Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवभूमि माता हडिंबा की गोट में बसी मनाली कुल्लू हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य को देखने के लिए देश-विदेश से आतेहैं
Himachal Update 24 News
देवभूमि माता हडिंबा की गोट में बसी मनाली कुल्लू हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य को देखने के लिए देश-विदेश से आतेहैं
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Himachal Update 24 News3
- रिपोर्ट 11 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कल्लू की शिलहीहार पंचायत के विभाजन पर पंचायत दो बनने लोगों ने खुशी मनाई है इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर के साथ कुल्ल्वी नाट्टी डालकर जश्न मनाया इस पंचायत के सीमकन को लेकर विधायक ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है1
- जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।1
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- सुजानपुर उपमंडल सुजानपुर में भांग की फसल लहरा रही है और इस भांग का युवा वर्ग भरपूर आनंद उठा रहे हैं सुजानपुर में एक व्यक्ति खुले में सबके सामने भांग के पत्तों को हाथों में रगड़ता मलता हुआ कमरे में कैद हुआ है यहां हम आपको बता दें कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का अभियान चला है मुख्यमंत्री खुद युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं रैलियां निकाली जा रहे हैं वही दूसरी और लहरा रही भांग प्रदेश में नशे को बढ़ावा दे रही है सुजानपुर शहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भांग उखाड़ो अभियान पूरे शहर में चलाया जाए और इस नशे की खेती का खात्मा किया जाए जो लोग यह कार्य कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया । मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा। वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।2
- Post by Himachal Update 24 News1