Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ।। चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के पेशकार को पकड़ा, चकबंदी पेशकर अल्ताफ़ ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार के नाम पर मांगी थी 25 हज़ार की रिश्वत , चकबंदी पेशकार ने 1.5 लाख रुपए की डिमांड की थी बाद में 25 हज़ार में तय हुआ था सौदा, कलेक्ट्रेट से पेशकार की पकड़कर कोतवाली पहुंची एंटी करप्शन की टीम, धर्मवीर सिंह की तहरीर पर एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी ऑफिस का मामला ।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ।। चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के पेशकार को पकड़ा, चकबंदी पेशकर अल्ताफ़ ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार के नाम पर मांगी थी 25 हज़ार की रिश्वत , चकबंदी पेशकार ने 1.5 लाख रुपए की डिमांड की थी बाद में 25 हज़ार में तय हुआ था सौदा, कलेक्ट्रेट से पेशकार की पकड़कर कोतवाली पहुंची एंटी करप्शन की टीम, धर्मवीर सिंह की तहरीर पर एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी ऑफिस का मामला ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के पेशकार को पकड़ा, चकबंदी पेशकर अल्ताफ़ ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार के नाम पर मांगी थी 25 हज़ार की रिश्वत , चकबंदी पेशकार ने 1.5 लाख रुपए की डिमांड की थी बाद में 25 हज़ार में तय हुआ था सौदा, कलेक्ट्रेट से पेशकार की पकड़कर कोतवाली पहुंची एंटी करप्शन की टीम, धर्मवीर सिंह की तहरीर पर एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी ऑफिस का मामला ।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़.........* हमीरपुर के मौदहा तहसील परिसर में हाई बोल्टेज ड्रामा, घरेलू विवाद के चलते पति ने उठाया आत्मघाती कदम, पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने काटी हाथ की नश, ब्लेड से वार कर पति ने किया सुसाइड करने का प्रयास, सब इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिवेदी ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ा, पुलिस ने घायल अवस्था मे युवक को अपस्ताल में कराया एडमिट, कोतवाली मौदहा इलाके के सिजवाही गांव के रहने वाले है पति पत्नी, मौदहा तहसील परिसर में पति पत्नी के बीच जमकर चली ड्रामेबाजी *रिपोर्ट शाहिद मसरूर पप्पू बुंदेला*1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। भारत के द्वारा चलाए जा रहे मतगणना कार्यक्रम में शामिल होकर भारत निवासी जनता को जागरूक कर मतगणना करवाने के पहल के चलते और सरकार के निर्देशानुसार जगह जगह अधिकारियों ने भी जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दी है। इसी क्रम में घाटमपुर तहसील से एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी अविचल सिंह ने जनता को जागरूक करने का उद्देश्य बताया। तहसील रैली में तहसील कर्मचारियों सहित तहसीलदार अंकिता पाठक, उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह अन्य तहसील के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के धार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे दबने से 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दर्जनों मज़दूर घायल है। पिकअप में लगभग 40 से 45 मजदूर सवार थे ।1
- हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।1
- लाइट वाला पंखा चलाने पर बहू को पीटा, आत्महत्या का प्रयास हमीरपुर। जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली का बिल अधिक आने से नाराज सास-ससुर ने बहू को पंखा चलाने से मना किया और विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान बहू ने गुस्से और तनाव में आकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल बहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- हमीरपुर। पांच दिन पहले फांसी के फंदे में लटके हुए मृत मिले युवक की पत्नी ने हत्या कर देने की तहरीर देकर सास ससुर देवरानी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव की महिला आरती पत्नी पुष्पम चंदेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मायका जनपद बांदा थाना जसपुरा के अमारा गांव में है। साढे चार साल पहले शादी होने पर दो बच्चे होने के साथ एक बच्चा पेट में पल रहा है। 24 अप्रैल को 30 वर्षीय पति पुष्पम ने रात में फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुर ब्रजेश पुत्र पूरन सिंह, सास राधा, देवरानी डोली पत्नी अनुपम ने एक राय होकर पति की हत्या कर फांसी के फंदा में लटका दिया था। अपनी मां के साथ आई मृतक की पत्नी ने ससुराली जनों के खिलाफ पति की हत्या कर देने की धारा 103(1), 238, 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने महिला के ससुर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी का कहना है कि शादी में बाइक दी गई थी। बाइक को देवर अनुपम लिए हुए है। देवर से बाइक को दिलाए जाने के लिए मृतक की पत्नी मांग कर रही है। एसआई रवि शंकर ने उसकी बाइक के दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।1