*प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता । *प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत* *प्रयागराज।* हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। *बड़ा सवाल:* आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। --- #Prayagraj #Handia #SPLeaderMurder #PawanYadav #Firing #CrimeNews #PrayagrajPolice #UPCrime #BreakingNews
*प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता । *प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत* *प्रयागराज।* हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। *बड़ा सवाल:* आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। --- #Prayagraj #Handia #SPLeaderMurder #PawanYadav #Firing #CrimeNews #PrayagrajPolice #UPCrime #BreakingNews
- *प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता । *प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत* *प्रयागराज।* हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। *बड़ा सवाल:* आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। --- #Prayagraj #Handia #SPLeaderMurder #PawanYadav #Firing #CrimeNews #PrayagrajPolice #UPCrime #BreakingNews1
- पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानों द्वारा UPSC अभ्यर्थियों को सम्बोधित करने के दौरान अस्सलामु अलैकुम, इंशाअल्लाह और जज़ाकल्लाह जैसे इस्लामी शब्द बोलने पर नेताओं ने... खड़गपुर पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ तबादला इन दिनों प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खड़गपुर की तत्कालीन एडिशनल पुलिस अधीक्षक (ASP) बुशरा बानो द्वारा यूपीएससी (UPSC) अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए एक वीडियो में धार्मिक अभिवादनों के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएस बुशरा बानो ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने 'अस्सलामु अलैकुम' से की और बातचीत के दौरान 'इंशाअल्लाह' तथा 'जजाकल्लाह' जैसे अरबी/इस्लामी शब्दों का प्रयोग किया।वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद 'हिंदू लीगल फंड' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अखिल भारतीय सेवा का प्रतिनिधित्व करने वाले एक लोक सेवक को सार्वजनिक मंचों पर पूर्ण धार्मिक तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। शिकायतकर्ताओं का तर्क था कि एक सरकारी अधिकारी को धार्मिक शब्दों के बजाय 'जय हिंद' या 'वंदे मातरम्' जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का उपयोग करना चाहिए था।शिकायत के तुरंत बाद प्रशासनिक कार्रवाई इस विवाद और शिकायत के कुछ ही दिनों के भीतर, राज्य गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला कर दिया। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों ने इसे एक नियमित फेरबदल बताया है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इसे इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तीखी बहस तबादले के इस फैसले के बाद विपक्षी और सहयोगी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें महुआ मोइत्रा (TMC सांसद) ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए कि क्या किसी सामान्य व्यक्तिगत या सांस्कृतिक अभिवादन पर इस तरह की कार्रवाई न्यायसंगत है। इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस नेता) और पुष्पेंद्र सरोज (सपा सांसद) इन नेताओं ने भी बुशरा बानो के समर्थन में बयान देते हुए इसे प्रशासनिक अतिरेक करार दिया। सेवा नियमावली और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बहस यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों की आचार संहिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच एक नई बहस को जन्म दे रहा है। एक वर्ग का मानना है कि वर्दीधारी अधिकारियों को अपनी सार्वजनिक पहचान में किसी भी धार्मिक प्रतीक या शब्द से बचना चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग का तर्क है कि सामान्य बातचीत में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक शब्द किसी अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा या निष्पक्षता को प्रभावित नहीं करते हैं।3
- बिल जमा होने के बावजूद जेई ने काटा केबल उपभोक्ता परेशान और शर्मसार उपभोक्ता प्रभा देवी पत्नी शियाशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम आंबा विकास खंड कौंधियारा, करछना प्रयागराज विद्युत उपभोक्ता नम्बर 3474878000 है, उपभोक्ता लगातार अपना बिजली का बिल जमा कर रहा है, उसके बाउजूद कौंधियारा विद्युत उपखंड के जेई रिजवान अहमद द्वारा आज प्रभा देवी के लाइट का केबल काट देना विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो रही है, जबकि उसी ट्रांसफार्मर से कई उपभोक्ता ऐसे भी है जिनका कई सालों से लम्बा बिल बकाया है, लेकिन जेई महोदय लेनदेन करके उन सबकी लाइट निर्बाध रूप से चलवा रहे हैं, अचानक हुए इस गलत कार्यवाही से प्रभा देवी का परिवार भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हो गया है, जबकि बिल जमा करने के बावजूद प्रभा देवी को शर्मिंदगी झेलना पड़ रहा है3
- रसौली गांव में सड़क पर भैंस बांधने से आवागमन प्रभावित , कई बार शिकायत पर भी नहीं रुका2
- प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल टूटने के कारण ई -रिक्शा गिरा नहर में और चालक ने कूदकर बचाई जान..... प्रयागराज के भटपुरा लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक ई-रिक्शा सीधे गहरी नहर में गिर गया। यह हादसा 15 सितंबर 2026 को तब हुआ जब ई-रिक्शा चालक टूटे पुल के कारण बंद रास्ते को पार करने के लिए नहर के किनारे बनी संकरी और फिसलन भरी कच्ची पटरी से निकलने की कोशिश कर रहा था। चालक की सूझबूझ से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ते ही चालक कप्तान बिंद ने समझदारी दिखाते हुए वाहन से कूदकर पहले अपनी जान बचाई। हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर बुलाया और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) से इस मामले का संज्ञान लेकर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने और तब तक के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है। गनीमत यह रही कि चालक पहले ही कूद चुका था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के गुस्से को और बढ़ा दिया है क्योंकि टूटे पुल की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।1
- थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट1
- प्रयागराज-हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान मौत प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा हंडिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने मुगरहा गांव निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बाइट जारी की।1
- प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गई जब पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दिया1