logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक 14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था। इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

2 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
2 hrs ago

पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक 14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर

लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था। इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल! विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं। वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है। कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
    1
    बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ 
सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल!
विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं।
वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है।
कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • विषय: RPM College, Madhepura में CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के नाम पर ₹1,100 वसूले जाने के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि RPM College, Madhepura में CIA Exam, Semester 6, Session 2023-27 के नाम पर विद्यार्थियों से ₹1,100 की राशि वसूली जा रही है। विद्यार्थियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है कि ₹1,100 की यह राशि किस शुल्क या मद के अंतर्गत ली जा रही है तथा इसकी वसूली के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है या नहीं। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले की जांच करवाकर स्पष्ट करने की कृपा करें कि CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के लिए ₹1,100 की राशि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित एवं अधिकृत है या नहीं। यदि यह राशि निर्धारित शुल्क का हिस्सा नहीं है, तो विद्यार्थियों से इसकी वसूली के संबंध में उचित कार्रवाई की जाए। कृपया विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद। एक चिंतित विद्यार्थी
    1
    विषय: RPM College, Madhepura में CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के नाम पर ₹1,100 वसूले जाने के संबंध में शिकायत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि RPM College, Madhepura में CIA Exam, Semester 6, Session 2023-27 के नाम पर विद्यार्थियों से ₹1,100 की राशि वसूली जा रही है।
विद्यार्थियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है कि ₹1,100 की यह राशि किस शुल्क या मद के अंतर्गत ली जा रही है तथा इसकी वसूली के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है या नहीं।
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले की जांच करवाकर स्पष्ट करने की कृपा करें कि CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के लिए ₹1,100 की राशि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित एवं अधिकृत है या नहीं।
यदि यह राशि निर्धारित शुल्क का हिस्सा नहीं है, तो विद्यार्थियों से इसकी वसूली के संबंध में उचित कार्रवाई की जाए।
कृपया विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
एक चिंतित विद्यार्थी
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    23 hrs ago
  • गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ
    1
    गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • एक मगरमच्छ जो कि तालाब से निकाल कर बाकी और बढ़कर सभी जलवणों ने मुझे मुसाफिर के साथ इसको अपने काबू में किया
    1
    एक मगरमच्छ जो कि तालाब से निकाल कर बाकी और बढ़कर सभी जलवणों ने मुझे मुसाफिर के साथ इसको अपने काबू में किया
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
  • NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! 🚨 NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! #NH27 #NHAI #NitinGadkari #सड़क_निर्माण #टैक्स_का_पैसा #जनता_का_सवाल #सरकारी_पैसा #सड़क_की_हकीकत #बिहार #HamTakNews
    1
    NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल!
आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा?
👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए!
🚨 NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल!
आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा?
👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए!
#NH27 #NHAI #NitinGadkari #सड़क_निर्माण #टैक्स_का_पैसा #जनता_का_सवाल #सरकारी_पैसा #सड़क_की_हकीकत #बिहार #HamTakNews
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    21 hrs ago
  • विक्की मेहता हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के नया टोला चौक पर 14 सितंबर को गोली मारकर की गई विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी ललन कुमार उर्फ शेठु (21), चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया निवासी नीतिश कुमार (20), पुरैनी के नया टोला निवासी श्रीधर मंडल (55) और पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के मोजमपट्टी निवासी अखिलेश कुमार यादव (40) शामिल हैं। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 14 सितंबर को नया टोला चौक, उदाकिशुनगंज-नवगछिया रोड पर अपराधियों ने षड्यंत्र कर विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के बयान पर पुरैनी थाना में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 16 सितंबर को चारों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में विक्की मेहता की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव के कारण उसकी हत्या की गई। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अखिलेश कुमार यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रघुवंशनगर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी, अरार थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 (एसटीएफ) की टीम शामिल रही।
    1
    विक्की मेहता हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के नया टोला चौक पर 14 सितंबर को गोली मारकर की गई विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी ललन कुमार उर्फ शेठु (21), चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया निवासी नीतिश कुमार (20), पुरैनी के नया टोला निवासी श्रीधर मंडल (55) और पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के मोजमपट्टी निवासी अखिलेश कुमार यादव (40) शामिल हैं। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 14 सितंबर को नया टोला चौक, उदाकिशुनगंज-नवगछिया रोड पर अपराधियों ने षड्यंत्र कर विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के बयान पर पुरैनी थाना में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 16 सितंबर को चारों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में विक्की मेहता की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव के कारण उसकी हत्या की गई। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अखिलेश कुमार यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रघुवंशनगर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।
हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी, अरार थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 (एसटीएफ) की टीम शामिल रही।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक 14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था। इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।
    2
    पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद
मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक
14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।
हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था।
इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी-12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • खबर- आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल के मासूम की संदिग्ध मौत! कुत्ते से डराने का परिजनों ने लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सरायगढ़-भपटियाही के छिटही पंचायत स्थित सिमरी वार्ड नंबर-2 की घटना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    खबर- आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल के मासूम की संदिग्ध मौत! 
कुत्ते से डराने का परिजनों ने लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सरायगढ़-भपटियाही के छिटही पंचायत स्थित सिमरी वार्ड नंबर-2 की घटना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Soyal alam DAT/MDE news
    Soyal alam DAT/MDE news
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.