logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24 बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24

1 hr ago
user_भीमकुंड न्यूज़ 24
भीमकुंड न्यूज़ 24
बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24 बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। विंढमगंज बाजार में हादसा, घायल महिला सलैयाडिह की निवासी विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के बाजार में नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे पिंटू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के सामने एक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही महिला को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD2666 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ रुक गया। घायल महिला की पहचान चिंता देवी पत्नी राजाराम, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला की मदद के लिए लोग आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज बताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मोटरसाइकिल की डिग्गी में ताश के पत्ते भी पाए जाने की बात सामने आई, जबकि कुछ ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बाद में लव-कुश शू स्टोर के पास रखा गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार।
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार।
विंढमगंज बाजार में हादसा, घायल महिला सलैयाडिह की निवासी
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के बाजार में नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे पिंटू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के सामने एक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही महिला को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD2666 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ रुक गया।
घायल महिला की पहचान चिंता देवी पत्नी राजाराम, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला की मदद के लिए लोग आगे आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज बताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
मौके पर मोटरसाइकिल की डिग्गी में ताश के पत्ते भी पाए जाने की बात सामने आई, जबकि कुछ ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बाद में लव-कुश शू स्टोर के पास रखा गया।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    1
    विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला


विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    2 hrs ago
  • पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में
    1
    पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
    2
    मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर  घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।
घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा। पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
    1
    पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
    user_Bharat sharma
    Bharat sharma
    पडवा, पलामू, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    1
    गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

गुमला। उपायुक्त  दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े  कई आवेदन प्राप्त हुए।
चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Delhi दिल्ली के नयोडा मे प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन रोड काम जोरो से चल रहा है l दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में इस समय मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 4 (Phase 4) और नोएडा मेट्रो फेज 2 (Aqua Line Extension) पर तेजी से काम चल रहा है। [1, 2] इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें काम कर रही प्रमुख कंपनियों (ठेकेदारों) की पूरी जानकारी नीचे दी गई है: 1. दिल्ली मेट्रो फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) दिल्ली और एनसीआर (जिसमें नोएडा की कनेक्टिविटी भी शामिल है) को जोड़ने के लिए फेज 4 का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ हिस्से इसी साल (2026) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है: [1, 2, 3] गोल्डन लाइन (Golden Line - पूर्व में सिल्वर लाइन): यह तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी तक बन रही है। आगे चलकर फेज 5A में इसका विस्तार कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक होगा, जो नोएडा को सीधा फायदा पहुँचाएगा। [1, 2, 3] मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (Magenta Line Extension): जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग। [1] पिंक लाइन एक्सटेंशन (Pink Line Extension): मजलिस पार्क से मौजपुर। [1] 2. नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (Noida Metro Aqua Line Phase 2) नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत दो महत्वपूर्ण नए रूटों को मंजूरी मिली है: [1, 2] बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142: यह लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू/मैजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन) को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 से जोड़ेगी। [1, 2] ग्रेटर नोएडा डिपो से बोराकी (MMTH): 2.6 किलोमीटर का यह छोटा विस्तार है। [1] सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): इस रूट के शुरुआती हिस्से को भी कैबिनेट और रेलवे बोर्ड से आवश्यक स्वीकृतियां (NOC) मिल चुकी हैं। [1, 2] काम करने वाली प्रमुख कंपनियां (Contractors) इन मेट्रो कॉरिडोर्स के सिविल कंस्ट्रक्शन, डिजाइनिंग और सिग्नलिंग के लिए अलग-अलग बड़ी कंपनियों को ठेके (टेंडर) दिए गए हैं: प्रोजेक्ट / कॉरिडोरकाम पाने वाली प्रमुख कंपनीकाम का विवरणनोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोराकी)L&T (लार्सन एंड टुब्रो)हाल ही में NMRC ने L&T को करीब ₹1,234 करोड़ (कुल प्रोजेक्ट वैल्यू ₹2,670 करोड़) का सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी एलिवेटेड वायडक्ट और 10 नए स्टेशनों का निर्माण करेगी।दिल्ली मेट्रो फेज 4 (विभिन्न कॉरिडोर्स और टनलिंग)KEC International, YFC Projects, और SAM India Builtwellदिल्ली मेट्रो (DMRC) के फेज 4 के कई एलिवेटेड वायडक्ट और स्टेशनों के निर्माण का काम इन कंपनियों के पास है।अंडरग्राउंड टनल और ट्रैक (फेज 4)Afcons Infrastructure और L&T Constructionफेज 4 के मुश्किल अंडरग्राउंड (सुरंग) और बड़े सिविल स्ट्रक्चर्स का काम इन दोनों बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिला है।सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टमAlstom Transport और Hitachi (Ansaldo STS)मेट्रो की सिग्नलिंग, ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल और टेलीकम्युनिकेशन का जिम्मा मुख्य रूप से इन ग्लोबल कंपनियों के पास है।प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंटDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)नोएडा मेट्रो के फेज 2 के निर्माण की देखरेख और जनरल कंसलटेंट की भूमिका खुद DMRC निभा रही है।
    1
    Delhi दिल्ली के नयोडा मे प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन रोड काम जोरो से चल रहा है l
दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में इस समय मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 4 (Phase 4) और नोएडा मेट्रो फेज 2 (Aqua Line Extension) पर तेजी से काम चल रहा है। [1, 2]
इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें काम कर रही प्रमुख कंपनियों (ठेकेदारों) की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
1. दिल्ली मेट्रो फेज 4 (Delhi Metro Phase 4)
दिल्ली और एनसीआर (जिसमें नोएडा की कनेक्टिविटी भी शामिल है) को जोड़ने के लिए फेज 4 का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ हिस्से इसी साल (2026) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है: [1, 2, 3]
गोल्डन लाइन (Golden Line - पूर्व में सिल्वर लाइन): यह तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी तक बन रही है। आगे चलकर फेज 5A में इसका विस्तार कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक होगा, जो नोएडा को सीधा फायदा पहुँचाएगा। [1, 2, 3]
मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (Magenta Line Extension): जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग। [1]
पिंक लाइन एक्सटेंशन (Pink Line Extension): मजलिस पार्क से मौजपुर। [1]
2. नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (Noida Metro Aqua Line Phase 2)
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत दो महत्वपूर्ण नए रूटों को मंजूरी मिली है: [1, 2]
बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142: यह लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू/मैजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन) को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 से जोड़ेगी। [1, 2]
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोराकी (MMTH): 2.6 किलोमीटर का यह छोटा विस्तार है। [1]
सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): इस रूट के शुरुआती हिस्से को भी कैबिनेट और रेलवे बोर्ड से आवश्यक स्वीकृतियां (NOC) मिल चुकी हैं। [1, 2]
काम करने वाली प्रमुख कंपनियां (Contractors)
इन मेट्रो कॉरिडोर्स के सिविल कंस्ट्रक्शन, डिजाइनिंग और सिग्नलिंग के लिए अलग-अलग बड़ी कंपनियों को ठेके (टेंडर) दिए गए हैं:
प्रोजेक्ट / कॉरिडोरकाम पाने वाली प्रमुख कंपनीकाम का विवरणनोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोराकी)L&T (लार्सन एंड टुब्रो)हाल ही में NMRC ने L&T को करीब ₹1,234 करोड़ (कुल प्रोजेक्ट वैल्यू ₹2,670 करोड़) का सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी एलिवेटेड वायडक्ट और 10 नए स्टेशनों का निर्माण करेगी।दिल्ली मेट्रो फेज 4 (विभिन्न कॉरिडोर्स और टनलिंग)KEC International, YFC Projects, और SAM India Builtwellदिल्ली मेट्रो (DMRC) के फेज 4 के कई एलिवेटेड वायडक्ट और स्टेशनों के निर्माण का काम इन कंपनियों के पास है।अंडरग्राउंड टनल और ट्रैक (फेज 4)Afcons Infrastructure और L&T Constructionफेज 4 के मुश्किल अंडरग्राउंड (सुरंग) और बड़े सिविल स्ट्रक्चर्स का काम इन दोनों बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिला है।सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टमAlstom Transport और Hitachi (Ansaldo STS)मेट्रो की सिग्नलिंग, ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल और टेलीकम्युनिकेशन का जिम्मा मुख्य रूप से इन ग्लोबल कंपनियों के पास है।प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंटDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)नोएडा मेट्रो के फेज 2 के निर्माण की देखरेख और जनरल कंसलटेंट की भूमिका खुद DMRC निभा रही है।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
    1
    शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।
शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में ​दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ​घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। ​मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ​घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। ​सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
    3
    खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में
​दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
​घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
​मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
​घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।
​सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ।
वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.