दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल – जिला अस्पताल में उपचार जारी दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल – जिला अस्पताल में उपचार जारी दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।1
- Post by रियल न्यूज1
- दतिया। शहर की नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने जनहित योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि गरीबों के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों के नाम पर लाखों रुपए का घालमेल किया गया, जबकि कई स्थानों पर शौचालयों का निर्माण धरातल पर हुआ ही नहीं। RTI से खुला मामला, विभाग ने नहीं दी जानकारी इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अधिवक्ता द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर पालिका से शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई। आरोप है कि विभाग ने जानकारी देने में टालमटोल की और स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इससे मामले में और अधिक संदेह गहरा गया। कागजों में बने शौचालय, जमीन पर नहीं सूत्रों के मुताबिक, नगर में कई ऐसे शौचालय हैं जिनका रिकॉर्ड में निर्माण दिखाया गया है, लेकिन वास्तविकता में उनका अस्तित्व ही नहीं है। यानी कागजों में निर्माण दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई और उसका गबन कर लिया गया। सीएमओ बोले — होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित योजनाओं पर उठे सवाल यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कितनी योजनाएं ऐसी होंगी, जिनमें इसी तरह से भ्रष्टाचार किया गया होगा? गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में इस तरह की लापरवाही और घोटाला प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन से पारदर्शिता की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी जनहित योजनाओं की ऑडिट कराने की भी मांग उठ रही है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।2
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- विधायक प्रदीप अग्रवाल मंच पे गए थे आशीर्वाद लेने बाबा जी ने मार दिए मुक्के1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1