन चालकों का कहना है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। ऐसे में हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वाहनों, मशीनों और औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और सुरक्षित परिचालन की कामना की जाती है। पूजा को लेकर फुलकाहा बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई है। वाहन मालिक अपने वाहनों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं, वहीं दुकानदार भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए फूल-माला समेत पूजा सामग्री का पर्याप्त इंतजाम कर रहे हैं।4
- खबर- आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल के मासूम की संदिग्ध मौत! कुत्ते से डराने का परिजनों ने लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सरायगढ़-भपटियाही के छिटही पंचायत स्थित सिमरी वार्ड नंबर-2 की घटना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक 14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था। इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।2