बखरी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित बखरी /बेगूसराय /संवाददाता । बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को एसीजेएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव, एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, पेशकार विपिन कुमार, वीरेश सिन्हा, संतोष कुमार, आर्यन राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन पर जोड़ दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर से मामलों की सूची तैयार कर पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से समझौते के लिए प्रेरित करें।एसीजेएम श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया।बैठक के अंत में लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
बखरी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित बखरी /बेगूसराय /संवाददाता । बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को एसीजेएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव, एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, पेशकार विपिन कुमार, वीरेश सिन्हा, संतोष कुमार, आर्यन राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन पर जोड़ दिया गया। अधिकारियों
को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर से मामलों की सूची तैयार कर पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से समझौते के लिए प्रेरित करें।एसीजेएम श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया।बैठक के अंत में लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
- Post by NITISH KUMAR SHARMA2
- बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं मद्द निषेध को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.1
- Post by India khabar Begusarai.1
- पोखरिया वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है इस मामले में एक पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- पंचायती राज विभाग1
- Post by News Bihar1
- लखीसराय: नवपदस्थापित जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के पदभार ग्रहण के उपलक्ष्य में बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी (BAPWD) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। जानकारी के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान नरेश चौधरी ने विश्वास जताया कि डीएम के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और प्रशासन व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।1
- खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले शिरोमणि कुमार एवं विजय कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 01 मोटरसाइकिल बड़ा मत किया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1