Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल! विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं। वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है। कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
मिथिलेश कुमार
बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल! विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं। वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है। कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।1
- गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।1
- बेगूसराय में NH 31 # किनारे झाड़ी में मिली अज्ञात #महिला का शव ! इनियार और पनसल्ला के बीच की घटना !,,,,,1
- एक मगरमच्छ जो कि तालाब से निकाल कर बाकी और बढ़कर सभी जलवणों ने मुझे मुसाफिर के साथ इसको अपने काबू में किया1
- पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर1
- खारिया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित खगड़िया / मानसी। आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षक दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।1
- विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ विश्वकर्मा पूजा को लेकर गोगरी प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम पांच बजे तक गोगरी और जमालपुर बाजार विश्वकर्मा पूजा से संबंधित सामग्रियों से सजे नजर आए। बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुकानों पर वाहनों को सजाने के सामान, पूजा सामग्री, फूल-माला सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती रही। इसके अलावा प्रसाद के लिए मिठाई, केला और अन्य फल की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन मालिकों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाजार में पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह है। कई लोगों ने अपने वाहनों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर सजावट शुरू कर दी है। वहीं, पूजा सामग्री एवं मिठाई-फल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पूजा को लेकर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में और अधिक भीड़ होने की संभावना है।1
- NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! 🚨 NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल! आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा? 👉 नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए! #NH27 #NHAI #NitinGadkari #सड़क_निर्माण #टैक्स_का_पैसा #जनता_का_सवाल #सरकारी_पैसा #सड़क_की_हकीकत #बिहार #HamTakNews1
- खबर- आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल के मासूम की संदिग्ध मौत! कुत्ते से डराने का परिजनों ने लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सरायगढ़-भपटियाही के छिटही पंचायत स्थित सिमरी वार्ड नंबर-2 की घटना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1