logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।

4 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिये शुक्रवार दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भाण्डेर से संपर्क कर गौशाला की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद नगर परिषदव द्वारा गठित टीम ने अभियान चलाकर 35 आवारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें ततारपुर स्थित गौशाला में सुरक्षित भेजा गया। साथ ही नगर में पशु मालिकों को अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने की सख्त समझाइश दी गई तथा मुनादी कर जागरूकता भी फैलाई गई। नगर निकाय द्वारा पूर्व में पारित पी.आई.सी. संकल्प के तहत कैटल कैचर खरीदने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    1
    भांडेर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिये शुक्रवार दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भाण्डेर से संपर्क कर गौशाला की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद नगर परिषदव द्वारा गठित टीम ने अभियान चलाकर 35 आवारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें ततारपुर स्थित गौशाला में सुरक्षित भेजा गया। साथ ही नगर में पशु मालिकों को अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने की सख्त समझाइश दी गई तथा मुनादी कर जागरूकता भी फैलाई गई।
नगर निकाय द्वारा पूर्व में पारित पी.आई.सी. संकल्प  के तहत कैटल कैचर खरीदने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    1
    दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।
यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रियल न्यूज
    1
    Post by रियल न्यूज
    user_रियल न्यूज
    रियल न्यूज
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विधायक प्रदीप अग्रवाल मंच पे गए थे आशीर्वाद लेने बाबा जी ने मार दिए मुक्के
    1
    विधायक प्रदीप अग्रवाल मंच पे गए थे आशीर्वाद लेने बाबा जी ने  मार दिए मुक्के
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम  जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई।
और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.