logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।

11 hrs ago
user_पूजा
पूजा
Court reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चौदस पर सिरसौद सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़, तेज बहाव के बीच रपटा पार न करने की अपील शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रपटे पर महुअर नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सरपंच और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई। चौदस के अवसर पर सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और पंचायत ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रपटा पार कर मंदिर में दर्शन करने न जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और रपटे पर पानी का बहाव कम होने के बाद ही आवागमन करें। किसी भी स्थिति में तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास न करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। चौदस पर सिरसौद सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़, तेज बहाव के बीच रपटा पार न करने की अपील शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रपटे पर महुअर नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सरपंच और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई। चौदस के अवसर पर सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और पंचायत ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रपटा पार कर मंदिर में दर्शन करने न जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और रपटे पर पानी का बहाव कम होने के बाद ही आवागमन करें। किसी भी स्थिति में तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास न करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    चौदस पर सिरसौद सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़, तेज बहाव के बीच रपटा पार न करने की अपील

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रपटे पर महुअर नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सरपंच और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई।
चौदस के अवसर पर सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और पंचायत ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रपटा पार कर मंदिर में दर्शन करने न जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और रपटे पर पानी का बहाव कम होने के बाद ही आवागमन करें। किसी भी स्थिति में तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास न करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अब वताइये कि बच्चो का भविष्य कहां है और क्या बच्चो को पड़ाया जाता होगा - ग्रामीणो के अनुसार वहां पर कोई शिक्षक पदस्य ही नही है अब क्या सही है और क्या गलत यह तो क्षेत्र कि जनता और करैरा विकाश खण्ड अधिकारी एव जिला शिक्षा अधिकारी जाने कि बच्चो का भविष्य क्या है । शासकीय स्कूल कि सब संपत्ति पूर्व के प्राचार्य - हरदास माझी के द्वारा सब डाकारी गई है अब उस पर क्या कार्यावाही होती है या फिर बच्चो के हक मे ही वरिष्ट अधिकारी लुप्त हो जायेगे ......✍️ #BRC_karera #DPO_shivpuri #shivpuri_News Collector Shivpuri #jila_Shiksha_Adhikari_Shivpuri
    1
    अब वताइये कि बच्चो का भविष्य कहां है और क्या बच्चो को पड़ाया जाता होगा - ग्रामीणो के अनुसार वहां पर कोई शिक्षक पदस्य ही नही है अब क्या सही है और क्या गलत यह तो क्षेत्र कि जनता और करैरा विकाश खण्ड अधिकारी एव जिला शिक्षा अधिकारी जाने कि बच्चो का भविष्य क्या है ।
शासकीय स्कूल कि सब संपत्ति पूर्व के प्राचार्य - हरदास माझी के द्वारा सब डाकारी गई है अब उस पर क्या कार्यावाही होती है या फिर बच्चो के हक मे ही वरिष्ट अधिकारी लुप्त हो जायेगे ......✍️
#BRC_karera #DPO_shivpuri #shivpuri_News
Collector Shivpuri #jila_Shiksha_Adhikari_Shivpuri
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • अकसर जाम की स्थिति रहती है स्टेशन से बस स्टैंड तक स्कूली बच्चों को आने जाने में होती परेशानी
    1
    अकसर जाम की स्थिति रहती है स्टेशन से बस स्टैंड तक स्कूली बच्चों को आने जाने में होती परेशानी
    user_बालमुकुंद पुरोहित पत्रकार
    बालमुकुंद पुरोहित पत्रकार
    Voice of people शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भैंस के आगे बीन बजाना यानि काला अक्षर भैंस बराबर, वहस छिड़ी डबरा मे नगर पालिका भवन के मुख्य प्रवेशद्वार पर पारसद भैंस के आगे बीन बजाते हुए
    1
    भैंस के आगे बीन बजाना यानि काला अक्षर  भैंस बराबर, वहस छिड़ी डबरा मे 
नगर पालिका भवन के मुख्य प्रवेशद्वार पर पारसद भैंस के आगे बीन बजाते हुए
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • दतिया में सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग की जेब से 5500 रुपए और दस्तावेज सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बलवान सिंह यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वे नजिया बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास खड़े होकर बातचीत करते रहे और मौका पाकर शर्ट की ऊपरी जेब से 5500 रुपए नकद चोरी कर लिए। फरियादी के मुताबिक जेब में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और रेलवे रिजर्वेशन पास भी चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दतिया में सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग की जेब से 5500 रुपए और दस्तावेज सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बलवान सिंह यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वे नजिया बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास खड़े होकर बातचीत करते रहे और मौका पाकर शर्ट की ऊपरी जेब से 5500 रुपए नकद चोरी कर लिए। फरियादी के मुताबिक जेब में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और रेलवे रिजर्वेशन पास भी चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दतिया में सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग की जेब से 5500 रुपए और दस्तावेज सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बलवान सिंह यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वे नजिया बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास खड़े होकर बातचीत करते रहे और मौका पाकर शर्ट की ऊपरी जेब से 5500 रुपए नकद चोरी कर लिए।

फरियादी के मुताबिक जेब में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और रेलवे रिजर्वेशन पास भी चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सरकारी क्वार्टर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी अनुप कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। फरियादी के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीर, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब ₹11 हजार नकद गायब सरकारी क्वार्टर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी अनुप कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। फरियादी के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीर, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब ₹11 हजार नकद गायब
    3
    सरकारी क्वार्टर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी अनुप कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं।

फरियादी के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीर, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब ₹11 हजार नकद गायब
सरकारी क्वार्टर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी अनुप कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं।
फरियादी के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीर, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब ₹11 हजार नकद गायब
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चिरगांव रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रौफर भांडेर थाना क्षेत्र के चिरगांव रोड पर सोमवार रात करीब 09 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में बैजापरा निवासी कल्ली आदिवासी को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार युवक अपने भांडेर से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल की मदद की और उसे डायल 112 की मदद से इलाज के लिए भांडेर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
    1
    चिरगांव रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रौफर
भांडेर थाना क्षेत्र के चिरगांव रोड पर सोमवार रात करीब 09 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में बैजापरा निवासी कल्ली आदिवासी को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार  युवक अपने भांडेर से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल की मदद की और उसे डायल 112 की मदद से इलाज के लिए भांडेर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के साथ उसका बेटा भी मौजूद था। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि महिला दूसरी बार अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी पूनम वाल्मीकि के रूप में हुई है। महिला ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में अपने ससुराल पक्ष पर करीब दो महीने से प्रताड़ित करने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, महिला का विवाह लगभग तीन साल पहले भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी मोनू जाटव से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति करीब दो महीने पहले उसे छोड़कर चला गया। इससे पहले पति और ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने अपने जेठ सोनू जाटव पर मारपीट करने और घर का सामान बाहर फेंककर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने पति मोनू, जेठ सोनू, जेठानी मुन्नी और ससुर गोविंद दास पर परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का यह भी आरोप है कि उसने ससुराल वालों के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई। उसने भांडेर थाना पुलिस पर अपने हिसाब से रिपोर्ट लिखने का आरोप लगाते हुए एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई में घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    दतिया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
महिला के साथ उसका बेटा भी मौजूद था। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि महिला दूसरी बार अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी पूनम वाल्मीकि के रूप में हुई है। महिला ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में अपने ससुराल पक्ष पर करीब दो महीने से प्रताड़ित करने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, महिला का विवाह लगभग तीन साल पहले भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी मोनू जाटव से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति करीब दो महीने पहले उसे छोड़कर चला गया। इससे पहले पति और ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी।
महिला ने अपने जेठ सोनू जाटव पर मारपीट करने और घर का सामान बाहर फेंककर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने पति मोनू, जेठ सोनू, जेठानी मुन्नी और ससुर गोविंद दास पर परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
महिला का यह भी आरोप है कि उसने ससुराल वालों के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई। उसने भांडेर थाना पुलिस पर अपने हिसाब से रिपोर्ट लिखने का आरोप लगाते हुए एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जनसुनवाई में घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • This news report from Datia district, Bhandar region, covers a surprising incident where a man was caught at his in-laws' house while meeting his girlfriend. The couple had reportedly been married just two months prior. The video shows the police arriving at the scene, with both individuals kept in the room until authorities arrived. It's a truly sensitive situation that highlights the complexities of relationships and marital expectations. The community's reaction is palpable, and the presence of police indicates the serious nature of the matter. We hope for a resolution that considers all parties involved with compassion and justice. #DatiaNews
    1
    This news report from Datia district, Bhandar region, covers a surprising incident where a man was caught at his in-laws' house while meeting his girlfriend. The couple had reportedly been married just two months prior. The video shows the police arriving at the scene, with both individuals kept in the room until authorities arrived. It's a truly sensitive situation that highlights the complexities of relationships and marital expectations. The community's reaction is palpable, and the presence of police indicates the serious nature of the matter. We hope for a resolution that considers all parties involved with compassion and justice. #DatiaNews
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.