Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा—पीड़ित परिवार को मिले पर्याप्त न्याय पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।
Roshan Kapse
कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा—पीड़ित परिवार को मिले पर्याप्त न्याय पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rintu Khan1
- आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के फ़िल्म निर्माता इंद्रजीत सिंह बैस व वंशमणि शर्मा द्वारा निर्मित फ़िल्म बच्चा गैंग देखने के लिए स्कूलों में लगी होड़ स्कूल प्रबंधक एक हफ्ते पेहले से अपनी बुकिंग करा रहे हैं फ़िल्म देखने के बाद बच्चों में काफी उत्साह हैं ।1
- मध्य प्रदेश के तमिया में एक बार फिर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रमुख शूटिंग हब के रूप में उभर रहा1
- ग्राम पंचायत उमरी के सचिव साहेबलाल गढेकर ने पांडोल में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुई अभद्रता को लेकर कुछ लोगों की शिकायत की है। सचिव ने शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन ग्राम सभा में कुछ महिला और पुरुषों ने मिलकर चल रही ग्राम सभा में व्यवधान उत्पन्न किया और सचिव के साथ गाली गलौज कर अपमानित किया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने संगठन के नेतृत्व में जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है फिलहाल मामले में उचित जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आएंगी1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रही बाघ की घटनाएं को देखते हुए वन विभाग के विरोध मे विशाल जन आंदोलन किया गया।, बिछुआ नगर में बुधवार को पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रहे बाघ के हमलों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ धरना बिछुआ क्षेत्र में बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में बाघ के हमले में महेंद्र पिता शंभु मांडेकर, दिनेश पिता पूसू मांडेकर और बलराम पिता फकीरा डहरिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई।इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड बिछुआ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही करने का विरोध किया गया । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंच नेशनल पार्क के बिछुआ रेंज कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाघ के हमलों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचितमुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक महासचिव विपिन उईके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कड़ोपे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहस पटेल, बंसी उईके, पूसू उईके, शेषराव उईके, युवराज देशमुख,जितेंद्र राजपूत, प्रेमसिंग उईके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश उईके, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, सरपंच शंकर इनवाती, गोविंद इनवाती, जित्तू इनवाती, सुरेश कुमरे, सुखदयाल धुर्वे, अरूण उइके, सचिन मर्सकोले, क्षितिज मिश्रा, वीरपाल इनवाती, अनिल डेहरिया, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोनेकर, राजेश साहू, सियाराम साहू, संतलाल उइके, सत्यम साहू, युवराज ठाकुर, अर्जुन यादव, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, अनिता पहाड़े, सिंधु परतेती, प्राची मांडेकर, रेवती मांडेकर धूपवतीगोनेकर, शांति बलानी, अनारकली ढोंके, सरिता मांडेकर रेखा मांडेकर इंद्रा मांडेकर, सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बाघ के हमलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।1
- पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का अलग रुख सामने आया। सीईओ ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में विधायक और प्रशासन के अलग-अलग दावों के बीच सच्चाई क्या है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।2
- Post by Rintu Khan1
- *ब्रेकिंग न्यूज़: अंग्रेजों के जमाने का परासिया-पिपरिया रोड रेलवे पुल आज ढहाया गया, कार्य प्रगति पर* *परासिया, छिंदवाड़ा | 16 अप्रैल 2026* परासिया-पिपरिया रोड पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का पुराना रेलवे अंडर ब्रिज/आर्च पुल आज तोड़ दिया गया। रेलवे द्वारा नए बॉक्स पुल के निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मलबा हटाने और नए पुल का कार्य प्रगति पर है। *प्रमुख बिंदु:* - *जर्जर हुआ था ब्रिटिशकालीन पुल*: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्र मौलेश्वर के मुताबिक, अंग्रेजों के समय बना यह आर्च ब्रिज काफी कमजोर हो चुका था और इसकी कार्यशीलता अवधि समाप्त हो गई थी। सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने इसे आवागमन के लिए अयोग्य मानते हुए तोड़ने के आदेश जारी किए थे। - *नए बॉक्स पुल का निर्माण*: पुराने आर्च पुल की जगह अब आधुनिक तकनीक से नया बॉक्स पुल बनाया जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए दोनों ओर रह रहे लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए थे। 14 नवंबर से ही इस मार्ग को बंद कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। - *काम में तेजी, मई तक उम्मीद*: पिपरिया रोड रेलवे अंडर ब्रिज का काम अब अंतिम चरण में है। टेक मोहल्ला एंड की पैरापिट वॉल का काम पूरा हो चुका है। छत ढालने के 16 दिन हो चुके हैं और 21 दिन में सेंट्रिंग हटाने के बाद मई के प्रथम सप्ताह में आवागमन शुरू करने की उम्मीद है। - *जनता को हो रही थी परेशानी*: परासिया शहर स्टेशन के दोनों ओर बसा होने के कारण यह पुल आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण था। पुल बंद होने से लोगों को इटारसी की ओर बने वैकल्पिक फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करना पड़ रहा था। 288fd603791b7948 *अमृत भारत योजना के तहत हो रहा विकास* रेलवे परिसर में इस समय अमृत भारत योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है। पचमढ़ी साइड पर प्रवेश-निकास के अलग द्वार, पक्की आरसीसी सड़क और टाइल्स युक्त फुटपाथ बनाए गए हैं। नए पुल में 12 मीटर चौड़ाई के साथ लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी प्रस्तावित है। 288f फिलहाल रेलवे की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाने में जुटी है। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की है। कार्य पूरा होने के बाद परासिया-पिपरिया रोड पर आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।1