logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

3 hrs ago
user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
चौथाम, खगड़िया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ विश्वकर्मा पूजा को लेकर गोगरी प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम पांच बजे तक गोगरी और जमालपुर बाजार विश्वकर्मा पूजा से संबंधित सामग्रियों से सजे नजर आए। बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुकानों पर वाहनों को सजाने के सामान, पूजा सामग्री, फूल-माला सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती रही। इसके अलावा प्रसाद के लिए मिठाई, केला और अन्य फल की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन मालिकों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाजार में पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह है। कई लोगों ने अपने वाहनों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर सजावट शुरू कर दी है। वहीं, पूजा सामग्री एवं मिठाई-फल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पूजा को लेकर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में और अधिक भीड़ होने की संभावना है।
    1
    विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विश्वकर्मा पूजा को लेकर गोगरी प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम पांच बजे तक गोगरी और जमालपुर बाजार विश्वकर्मा पूजा से संबंधित सामग्रियों से सजे नजर आए। बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुकानों पर वाहनों को सजाने के सामान, पूजा सामग्री, फूल-माला सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती रही। इसके अलावा प्रसाद के लिए मिठाई, केला और अन्य फल की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन मालिकों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
बाजार में पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह है। कई लोगों ने अपने वाहनों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर सजावट शुरू कर दी है। वहीं, पूजा सामग्री एवं मिठाई-फल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पूजा को लेकर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में और अधिक भीड़ होने की संभावना है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
    1
    शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत
दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को  तैरना नहीं आता था  संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • माता ज्वलप्पा मंदिर मे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन का महोत्सव आयोजित माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    1
    माता ज्वलप्पा मंदिर मे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन का महोत्सव आयोजित
माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन
बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत
बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • मौसम ने लिया करवट झमाझम बारिश शुरू। बदलते मौसम व अचानक बारिश से ..... बुधवार की सुबह से भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम सुहावना बन गया और झमाझम बारिश शुरू हो गया।
    2
    मौसम ने लिया करवट झमाझम बारिश शुरू। बदलते मौसम व अचानक बारिश से .....
बुधवार की सुबह से भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम सुहावना बन गया और झमाझम बारिश शुरू हो गया।
    user_Journalist Raman
    Journalist Raman
    बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा
    4
    बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
लोकेशन बिहार शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया।
राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है।
बाइट: डॉ राकेश रंजन 
समाज सेवी शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बैजनाथ पुर मे हुआ जोरदार स्वागत सहरसा जिले के बैजनाथपुर चौक पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक सिंह कुशवाहा का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पार्टी के चंदन बागची, दिनेश कुशवाहा, शंभू मेहता, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह कुशवाहा ने बताया की पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है इस दौरान खास करके देखा जा रहा है की पार्टी के कार्यकर्ता को जनता के हित की काम करने में किसी प्रकार की व्यवधान तो पैदा नहीं हो रहा है। सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर और पत्रकार के बीच हुई झड़प को लेकर पूछे जाने पर बताया की एन डी ए की सरकार में कार्रवाई होती है डॉक्टर द्वारा किया गया इस प्रकार का व्यवहार काफी निन्दनीय है दोषी है तो उनके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बैजनाथ पुर मे हुआ जोरदार स्वागत 
सहरसा जिले के बैजनाथपुर चौक पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक सिंह कुशवाहा का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पार्टी के चंदन बागची, दिनेश कुशवाहा, शंभू मेहता, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह कुशवाहा ने बताया की पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है इस दौरान खास करके देखा जा रहा है की पार्टी के कार्यकर्ता को जनता के हित की काम करने में किसी प्रकार की व्यवधान तो पैदा नहीं हो रहा है। सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर और पत्रकार के बीच हुई झड़प को लेकर पूछे जाने पर बताया की एन डी ए की सरकार में कार्रवाई होती है डॉक्टर द्वारा किया गया इस प्रकार का व्यवहार काफी निन्दनीय है दोषी है तो उनके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • खारिया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित खगड़िया / मानसी। आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षक दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।
    1
    खारिया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
खगड़िया / मानसी। आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षक दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • परिवार विकास अभियान को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित। गोगरी (खगड़िया)। परिवार विकास अभियान के तहत बुधवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अभिषेक आनंद, अस्पताल मैनेजर पूजा कुमारी, बीसीएम नीतू कुमारी सहित कई एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के महत्व और इसके विभिन्न साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही योग्य दंपतियों को उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिवार विकास अभियान के तहत विशेष पखवाड़ा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस अवधि में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ क्षेत्र स्तर पर भी परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के उपलब्ध विकल्पों के प्रति लोगों को जागरूक करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार उचित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अस्पताल स्तर पर भी इस अभियान के दौरान लोगों को आवश्यक परामर्श एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    परिवार विकास अभियान को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित।
गोगरी (खगड़िया)। परिवार विकास अभियान के तहत बुधवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अभिषेक आनंद, अस्पताल मैनेजर पूजा कुमारी, बीसीएम नीतू कुमारी सहित कई एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के महत्व और इसके विभिन्न साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही योग्य दंपतियों को उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिवार विकास अभियान के तहत विशेष पखवाड़ा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस अवधि में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ क्षेत्र स्तर पर भी परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के उपलब्ध विकल्पों के प्रति लोगों को जागरूक करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार उचित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अस्पताल स्तर पर भी इस अभियान के दौरान लोगों को आवश्यक परामर्श एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा
    4
    बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
लोकेशन बिहार शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया।
राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है।
बाइट: डॉ राकेश रंजन 
समाज सेवी शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.