logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खारिया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित खगड़िया / मानसी। आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षक दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

4 hrs ago
user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
चौथाम, खगड़िया, बिहार•
4 hrs ago

खारिया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित खगड़िया / मानसी। आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षक दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

More news from बिहार and nearby areas
  • मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    1
    मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर
विश्वकर्मा पूजा की तैयारी
खगड़िया
मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर
विश्वकर्मा पूजा की तैयारी
खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
    1
    गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई।
मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। 
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 
किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुनो गौरता सोना मैं हमरो भजनिया गोर चुके कर छपरा नाम है विजय पावर में अटकल मरणैया
    1
    सुनो गौरता सोना मैं हमरो भजनिया गोर चुके कर छपरा नाम है विजय पावर में अटकल मरणैया
    user_हीराभाई
    हीराभाई
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी
    1
    मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी
मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • अब हर मौके के लिए परफेक्ट लुक पाएं Shagun Trends पर। Stylish Kurtis, Suits, Ethnic & Party Wear — शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में। थाना मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे, हवेली खड़गपुर, मुंगेर Call: 9110192357
    1
    अब हर मौके के लिए परफेक्ट लुक पाएं Shagun Trends पर।
Stylish Kurtis, Suits, Ethnic & Party Wear — शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में।

थाना मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
Call: 9110192357
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter Munger, Bihar•
    15 hrs ago
  • इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    1
    इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प
बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में 
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प 
कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन
बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत
बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा मेला को लेकर तैयारी पूरी खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत से जहां बेल्हा महादलित के समीप विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा मेला का शानदार आयोजन किया गया है जिसमें गुरुवार को शाम के सात बजे विधिवत मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दो दिवसीय मेले में रात्रि में महान सामाजिक देहाती नाच का कार्यक्रम रखा गया है इसके अलावा मेले में सभी प्रकार की दुकानें भी लगाई जा रही है। यहां विगत कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग आते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा बताया गया की विगत दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें विजेता टीम को गुरुवार के शाम उद्घाटन के बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर पूरे पंचायत सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा मेला को लेकर तैयारी पूरी 
खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत से जहां बेल्हा महादलित के समीप विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा मेला का शानदार आयोजन किया गया है जिसमें गुरुवार को शाम के सात बजे विधिवत मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दो दिवसीय मेले में रात्रि में महान सामाजिक देहाती नाच का कार्यक्रम रखा गया है इसके अलावा मेले में सभी प्रकार की दुकानें भी लगाई जा रही है। यहां विगत कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग आते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा बताया गया की विगत दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें विजेता टीम को गुरुवार के शाम उद्घाटन के बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर पूरे पंचायत सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।
    1
    मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित
दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित
खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए।
मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया  मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.