अवैध लाईम स्टोन खनन पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार: पांचौड़ी पुलिस ने एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया डिटेन एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई; अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को दी गई सूचना पांचौड़ी(नागौर):अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचौड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 01 एलएनटी (LNT) मशीन तथा पत्थर से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन (जब्त) किया है। घटना का विवरण: सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त नागौर) श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में पांचौड़ी थानाधिकारी उर्जा राम (उप निरीक्षक) मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। सरहद भेड़ से एलएनटी मशीन जब्त: गश्त के दौरान मौजा भेड़ स्थित खेत खसरा नंबर 2283/2275 के अंदर अवैध रूप से खनन करने में प्रयुक्त एलएनटी मशीन (चेसिस नंबर RSB-J-2-19 5859) खेत से लगभग 300 मीटर दूरी पर खड़ी पाई गई। वाहन मालिक धुन्धियाडी निवासी ओमप्रकाश जाट को मोबाइल के जरिए मौके पर बुलाने पर वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने एलएनटी मशीन को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। भुंडेल-निम्बोला मार्ग पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: तत्पश्चात थानाधिकारी मय टीम मौजा भेड़ से रवाना होकर भुंडेल पहुंचे। भुंडेल एवं निम्बोला के बीच पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चेनाराम पुत्र अनाराम जाति जाट (निवासी जीवणबेरा) बताया। ट्रॉली में भरे लाईम स्टोन पत्थरों के संबंध में वैध रवाना या दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर RJ 21 RN 5398) को मय ट्रॉली जब्त कर लिया। खनिज विभाग को सौंपी जाएगी अग्रिम कार्रवाई: पांचौड़ी पुलिस ने जब्ती की संपूर्ण जानकारी खनिज विभाग नागौर के अभियंताओं को फोन के माध्यम से दे दी है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है और खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध लाईम स्टोन खनन पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार: पांचौड़ी पुलिस ने एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया डिटेन एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई; अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को दी गई सूचना पांचौड़ी(नागौर):अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचौड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 01 एलएनटी (LNT) मशीन तथा पत्थर से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन (जब्त) किया है। घटना का विवरण: सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त नागौर) श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में पांचौड़ी थानाधिकारी उर्जा राम (उप निरीक्षक) मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। सरहद भेड़ से एलएनटी मशीन जब्त: गश्त के दौरान मौजा भेड़ स्थित खेत खसरा नंबर 2283/2275 के अंदर अवैध रूप से खनन करने में प्रयुक्त एलएनटी मशीन (चेसिस नंबर RSB-J-2-19 5859) खेत से लगभग 300 मीटर दूरी पर खड़ी पाई गई।
वाहन मालिक धुन्धियाडी निवासी ओमप्रकाश जाट को मोबाइल के जरिए मौके पर बुलाने पर वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने एलएनटी मशीन को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। भुंडेल-निम्बोला मार्ग पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: तत्पश्चात थानाधिकारी मय टीम मौजा भेड़ से रवाना होकर भुंडेल पहुंचे। भुंडेल एवं निम्बोला के बीच पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चेनाराम पुत्र अनाराम जाति जाट (निवासी जीवणबेरा) बताया। ट्रॉली में भरे लाईम स्टोन पत्थरों के संबंध में वैध रवाना या दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर RJ 21 RN 5398) को मय ट्रॉली जब्त कर लिया। खनिज विभाग को सौंपी जाएगी अग्रिम कार्रवाई: पांचौड़ी पुलिस ने जब्ती की संपूर्ण जानकारी खनिज विभाग नागौर के अभियंताओं को फोन के माध्यम से दे दी है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है और खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बोरूंदा मे आरती का लाईव असलम खिलजी,,,श्री बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य चातुर्मास समारोह में संत गोविन्द गोपाल महाराज। लाईव असलम खिलजी1
- रियांबड़ी क्षेत्र के करिया माकड़ा गांव में कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों और अधिकांश गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस लगातार बनी समस्या के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह पशुओं का दूध निकालने जाने वाले किसानों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में गड्ढों का पता न चलने के कारण किसान गिर जाते हैं, जिससे दूध फैल जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण कई छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी सुनील जाट ने बताया कि गांव के लगभग हर गली-मोहल्ले में कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। छोटे बच्चे अक्सर बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और गलियों की तत्काल मरम्मत की जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी मांग रखेंगे। रियांबड़ी क्षेत्र के करिया माकड़ा गांव में कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों और अधिकांश गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस लगातार बनी समस्या के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह पशुओं का दूध निकालने जाने वाले किसानों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में गड्ढों का पता न चलने के कारण किसान गिर जाते हैं, जिससे दूध फैल जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण कई छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी सुनील जाट ने बताया कि गांव के लगभग हर गली-मोहल्ले में कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। छोटे बच्चे अक्सर बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और गलियों की तत्काल मरम्मत की जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी मांग रखेंगे।1
- कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।1
- बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड की बदहाल व्यवस्था पर सवाल इकबाल खान बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड, जहां चिरंजीवी योजना के तहत प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है, वहां से मुझे एक सज्जन ने वीडियो भेजा है। वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ गंभीर मरीज जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।आज पीबीएम अस्पताल की हालत बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों में जवाबदेही का अभाव है और आए दिन अस्पताल को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं। आरोप यह भी हैं कि कुछ डॉक्टर निजी क्लीनिकों पर मरीज देखते हैं, निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लिखते हैं और जांच भी ऐसे स्थानों पर करवाते हैं, जहां से उन्हें लाभ मिलने की बात कही जाती है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि गरीब हो या अमीर, कई मरीज मजबूरी में निजी इलाज का सहारा लेने को विवश हो जाते हैं। यह भी शिकायत है कि यदि मरीज निजी तौर पर डॉक्टर को नहीं दिखाता तो वार्ड में भर्ती मरीज का उपचार मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चलता है और कुछ दिन बाद औपचारिकताएं पूरी कर छुट्टी दे दी जाती है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकार इन शिकायतों पर नकेल क्यों नहीं कस रही है। इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हो सकती है। मरीजों को दिखाने और जांच कराने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। चाहे मरीज कितना भी गंभीर क्यों न हो, उसे अपनी बारी का इंतजार करना ही पड़ता है। पीबीएम अस्पताल इन दिनों भगवान भरोसे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। न जनप्रतिनिधियों के नियमित निरीक्षण की चर्चा सुनाई देती है और न ही प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी नजर आती है। अस्पताल प्रशासन को भी मरीजों की परेशानियों का गंभीरता से संज्ञान लेकर व्यवस्था में तत्काल सुधार करना चाहिए।1
- कपिल सरोवर से कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए शिवभक्त 🚩🔱1
- बोरूंदा मे श्री बालाजी महाराज मंदिर में भव्य चातुर्मास समारोह में सत्संग करते संत गोविन्द गोपाल महाराज लाईव असलम खिलजी।1
- रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।1
- इतिहास विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण बीकानेर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने विभाग के समक्ष स्थित उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलगुरु मनोज दीक्षित ने कहा कि प्राचीन भारतीय समाज में मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरा संबंध रहा है। वृक्षों को केवल उपयोगिता की वस्तु नहीं, बल्कि जीवनदाता, देवतुल्य और लोककल्याणकारी माना गया है। उन्होंने बताया कि पुराणों में पीपल, वट, अशोक, बेल, आंवला और नीम जैसे वृक्षों के रोपण को विशेष पुण्यदायी माना गया है।इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि मौर्यकालीन शिलालेखों और स्तंभलेखों में सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगाने, यात्रियों के लिए कुएं खुदवाने तथा औषधीय पौधों के रोपण के उल्लेख मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कौटिल्य के अर्थशास्त्र में अवैध कटाई और वन संपदा के दुरुपयोग पर दंड का भी प्रावधान था। उन्होंने कहा कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विभाग से भावनात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, भगवान दास सुथार, डॉ. संजना चौधरी, सुशीला बिश्नोई सहित विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बजरंग कलवानी और उमेश पुरोहित ने सहयोग किया। विद्यार्थियों में कार्तिक शर्मा, सोहनलाल कुम्हार, ट्विंकल बीका, भीखाराम सुथार, गरिमा व्यास, अजीत सियाग, मूमल कंवर, अरविंद सिंह भाटी, नेहा सलमान, तुषार गहलोत सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।1
- UGC रोल बैक पर जयपुर की सड़कों पर जनसैलाब! बैरिकेड्स उखाड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता1