प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरौटी इलाके का सुदीप होटल प्रतापपुर के 'साई समर्पण बैंक' में कार्यरत बैंक मैनेजर महेंद्र भारतीय के रूप में हुई शिनाख्त। होटल के एक बंद कमरे में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला बैंक मैनेजर का शव। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में मौजूद एक संदिग्ध महिला को तुरंत किया गिरफ्तार। हिरासत में ली गई महिला से बंद कमरे में हुई इस मौत के पीछे के असली रहस्यों को उगलवाने में जुटी स्थानीय पुलिस। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन का कार्य किया शुरू। सनसनीखेज वारदात की खबर फैलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, आला अधिकारी पूरे मामले की गहराई से कर रहे हैं छानबीन। फॉरेंसिक रिपोर्ट और हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करने की तैयारी में है।
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरौटी इलाके का सुदीप होटल प्रतापपुर के 'साई समर्पण बैंक' में कार्यरत बैंक मैनेजर महेंद्र भारतीय के रूप में हुई शिनाख्त। होटल के एक बंद कमरे में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला बैंक मैनेजर का शव। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में मौजूद एक संदिग्ध महिला को तुरंत किया गिरफ्तार। हिरासत में ली गई महिला से बंद कमरे में हुई इस मौत के पीछे के असली रहस्यों को उगलवाने में जुटी स्थानीय पुलिस। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन का कार्य किया शुरू। सनसनीखेज वारदात की खबर फैलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, आला अधिकारी पूरे मामले की गहराई से कर रहे हैं छानबीन। फॉरेंसिक रिपोर्ट और हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करने की तैयारी में है।
- विकास का सिर्फ नाम टंकी धड़ाम,बरेली में नदी में समा गई 3.97 करोड़ की पानी की टंकी उत्तर प्रदेश के बरेली में जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। करीब 3.97 करोड़ रुपये की पानी की टंकी किच्छा नदी के कटान में ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में समा गई। लोग चिल्लाते रहे - "गई.. गई.. टंकी गई.."। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टंकी का काम 2022-23 से चल रहा था गांव में पाइपलाइन भी बिछ चुकी थी, 70% घरों में टोंटियां भी लग चुकी थीं, बस पानी आने ही वाला था की टंकी ही जमीनोजद्द हो कर नदी में समा गई! पिछले सप्ताह गोला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद किच्छा नदी का जलस्तर अचानक 6-7 फीट से बढ़ गया और तेज भू-कटान शुरू हो गया। पहले 4 सितंबर को टंकी की चारदीवारी नदी में समाई, फिर देखते ही देखते पूरी ओवरहेड टंकी की नींव के नीचे से जमीन खिसकी और पूरी टंकी नदी में गिर गई! कटान का खतरा देखकर एक्सईएन आकांक्षा सिंह, एई संजय सिंह और जेई राकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी से जुड़े महंगे सामान सोलर पैनल, जनरेटर, SCADA सिस्टम, पंप को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया | जल निगम का दावा है कि नदी के किनारे होने से एक साल पहले ही टंकी का निर्माण रोक दिया गया था और अब दूसरी जगह जमीन चिन्हित कर टंकी बनाई जाएगी।वही दूसरी तरफ गांव के लोगों का कहना है की हर साल किच्छा नदी में कटान होता है। फिर इतनी बड़ी योजना के लिए नदी के बिल्कुल किनारे जगह क्यों चुनी गई? क्या साइट सर्वे में लापरवाही हुई? ये पहला मामला नहीं है 4 महीने पहले ही सरदार नगर में भी 3.62 करोड़ की टंकी गिर गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए थे और 2 इंजीनियर बर्खास्त हुए थे। घरों में नल लग गए, टोंटियां लग गईं, लेकिन पानी मिलने से पहले ही पूरी टंकी नदी निगल गई। बरेली में जल जीवन मिशन अब सवालों में है, आखिरकार क्या 3.97 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई ऐसे ही पानी में बहने दिया जाएगा ? - अंकित शुक्ला ( संवाददाता न्यूज़ टीवी इंडिया ) - प्रयागराज1
- उमेश पाल हत्याकांड: कोर्ट में रो पड़ीं जया पाल, बोलीं- 'RDX से उड़ाने की मिल रही धमकी' प्रयागराज की स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में गवाहों से जिरह का दौर शुरू हो गया है। कोर्ट में गवाही और जिरह के दौरान दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल बेहद भावुक हो गईं। कोर्ट रूम से बाहर आकर उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया। जया पाल का सीधा आरोप है कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें लगातार सोशल मीडिया के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने और खामोश रहने की धमकियां दी जा रही हैं।1
- 11 सितम्बर को दिल्ली में सारे स्कूल कॉलेज और ऑफिसेस बंद रहेंगे1
- ओवरटेक की जल्दबाजी पड़ी भारी, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल ग्रीन फील्ड स्कूल के पास हादसा, 108 एंबुलेंस से सीएचसी जसरा में भर्ती प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप मंगलवार को ओवरटेक की होड़ एक बड़े हादसे में बदल गई। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, R15 और स्प्लेंडर बाइक सवार एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में स्प्लेंडर सवार मोहन लाल वर्मा, निवासी गन्ने (थाना बारा), सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरौटी इलाके का सुदीप होटल प्रतापपुर के 'साई समर्पण बैंक' में कार्यरत बैंक मैनेजर महेंद्र भारतीय के रूप में हुई शिनाख्त। होटल के एक बंद कमरे में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला बैंक मैनेजर का शव। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में मौजूद एक संदिग्ध महिला को तुरंत किया गिरफ्तार। हिरासत में ली गई महिला से बंद कमरे में हुई इस मौत के पीछे के असली रहस्यों को उगलवाने में जुटी स्थानीय पुलिस। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन का कार्य किया शुरू। सनसनीखेज वारदात की खबर फैलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, आला अधिकारी पूरे मामले की गहराई से कर रहे हैं छानबीन। फॉरेंसिक रिपोर्ट और हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करने की तैयारी में है।1
- थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत चौकी इफको स्थित एक होटल में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने व ईलाज हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत चौकी इफको स्थित एक होटल में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने व ईलाज हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर देने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के समबन्ध में आज दिनांक-08.09.2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा दी गयी जानकारी1
- फाफामऊ...... शांतिपुरम स्थित राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आयुष छात्र-छात्राओं और इंटर्न का प्रदर्शन। इंटर्न स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की मांग। इंटर्न की मांगों में समय पर स्टाइपेंड का भुगतान, सुविधाओं में सुधार और इंटर्नशिप से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी शामिल। मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की नारेबाजी। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी।1
- प्रयागराज के चौक में मचा हड़कम, नगर निगम द्वारा चला अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रयागराज के पुराने क्षेत्र चौक में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, नगर निगम के दस्ते को देख चौक में अफरा तफरी मच गई, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम के आला अधिकारी एवं भारी सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा, वही एसीपी निकिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही। चौक क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्याओं को लेकर एक बड़ा सवाल उठता रहा है, जाम को लेकर आम जनमानस लगातार सवाल उठता रहा है। लगातार जाम को लेकर खबरें भी प्रकाशित होती रही है, इसी को लेकर आज चौक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वही निकिता श्रीवास्तव एसीपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है, उन्होंने कहा है की यदि इसके बाद दोबारा से अतिक्रमण किया जाता है तो अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाइट...एसीपी कोतवाली निकिता श्रीवास्तव4