Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटमपुर-डिप्लोमा लेने गई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में तहरीर घाटमपुर के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ज्वाला प्रसाद आईटीआई के अध्यापक ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने 2022 में जहानाबाद रोड स्थित निजी आईटीआई से कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स किया था। बीएससी नर्सिंग में चयन के कारण वह तब डिप्लोमा नहीं ले सकी थी। फीस जमा होने के बाद मंगलवार दोपहर वह डिप्लोमा लेने गई। आरोप है कि अध्यापक ने ऑफिस बुलाकर अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी। छात्रा किसी तरह बाहर निकली और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घाटमपुर थाने में तहरीर देकर अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है। पुलिस जाँच कर रही है।
Vipin patrkaar G.t.m
घाटमपुर-डिप्लोमा लेने गई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में तहरीर घाटमपुर के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ज्वाला प्रसाद आईटीआई के अध्यापक ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने 2022 में जहानाबाद रोड स्थित निजी आईटीआई से कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स किया था। बीएससी नर्सिंग में चयन के कारण वह तब डिप्लोमा नहीं ले सकी थी। फीस जमा होने के बाद मंगलवार दोपहर वह डिप्लोमा लेने गई। आरोप है कि अध्यापक ने ऑफिस बुलाकर अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी। छात्रा किसी तरह बाहर निकली और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घाटमपुर थाने में तहरीर देकर अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है। पुलिस जाँच कर रही है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कानपुर. शहर के एक रसूखदार परिवार में ब्याही गई युवती ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद उसे रात 12 बजे होने वाली तांत्रिक पूजा में शामिल होने को मजबूर किया गया। आरोप के मुताबिक, पूजा निर्वस्त्र होकर करनी थी। युवती के कपड़े उतरवाकर उसके पूरे शरीर पर राख लगाई गई, जिसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास हर महीने ऐसी पूजा करवाती है, क्योंकि उसका मानना है कि परिवार के पास जो धन-दौलत है, वह तंत्र-मंत्र की वजह से ही है। युवती ने बताया कि उसने करीब 3-4 महीने तक यह सब सहा, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कई कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामला यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- UP के कानपुर से एक ऐसा केस सामने आया जिसने मानवता को भी झकझोर कर रख दिया। घर की बहू ने पति - सास व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR कराई है। विवाहिता का आरोप है की उसकी शादी कौतुक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की।मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं. इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है। इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मेरे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ऐसे में मैंने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पति ने मुझे अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की। इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया1
- वीडियो दर्दनाक ही नहीं बल्कि सीने को चीर देने वाला हैं। महाराष्ट्र के वसई में एक मामूली विवाद के बाद संदीप नामक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे विग्नेश को उसके पैर पकड़ कर ऑटो से बाहर खींचा और घुमाते हुए सड़क पर पटक, पटक कर जान लेने की कोशिश की।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव क्षेत्र के भूतपूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा गांव के हित के लिए और विकास के लिए कुल गांव क्षेत्र जनता की समस्या मच्छरों से हो रही बीमारियां मच्छरों से गंभीर रूप में जो बीमारियां हो रही है उसके बचाव के लिए संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा नगर निगम को दी गई सूचना जिससे नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा मच्छरों से बीमारी से बचाव के लिए मच्छर से मुक्ति के लिए नगर निगम की टीम के द्वारा किया गया दवा का छिड़काव किया गया कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और संपर्क भारत समाचार पत्र1
- carvaan mathmatics class-2nd chapter 2 exercise - 1 (b)1
- कानपुर — एक रसूखदार परिवार में शादी के बाद युवती ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- घाटमपुर (कानपुर नगर)। क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से दस हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घाटमपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।.पीड़ित छोटेलाल तिवारी पुत्र रजोला, निवासी ग्राम डोहरू, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को सुबह के वक्त अपनी परचून की दुकान से बाजार सामान लेने जा रहा था। उसके पास दस हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। तभी शर्मा पेट्रोल पंप, हमीरपुर रोड के पास दो बाइक सवार युवक आए और उससे रुपये व फोन छीन लिए। विरोध करने पर धक्का मारकर भाग निकले। थाना प्रभारी घाटमपुर को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।1